Tuesday, Jan 13 2026 | Time 15:02 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


हल्द्वानी अतिक्रमण मामले में शीर्ष अदालत में आज भी नहीं हुई सुनवाई, 16 दिसंबर की तिथि तय

नैनीताल, 10 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड के हल्द्वानी में रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण के मामले शीर्ष अदालत में बुधवार को सुनवाई नहीं हो पायी। अब इस मामले में सुनवाई के लिए 16 दिसंबर की तिथि तय की गयी है।
हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित बहुचर्चित मामले में शीर्ष अदालत सुनवाई कर रही है है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायाधीश उज्जवल भूयानंद और न्यायमूर्ति एन कोटेश्वर की तीन सदस्यीय पीठ सिविल अपील पर सुनवाई कर रही है।
इस मामले में आज अंतिम सुनवाई होनी थी लेकिन अदालत सुनवाई नहीं कर पायी। अब इस मामले में 16 दिसंबर की तिथि तय है।
यहां बता दें कि वर्ष 2023 में उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये थे। हाईकोर्ट के इस आदेश को अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने उच्चतम न्यायालय में चुनौती दे दी।
रेलवे की ओर से उच्च न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमित भूमि पर 4365 घरों को चिह्नित किया गया है। उसका कहना है कि उसे रेल सेवा के विस्तार के लिये 30 हेक्टेअर भूमि की आवश्यकता है और भूमि नहीं मिलने से रेल सेवाओं का विस्तार नहीं हो पा रहा है।
इधर पुलिस प्रशासन चौकन्ना है और हर सुनवाई पर प्रभावित बनभूलपुरा क्षेत्र में भारी सुरक्षा व्यवस्था की जाती है है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ मंजूनाथ टीसी की अगुवाई में पुलिस टीम मोर्चा संभाले हुए है। भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
रवीन्द्र, उप्रेती
वार्ता
More News

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के दस मछुआरों को गिरफ्तार किया

13 Jan 2026 | 2:36 PM

चेन्नई, 13 जनवरी (वार्ता) श्रीलंकाई नौसैनिकों ने मंगलवार सुबह समुद्र में मछली पकड़ते समय तमिलनाडु के 10 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया । मत्स्य पालन विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।.

see more..

कैंची धाम बाईपास जाम से मिलेगी राहत, मानसखंड परियोजना के तहत अक्टूबर तक पूरा होगा निर्माण

13 Jan 2026 | 2:34 PM

नैनीताल, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल जिले में मानसखंड परियोजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की गति तेज हो रही है। इसी कड़ी में प्रसिद्ध कैंची धाम के लिए बाईपास मार्ग का निर्माण किया जा रहा है, जिससे भविष्य में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। .

see more..

करूर भगदड़ मामले में सीबीआई की पूछताछ के बाद विजय चेन्नई के लिए रवाना

13 Jan 2026 | 2:03 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) टीवीके प्रमुख और तमिल फिल्म अभिनेता विजय करूर भगदड़ मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश होने के बाद मंगलवार को चेन्नई के लिए रवाना हो गए। दिल्ली से वापस जाते समय अभिनेता ने अपनी उपस्थिति को गुप्त रखा और मीडिया से बात करने से परहेज किया।.

see more..

सबरीमाला तीर्थयात्रियों के लिए मकरविलक्कु स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा

13 Jan 2026 | 1:57 PM

तिरुवनंतपुरम, 13 जनवरी (वार्ता) केरल के सबरीमाला में मकरविलक्कु उत्सव के दौरान तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेनों को बढ़ाने की व्यवस्था की है।.

see more..

मणिपुर में अलग-अलग अभियान में दो उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

13 Jan 2026 | 1:17 PM

इंफाल, 13 जनवरी (वार्ता) मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है। .

see more..