Tuesday, Jan 13 2026 | Time 15:40 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


तेलंगाना सरकार एक हजार करोड़ रुपये का स्टार्टअप फंड लॉन्च करेगी: रेवंत रेड्डी

हैदराबाद, 10 दिसंबर (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बुधवार को स्टार्टअप संस्थापकों से राज्य के आने वाले 1,000 करोड़ रुपये के 'स्टार्टअप फंड ऑफ फंड्स' का फायदा उठाने और 2034 तक 10 सुपर-यूनिकॉर्न समेत हैदराबाद से कम से कम 100 यूनिकॉर्न बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखने का आग्रह किया ।
उन्होंने संस्थापकों से राज्य के नए स्टार्टअप फंड ऑफ फंड्स का लाभ उठाने का आग्रह करते हुए कहा कि यह तेलंगाना में उत्पाद आधारित, नवाचार और आईपी-संचालित कंपनियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने यहां टी-हब में "गूगल फॉर स्टार्टअप्स (जीएफएस) हब" का उद्घाटन करने के बाद स्टार्टअप संस्थापकों और उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि गूगल समर्थित हब के शुरू होने से तेलंगाना के स्टार्टअप तंत्र को काफी मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में आईटी मंत्री डी. श्रीधर बाबू, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव बी. अजीत रेड्डी, विशेष मुख्य सचिव संजय कुमार, उप सचिव भावेश मिश्रा और गूगल के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
उन्होंने कहा, "जीएफएस हब के साथ, गूगल और सरकार संस्थापकों के लिए एक सफल तंत्र बनाने के लिए एक साथ आए हैं। हैदराबाद को न केवल एक स्टार्टअप हॉटस्पॉट के रूप में, बल्कि "यूनिकॉर्न के हब" के रूप में भी विकसित होना चाहिए।" उन्होंने कहा कि भारत में गूगल का यह पहला ऐसा समर्पित स्टार्टअप क्षेत्र है। जीएफएस हब चयनित एआई-फर्स्ट स्टार्टअप्स के लिए साल भर का समर्पित को-वर्किंग स्पेस, मेंटरशिप और क्यूरेटेड वेंचर निवेशकों तक पहुंच प्रदान करेगा। गूगल तेलंगाना भर में शुरुआती चरण की कंपनियों के साथ बड़े पैमाने पर जुड़ने की भी योजना बना रहा है।
मुख्यमंत्री ने 1998 में एक गैरेज में गूगल की शुरुआत की कहानी का जिक्र करते हुए युवा उद्यमियों को बड़ा सोचने और विश्व स्तर पर विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, "कई कंपनियां 15 या 20 साल पहले स्टार्टअप के रूप में शुरू हुई थीं जिसमें गूगल, एप्पल, अमेजन, टेस्ला, फेसबुक अब अरबों डॉलर की हैं। हैदराबाद ने भी पिछले 25 वर्षों में सॉफ्टवेयर सेवाओं, फार्मा और लाइफ साइंसेज में उल्लेखनीय वृद्धि देखी है।"
मुख्यमंत्री ने राज्य के स्टार्टअप विज़न को तेलंगाना राइजिंग 2047 ग्लोबल समिट के दौरान बताए गए बड़े लक्ष्यों से जोड़ा, जहाँ सरकार ने 2034 तक ट्रिलियन डॉलर और 2047 तक तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की अपनी आकांक्षाओं को बताया था।उन्होंने टीम वर्क और लगन के महत्व पर ज़ोर देते हुए स्टार्टअप की सफलता की तुलना फुटबॉल से की जो उनका पसंदीदा खेल है।
उन्होंने कहा "फुटबॉल में, आप कड़ी मेहनत करते हैं, खूब अभ्यास करते हैं, और एक टीम के तौर पर खेलते हैं। आखिर में, जीत मायने रखती है। स्टार्टअप भी इससे अलग नहीं हैं।"
जांगिड़ जितेन्द्र
वार्ता
More News

तेलंगाना में प्लास्टिक रीसाइक्लिंग फैक्ट्री में लगी भीषण आग

13 Jan 2026 | 2:36 PM

हैदराबाद, 13 जनवरी (वार्ता) तेलंगाना में रंगारेड्डी जिले के राजेंद्रनगर मंडल के बुडवेल इलाके में मंगलवार को एक प्लास्टिक रीसाइक्लिंग फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।.

see more..

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के दस मछुआरों को गिरफ्तार किया

13 Jan 2026 | 2:36 PM

चेन्नई, 13 जनवरी (वार्ता) श्रीलंकाई नौसैनिकों ने मंगलवार सुबह समुद्र में मछली पकड़ते समय तमिलनाडु के 10 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया । मत्स्य पालन विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।.

see more..

कैंची धाम बाईपास जाम से मिलेगी राहत, मानसखंड परियोजना के तहत अक्टूबर तक पूरा होगा निर्माण

13 Jan 2026 | 2:34 PM

नैनीताल, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल जिले में मानसखंड परियोजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की गति तेज हो रही है। इसी कड़ी में प्रसिद्ध कैंची धाम के लिए बाईपास मार्ग का निर्माण किया जा रहा है, जिससे भविष्य में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। .

see more..

करूर भगदड़ मामले में सीबीआई की पूछताछ के बाद विजय चेन्नई के लिए रवाना

13 Jan 2026 | 2:03 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) टीवीके प्रमुख और तमिल फिल्म अभिनेता विजय करूर भगदड़ मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश होने के बाद मंगलवार को चेन्नई के लिए रवाना हो गए। दिल्ली से वापस जाते समय अभिनेता ने अपनी उपस्थिति को गुप्त रखा और मीडिया से बात करने से परहेज किया।.

see more..

सबरीमाला तीर्थयात्रियों के लिए मकरविलक्कु स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा

13 Jan 2026 | 1:57 PM

तिरुवनंतपुरम, 13 जनवरी (वार्ता) केरल के सबरीमाला में मकरविलक्कु उत्सव के दौरान तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेनों को बढ़ाने की व्यवस्था की है।.

see more..