Tuesday, Jan 13 2026 | Time 15:22 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


एचआरडीए के सुशासन में आठ मानचित्र स्वीकृत किए गए

हरिद्वार 12 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड में हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा शुक्रवार को सुशासन शिविर का सफल आयोजन ब्लॉक सभागार बहादराबाद हरिद्वार में किया गया। इससे पूर्व भी दो सुशासन शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।
शिविर में बड़ी संख्या में आवेदक अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु पहुँचे। आज के शिविर में सचिव प्राधिकरण के सचिव मनीष कुमार सिंह, संयुक्त सचिव दीपक रामचंद्र सेठ, सहित विकास प्राधिकरण के अभियंतागण उपस्थित थे ।
उपाध्यक्ष सोनिका द्वारा विभिन्न मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि आम जनता को वास्तविक रूप से सुशासन का लाभ प्राप्त हो सके।
शिविर के दौरान आठ मानचित्र स्वीकृत किए गए तथा 14 मानचित्र निर्गत किए गए। इस प्रकार कुल 22 मानचित्रों का निस्तारण किया गया। त्वरित समाधान और सहज प्रक्रिया से आवेदकों ने गहरी संतुष्टि व्यक्त की। धामी सरकार की इस पहल की एवं प्राधिकरण के कार्य की लाभार्थियों द्वारा मुक्तकंठ से सराहना की गई ।
सचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि अगला सुशासन शिविर पुनः 15 तारीख को ब्लॉक सभागार बहादराबाद हरिद्वार में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे सुशासन शिविर में पहुँचकर अपने निर्माण मानचित्र, शुल्क निस्तारण, तकनीकी समाधान एवं अन्य विकास संबंधी मुद्दों का त्वरित निस्तारण प्राप्त करें।
सं , जांगिड़
वार्ता
More News

तेलंगाना में प्लास्टिक रीसाइक्लिंग फैक्ट्री में लगी भीषण आग

13 Jan 2026 | 2:36 PM

हैदराबाद, 13 जनवरी (वार्ता) तेलंगाना में रंगारेड्डी जिले के राजेंद्रनगर मंडल के बुडवेल इलाके में मंगलवार को एक प्लास्टिक रीसाइक्लिंग फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।.

see more..

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के दस मछुआरों को गिरफ्तार किया

13 Jan 2026 | 2:36 PM

चेन्नई, 13 जनवरी (वार्ता) श्रीलंकाई नौसैनिकों ने मंगलवार सुबह समुद्र में मछली पकड़ते समय तमिलनाडु के 10 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया । मत्स्य पालन विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।.

see more..

कैंची धाम बाईपास जाम से मिलेगी राहत, मानसखंड परियोजना के तहत अक्टूबर तक पूरा होगा निर्माण

13 Jan 2026 | 2:34 PM

नैनीताल, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल जिले में मानसखंड परियोजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की गति तेज हो रही है। इसी कड़ी में प्रसिद्ध कैंची धाम के लिए बाईपास मार्ग का निर्माण किया जा रहा है, जिससे भविष्य में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। .

see more..

करूर भगदड़ मामले में सीबीआई की पूछताछ के बाद विजय चेन्नई के लिए रवाना

13 Jan 2026 | 2:03 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) टीवीके प्रमुख और तमिल फिल्म अभिनेता विजय करूर भगदड़ मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश होने के बाद मंगलवार को चेन्नई के लिए रवाना हो गए। दिल्ली से वापस जाते समय अभिनेता ने अपनी उपस्थिति को गुप्त रखा और मीडिया से बात करने से परहेज किया।.

see more..

सबरीमाला तीर्थयात्रियों के लिए मकरविलक्कु स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा

13 Jan 2026 | 1:57 PM

तिरुवनंतपुरम, 13 जनवरी (वार्ता) केरल के सबरीमाला में मकरविलक्कु उत्सव के दौरान तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेनों को बढ़ाने की व्यवस्था की है।.

see more..