Tuesday, Jan 13 2026 | Time 13:54 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


मैदान-पहाड़ को जोड़ने वाला टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग आज रात पूरी तरह से रहेगा बंद

चंपावत, 13 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड के टनकपुर से चंपावत और पिथौरागढ़ को जोड़ने वाले मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात को वाहनों की आवाजाही पूर्णतः बंद रहेगा।
चंपावत जिला प्रशासन के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वाला के पास सड़क का चैड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। इसके लिये पहाड़ी को काटने का कार्य किया जायेगा। कार्य में तेजी लाने के लिये राष्ट्रीय राजमार्ग महकमे के अनुरोध पर 13 दिसंबर की रात को आठ बजे से अगले दिन प्रातः छह बजे तक मार्ग को पूर्ण रूप से बंद करने का निर्णय लिया है।
प्रशासन ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों के अनुसार कुल सात बैचों में दो बैचों पर पहाड़ी पर कटिंग का कार्य पूरा हो चुका है जबकि शेष बैचों पर कार्य प्रगति पर है। सुरक्षा के लिहाज से और तीव्र गति से कार्य को पूरा करने के लिये वाहनों की आवाजाही को बंद किया जाना आवश्यक है।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस अवधि में यात्रा करने से बचें और अपनी यात्रा पूर्व में ही तय कर लें।
रवीन्द्र, उप्रेती
वार्ता
More News

पश्चिम बंगाल में ईडी की कार्रवाई से राजनीतिक हलचल तेज, हिमाचल राजस्व मंत्री ने ममता बनर्जी का किया समर्थन

13 Jan 2026 | 1:04 PM

शिमला, 13 जनवरी (वार्ता) पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चल रही कार्रवाई ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में इस पर प्रतिक्रिया देखी गयी, जहां राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को खुले तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का खुलकर समर्थन किया।.

see more..

गणेश जोशी ने बारिश न होने की वजह से की फसलों के नुकसान की समीक्षा

13 Jan 2026 | 12:48 PM

देहरादून, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड स्थित अपने कैम्प कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ प्रदेश में बारिश न होने से फसलों के नुकसान की समीक्षा की और नुकसान का आंकलन करके जल्द रिपोर्ट तैयार करने को कहा।.

see more..

बागेश्वर में भूकंप के झटके

13 Jan 2026 | 8:21 AM

बागेश्वर, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के बागेश्वर में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार आज सुबह सात बजकर 25 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई है। इसकी गहराई 10 किमी पर रही जबकि भूकंप का केंद्र बागेश्वर रहा है।
उन्होंने कहा कि भूकंप से जनपद में फिलहाल जान माल के नुक़सान की कोई सूचना नहीं है।
रवीन्द्र , जांगिड़
वार्ता.

see more..

डीआरडीओ ने स्वदेशी एमपीएटीजीएम का किया सफल परीक्षण

13 Jan 2026 | 12:53 AM

हैदराबाद, 12 जनवरी (वार्ता) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने रविवार को महाराष्ट्र के अहिल्या नगर स्थित केके रेंज में तीसरी पीढ़ी की फायर-एंड-फॉरगेट मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एमपीएटीजीएम) का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल में शीर्ष आक्रमण क्षमता है और इसका परीक्षण चलते-फिरते लक्ष्य पर किया गया।.

see more..

ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने नये लोक सेवा भवन की आधारशिला रखी

12 Jan 2026 | 11:05 PM

भुवनेश्वर, 12 जनवरी (वार्ता) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 71.13 एकड़ भूमि पर 3,623 करोड़ रुपये की लागत से सोमवार को नये लोक सेवा भवन के निर्माण की आधारशिला रखी है।.

see more..