Tuesday, Jan 13 2026 | Time 14:43 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद

इम्फाल, 13 दिसंबर (वार्ता) मणिपुर पुलिस ने शुक्रवार को चुराचांदपुर ज़िले के खुगा डैम क्षेत्र में एक तलाशी अभियान के दौरान हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्रियों का जखीरा बरामद किया।
इनमें एक स्थानीय रूप से निर्मित .303 राइफल, तीन पिस्तौल मैगज़ीन, एक 51 मिमी मोर्टार स्मोक बम, एक स्टन ग्रेनेड और एक तात्कालिक मोर्टार (पम्पी) शामिल है।
पुलिस ने चार विस्फोटक उपकरण (आईईडी), विभिन्न कैलिबर के 12 राउंड गोला-बारूद, दो गोला-बारूद क्लिप और एक 12-बोर के लिए एक कारतूस बेल्ट भी जब्त किया।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि इसके अलावा, दो 'बाओफेंग हैंड-हेल्ड वायरलेस सेट', दो हेलमेट, मैगज़ीन और पिस्तौल पाउच के साथ संलग्न एक ‘टैक्टिकल बेल्ट’ भी इलाके से बरामद किये गये।
भारत.श्रवण
वार्ता
More News

सबरीमाला तीर्थयात्रियों के लिए मकरविलक्कु स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा

13 Jan 2026 | 1:57 PM

तिरुवनंतपुरम, 13 जनवरी (वार्ता) केरल के सबरीमाला में मकरविलक्कु उत्सव के दौरान तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेनों को बढ़ाने की व्यवस्था की है।.

see more..

मणिपुर में अलग-अलग अभियान में दो उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

13 Jan 2026 | 1:17 PM

इंफाल, 13 जनवरी (वार्ता) मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है। .

see more..

पश्चिम बंगाल में ईडी की कार्रवाई से राजनीतिक हलचल तेज, हिमाचल राजस्व मंत्री ने ममता बनर्जी का किया समर्थन

13 Jan 2026 | 1:04 PM

शिमला, 13 जनवरी (वार्ता) पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चल रही कार्रवाई ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में इस पर प्रतिक्रिया देखी गयी, जहां राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को खुले तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का खुलकर समर्थन किया।.

see more..

गणेश जोशी ने बारिश न होने की वजह से की फसलों के नुकसान की समीक्षा

13 Jan 2026 | 12:48 PM

देहरादून, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड स्थित अपने कैम्प कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ प्रदेश में बारिश न होने से फसलों के नुकसान की समीक्षा की और नुकसान का आंकलन करके जल्द रिपोर्ट तैयार करने को कहा।.

see more..

बागेश्वर में भूकंप के झटके

13 Jan 2026 | 8:21 AM

बागेश्वर, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के बागेश्वर में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार आज सुबह सात बजकर 25 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई है। इसकी गहराई 10 किमी पर रही जबकि भूकंप का केंद्र बागेश्वर रहा है।
उन्होंने कहा कि भूकंप से जनपद में फिलहाल जान माल के नुक़सान की कोई सूचना नहीं है।
रवीन्द्र , जांगिड़
वार्ता.

see more..