Sunday, Sep 6 2026 | Time 13:45 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


'हमारा लक्ष्य है एक साल के भीतर चित्तूर जिले को बाल विवाह मुक्त बनाना: एनजीओ

चित्तूर (आंध्र प्रदेश), 14 दिसंबर (वार्ता) केन्द्र सरकार की बाल विवाह उन्मूलन के लिए 100 दिन की सघन कार्य योजना से प्रेरणा लेकर चित्तूर स्थित एनजीओ रूरल एजुकेशन एंड लिबर्टी (रियल) ने जिले को एक वर्ष की अवधि में बाल विवाह से मुक्त करने की रणनीति बनायी है।
'बाल विवाह मुक्त भारत' पहल के एक साल पूरे होने पर शुरू किए गए राष्ट्रीय 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान से तालमेल बिठाते हुए 'रियल' ने सरकारी विभागों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों, चुने हुए प्रतिनिधियों और सामुदायिक संस्थानों के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया है।
एनजीओ ने रविवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि उसका यह अभियान स्कूलों और शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों, जहां ऐसी शादियां होती हैं उनमें विवाह से संबंधित सेवा प्रदाताओं, ग्राम पंचायतों और नगर निगम वार्डों पर ध्यान केंद्रित कर इसे रोकने के कई तरीके अपनाता है।
इसमें कहा गया है कि जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन (जेआरसी) की साझीदार संस्था 'रियल' ने अब तक पूरे देश में एक लाख से अधिक बाल विवाह को रोका है। संस्था ने पिछले साल सिर्फ चित्तूर जिले में 209 बाल विवाह रोके हैं।
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की पहली वर्षगांठ 27 नवंबर 2024 को मनाने के लिए 'रियल' ने जिले भर के स्कूलों, कॉलेजों और ग्राम समुदायों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया और शपथ समारोह भी आयोजित किए।

संगठन समुदायों को बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रावधानों के बारे में भी जागरूक कर रहा है और चेतावनी दी है कि कैटरर्स, टेंट हाउस ऑपरेटर, मेहमान और धार्मिक नेता जैसे सेवा प्रदाता जो बाल विवाह कराने में शामिल होते हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
सरकार की नई पहल का स्वागत करते हुए 'रियल' के निदेशक एस रामा राव ने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधियों, सरकारी मशीनरी, कानून लागू करने वाली एजेंसियों और कम्युनिटी की भागीदारी का एक साथ आना भारत में बाल विवाह को खत्म करने की कोशिशों में बड़ा बदलाव लेकर आयेगा।
उन्होंने बताया कि तीन चरणों में चल रहा यह सघन जागरूकता अभियान आठ मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाप्त होगा। अंतिम चरण में ग्राम पंचायतों और नगरपालिका क्षेत्रों के माध्यम से समुदाय की सहभागिता और जवाबदेही को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
सं जितेन्द्र
वार्ता
More News

अगले सप्ताह त्रिपुरा के दौरे पर आएगा केंद्रीय गृह मंत्रालय का प्रतिनिधिमंडल,

06 Sep 2026 | 1:08 PM

अगरतला, 06 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल अगले सप्ताह त्रिपुरा के दौरे पर आएगा। .

see more..

सीपीआईएम ने त्रिपुरा एडीसी के वीसी चुनाव में सीएपीएफ की तैनाती की मांग की

06 Sep 2026 | 12:52 PM

अगरतला, 06 सितंबर (वार्ता) त्रिपुरा में विपक्षी वाम मोर्चा ने 28 सितंबर को होने वाले ग्रामीण परिषद (वीसी) चुनावों से पहले त्रिपुरा आदिवासी क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (एडीसी) के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की तैनाती की मांग की है।.

see more..

राजस्थान से केदारनाथ दर्शन कर वापस आते श्रद्धालु का वाहन खाई में गिरा, मौत की आशंका, तलाश जारी

06 Sep 2026 | 12:50 PM

टिहरी 06 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान के भीलवाड़ा से उत्तराखंड स्थित श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन शनिवार देर रात गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में सिर्फ चालक/मालिक ही मौजूद था, जिसकी खोज के लिए खराब मौसम के बावजूद तलाश की जा रही है। जबकि वाहन में सवार अन्य तीन व्यक्ति शोच के लिए उतरने के कारण सुरक्षित बच गए।.

see more..

कांग्रेस आलाकमान के फ़ैसले का सम्मान किया जाना चाहिए: सीताक्का

06 Sep 2026 | 12:10 PM

महबूबनगर, 06 सितंबर (वार्ता) तेलंगाना की पंचायती राज और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री दानसारी अनसूया सीताक्का ने कहा है कि कांग्रेस के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को आलाकमान के फैसलों का पालन करना चाहिए और किसी को भी निर्धारित सीमा नहीं लांघनी चाहिए।.

see more..

तेलंगाना के जोगुलम्बा गडवाल जिले में सड़क हादसे में दो की मौत, दो लोग घायल

06 Sep 2026 | 12:03 PM

जोगुलम्बा गडवाल, 06 सितंबर (वार्ता) तेलंगाना में जोगुलम्बा गडवाल ज़िले के एर्रावल्ली मंडल इलाके में रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग -44 पर एक कार के लॉरी से टकराने से दो लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।.

see more..