Tuesday, Jan 13 2026 | Time 14:24 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


मजबूत शोध एवं विकास, कुशल इंजीनियर हाइड्रोजन आधारित परिवहन को आगे बढ़ाएंगे: डॉ. आनंद लक्ष्मणन इंजिनियर हाइड्रोजन आधारित परिवहन को आगे बढ़ाएंगे: डॉ. आनंद लक्ष्मण

चेन्नई, 14 दिसंबर (वार्ता) सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस फॉर एडवांस्ड ऑटोमोटिव रिसर्च (सीएएआर) के वरिष्ठ परियोजना सलाहकार डॉ. आनंद लक्ष्मणन ने कहा है कि मजबूत शोध एवं विकास और कुशल इंजीनियर हाइड्रोजन आधारित परिवहन को आगे बढ़ाएंगे।
तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के कत्तांकुलथुर में एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी परिसर में ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में डॉ आनंद ने कहा कि पिछले दो दशकों में ऑटोमोबाइल उद्योग ने महत्वपूर्ण परिवर्तन देखा है, जिसमें इलेक्ट्रिक और वैकल्पिक ईंधन तकनीकों की ओर मजबूत झुकाव आया है।
डॉ. आनंद ने कहा, "सतत परिवहन के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम करना जरूरी है और भारत हाइड्रोजन आधारित समाधानों पर तेजी से ध्यान केंद्रित कर रहा है। इस क्षमता को साकार करने के लिए मजबूत आरएंडडी और कुशल इंजीनियरों की आवश्यकता है। बाजा एसएईइंडिया जैसे प्लेटफार्म और सीएएआर जैसे संस्थान अकादमिक शोध को उद्योगों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।"
बाजा एसएईइंडिया के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में पूरे भारत से 250 से अधिक छात्रों ने भाग लिया, जिन्हें हाइड्रोजन आधारित परिवहन पर केंद्रित व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करने का अवसर मिला।
कार्यशाला में हाइड्रोजन-एनरिच्ड कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (एचसीएनजी) पर केंद्रित सत्र भी शामिल थे, जो सतत परिवहन की दिशा में तेजी से प्रासंगिक हो रहा ईंधन है। विशेषज्ञों द्वारा संचालित चर्चाओं में प्रतिभागियों को वैकल्पिक ईंधन प्रणाली, सुरक्षा, एकीकृत वाहनों के डिजाइन और एचसीएनजी से संबंधित तकनीकों के विषय में अवगत करवाया गया।
भारत जितेन्द्र
वार्ता
More News

सबरीमाला तीर्थयात्रियों के लिए मकरविलक्कु स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा

13 Jan 2026 | 1:57 PM

तिरुवनंतपुरम, 13 जनवरी (वार्ता) केरल के सबरीमाला में मकरविलक्कु उत्सव के दौरान तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेनों को बढ़ाने की व्यवस्था की है।.

see more..

मणिपुर में अलग-अलग अभियान में दो उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

13 Jan 2026 | 1:17 PM

इंफाल, 13 जनवरी (वार्ता) मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है। .

see more..

पश्चिम बंगाल में ईडी की कार्रवाई से राजनीतिक हलचल तेज, हिमाचल राजस्व मंत्री ने ममता बनर्जी का किया समर्थन

13 Jan 2026 | 1:04 PM

शिमला, 13 जनवरी (वार्ता) पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चल रही कार्रवाई ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में इस पर प्रतिक्रिया देखी गयी, जहां राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को खुले तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का खुलकर समर्थन किया।.

see more..

गणेश जोशी ने बारिश न होने की वजह से की फसलों के नुकसान की समीक्षा

13 Jan 2026 | 12:48 PM

देहरादून, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड स्थित अपने कैम्प कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ प्रदेश में बारिश न होने से फसलों के नुकसान की समीक्षा की और नुकसान का आंकलन करके जल्द रिपोर्ट तैयार करने को कहा।.

see more..

बागेश्वर में भूकंप के झटके

13 Jan 2026 | 8:21 AM

बागेश्वर, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के बागेश्वर में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार आज सुबह सात बजकर 25 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई है। इसकी गहराई 10 किमी पर रही जबकि भूकंप का केंद्र बागेश्वर रहा है।
उन्होंने कहा कि भूकंप से जनपद में फिलहाल जान माल के नुक़सान की कोई सूचना नहीं है।
रवीन्द्र , जांगिड़
वार्ता.

see more..