Tuesday, Jan 13 2026 | Time 13:55 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


9वीं राष्ट्रीय एलीट बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड टीम का चयन शुरू

देहरादून, 14 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली में आयोजित होने वाली 9वीं राष्ट्रीय एलीट सीनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड टीम के चयन की प्रक्रिया रविवार से से रामनगर में शुरू हो गई है।
यह ट्रायल एवं चयन प्रक्रिया सुबह से रामनगर महाविद्यालय के बॉक्सिंग कोर्ट में आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेशभर से महिला और पुरुष वर्ग के सीनियर बॉक्सरों ने प्रतिभाग किया है,ट्रायल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके, गोल्ड समेत कई पदक जीत चुके खिलाड़ी भी अपना दमखम दिखा रहे हैं।
यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता चार जनवरी से 10 जनवरी तक ग्रेटर नोएडा, दिल्ली में आयोजित की जाएगी, जिसमें उत्तराखंड की टीम भी हिस्सा लेगी। इसी प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन आज रामनगर में किया जा रहा है।
बॉक्सिंग टीम के चयनकर्ता देवेंद्र भट्ट ने बताया कि 9वीं राष्ट्रीय एलीट सीनियर पुरुष एवं सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए यह ट्रायल आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सभी जिलों से खिलाड़ी यहां पहुंचे हैं। चयन प्रक्रिया के तहत महिला वर्ग में 10 अलग-अलग भार वर्गों से 10 महिला बॉक्सरों और पुरुष वर्ग में 10 अलग-अलग भार वर्गों से 10 पुरुष बॉक्सरों का चयन किया जाएगा।
देवेंद्र भट्ट ने बताया कि इस ट्रायल में पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, उत्तरकाशी सहित प्रदेश के लगभग सभी जिलों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं,उन्होंने कहा कि इस बार ट्रायल में करीब 60 पुरुष और 45 महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं। इनमें कई ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो पहले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड और देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
रामनगर में आयोजित इस ट्रायल को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कोच और चयनकर्ता खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस और मुकाबले की क्षमता को परख रहे हैं। चयनित खिलाड़ी आगामी 9वीं राष्ट्रीय एलीट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह ट्रायल प्रदेश के उभरते और अनुभवी बॉक्सरों को राष्ट्रीय मंच पर खुद को साबित करने का बड़ा अवसर प्रदान कर रहा है।
बता दें कि अलग अलग वजन वर्ग में नौ महिला 10 पुरुष मुक्केबाजों का चयन किया गया महिला वर्ग में 45--48 वेट में पिथौरागढ की कनिका कठायत,48--51 वेट में पिथौरागढ की शौभा कोली , 51--54वेट में पिथौरागढ की आरती धरियात्, 54--57 वेट में पिथौरागढ की पलक भट्ट,, 57--60 में पिथौरागढ की निकिता, 60--65 में पिथौरागढ की काजल,65-70 में देहरादून की भूमिका, 70--75 में चंपावत की कनिका, 75--80 में उधमसिंहनगर की नम्रता रावत का चयन हुआ।
पुरुष वर्ग में 47--50 वेट में टनकपूर से साहिल, 50--55 में उधमसिंह नगर के साहिल,55--60 में अल्मोड़ा बिट्टू कनवाल, 60--65, हर्ष बर्धन जोशी, 65--70 ,नीरज 70--75 चंपावत, 75--80 नैनीताल के पवन पागति, 75--80 नैनीताल से गौरव,80--85 पिथौरागढ बसंत,85--90 कपिल उधम सिंह नगर,90से उप्पर हिमांशु काचयन हुआ.
सं.अभय
वार्ता
More News

पश्चिम बंगाल में ईडी की कार्रवाई से राजनीतिक हलचल तेज, हिमाचल राजस्व मंत्री ने ममता बनर्जी का किया समर्थन

13 Jan 2026 | 1:04 PM

शिमला, 13 जनवरी (वार्ता) पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चल रही कार्रवाई ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में इस पर प्रतिक्रिया देखी गयी, जहां राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को खुले तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का खुलकर समर्थन किया।.

see more..

गणेश जोशी ने बारिश न होने की वजह से की फसलों के नुकसान की समीक्षा

13 Jan 2026 | 12:48 PM

देहरादून, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड स्थित अपने कैम्प कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ प्रदेश में बारिश न होने से फसलों के नुकसान की समीक्षा की और नुकसान का आंकलन करके जल्द रिपोर्ट तैयार करने को कहा।.

see more..

बागेश्वर में भूकंप के झटके

13 Jan 2026 | 8:21 AM

बागेश्वर, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के बागेश्वर में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार आज सुबह सात बजकर 25 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई है। इसकी गहराई 10 किमी पर रही जबकि भूकंप का केंद्र बागेश्वर रहा है।
उन्होंने कहा कि भूकंप से जनपद में फिलहाल जान माल के नुक़सान की कोई सूचना नहीं है।
रवीन्द्र , जांगिड़
वार्ता.

see more..

डीआरडीओ ने स्वदेशी एमपीएटीजीएम का किया सफल परीक्षण

13 Jan 2026 | 12:53 AM

हैदराबाद, 12 जनवरी (वार्ता) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने रविवार को महाराष्ट्र के अहिल्या नगर स्थित केके रेंज में तीसरी पीढ़ी की फायर-एंड-फॉरगेट मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एमपीएटीजीएम) का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल में शीर्ष आक्रमण क्षमता है और इसका परीक्षण चलते-फिरते लक्ष्य पर किया गया।.

see more..

ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने नये लोक सेवा भवन की आधारशिला रखी

12 Jan 2026 | 11:05 PM

भुवनेश्वर, 12 जनवरी (वार्ता) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 71.13 एकड़ भूमि पर 3,623 करोड़ रुपये की लागत से सोमवार को नये लोक सेवा भवन के निर्माण की आधारशिला रखी है।.

see more..