Saturday, Sep 5 2026 | Time 10:31 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


महेंद्र भट्ट ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष, यूपी के नए अध्यक्ष को दी शुभकामनाएं

देहरादून, 14 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बिहार में नितिन नबीन को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने रविवार को कहा संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्य के प्रति समर्पण और दूरदर्शी सोच निश्चित रूप से पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी।
उन्होंने आशा व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में नितिन नबीन भाजपा को संगठनात्मक मजबूती और जनविश्वास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
इसके अलावा पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश का भाजपा अध्यक्ष चुने जाने पर उन्होंने हार्दिक शुभकामनाएं दी है। श्री भट्ट ने कहा, उनकी अध्यक्षता में भाजपा पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी में नेतृत्व जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है।
उन्होंने कहा वो भाजपा के अनुशासित, समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में वर्षों से संगठन की सेवा करते रहे हैं। सात बार सांसद रहे चौधरी ज़मीन से जुड़े नेता हैं और उनके पास समृद्ध राजनीतिक अनुभव है। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व, अनुभव और कार्यकुशलता से भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में और अधिक सशक्त होगी।
सं.अभय
वार्ता
More News

ओडिशा के केंद्रपाड़ा में स्कूल में तोड़फोड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

04 Sep 2026 | 10:04 PM

केंद्रपाड़ा, 04 सितंबर (वार्ता) ओडिशा के केंद्रपाड़ा ज़िले में पुलिस ने सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। .

see more..

बंगाल बाढ़: मानिकचक में गंगा नदी अत्यधिक खतरे के स्तर के करीब, तटबंध टूटा

04 Sep 2026 | 9:55 PM

सिलीगुड़ी, 04 सितंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल के मालदा ज़िले में स्थित भूतनी द्वीप में शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति और खराब हो गयी तथा लगातार बढ़ रहा गंगा नदी का जल कई जगहों पर तटबंध को तोड़कर फैल गया, जिससे बड़े इलाके जलमग्न हो गये और हज़ारों निवासियों पर खतरा मंडराने लगा।.

see more..

गोपेश्वर के पोखरी में भालू का आतंक, जंगल में घास लेने गईं दो महिलाओं की मौत

04 Sep 2026 | 9:48 PM

गोपेश्वर, 04 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड के गोपेश्वर के पोखरी विकासखंड के सिदेली गांव में शुक्रवार को भालू के हमले ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। जंगल में घास लेने गईं दो महिलाओं पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।.

see more..

हरिद्वार में भारी बारिश का अलर्ट, शनिवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

04 Sep 2026 | 8:38 PM

हरिद्वार, 04 सितंबर, (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के लिए मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने छात्र-छात्राओं एवं बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। .

see more..

मिजोरम में विशेष गहन पुनरीक्षण की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सात सितंबर को

04 Sep 2026 | 8:30 PM

आइजोल, 04 सितंबर (वार्ता) मिजोरम के जिला चुनाव अधिकारियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तैयारियां पूरी कर ली हैं और इस सूची के प्रकाशन के लिए सात सितंबर की तिथि तय की गयी है।.

see more..