Tuesday, Jan 13 2026 | Time 14:16 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


मणिपुर के राज्यपाल ने रतन थियाम पर सेमिनार का उद्घाटन किया

इम्फाल, 14 दिसंबर (वार्ता) मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने रविवार को यहां जवाहरलाल नेहरू मणिपुर डांस अकादमी (जेएनएमडीए) के सभागार में प्रसिद्ध थियेटर मास्टर रतन थियाम पर एक राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन किया।
राज्यपाल और राज्य की प्रथम महिला ने जेएनएमडीए परिसर में दिवंगत सांस्कृतिक हस्ती की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
मणिपुर स्टेट कला अकादमी (एमएसकेए) और जेएनएमडीए की ओर से संयुक्त रूप से दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया है। इस मौके पर राज्यपाल ने रतन थियाम की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों को सम्मानित किया।
श्री थियाम को समर्पित एमएसकेए की अर्धवार्षिक पत्रिका "मणिपुरी संस्कृति और साहित्य" भी जारी की गई। उद्घाटन सत्र में "रतन थिएम, द मैन ऑफ थियेटर" शीर्षक वाली एक गैर-फीचर फिल्म भी प्रदर्शित की गई। यह फिल्म प्रसिद्ध मणिपुरी नाटककार और निर्देशक रतन थियाम के जीवन और कार्य को दिखाती है।
यह वृत्तचित्र बताता है कि कैसे श्री थियाम अपने प्रस्तुतियों में पारंपरिक मणिपुरी कला रूपों और मार्शल आर्ट्स को समकालीन सामाजिक और राजनीतिक विषयों के साथ समन्वित करते हैं। वृत्तचित्र आधुनिक भारतीय थियेटर पर श्री थियाम के महत्वपूर्ण प्रभाव और सामाजिक टिप्पणी और कलात्मक अभिव्यक्ति के रूप में मंच का उपयोग करने की उनकी प्रतिबद्धता को श्रद्धांजलि है।
राज्यपाल ने सेमिनार को संयुक्त रूप से आयोजित करने के लिए मणिपुर राज्य कला अकादमी और जवाहरलाल नेहरू मणिपुर डांस अकादमी की तारीफ की। राज्यपाल ने भारतीय और मणिपुरी थियेटर में रतन थियाम के शानदार योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 'चक्रव्यूह', 'उत्तर प्रियदर्शी' और 'नाइन हिल्स वन वैली' जैसे मशहूर कार्याें के जरिये उन्होंने शांति, सद्भाव और सांस्कृतिक निरंतरता का स्थायी संदेश दिया है।
उन्होंने कहा कि पांच दशक से ज्यादा के करियर में रतन थियाम ने मणिपुर को दुनिया के सांस्कृतिक नक्शे पर खास मुकाम दिलाया और वे राज्य की समृद्ध विरासत के राजदूत बने हुए हैं। राज्यपाल ने बहुमुखी प्रतिभा के धनी रतन थियाम को निर्देशक, नाटककार, रूपकार, नृत्य निर्देशक और लेखक के तौर पर याद किया।
राज्यपाल ने सभी से आग्रह किया कि वे कला के जरिये रतन थियाम के शांति और सद्भाव के संदेश को आगे बढ़ाएं। उनके अलावा जेएनएमडीए के वाइस-चेयरमैन लोंगजाम जॉयचंद्र और जाने-माने भारतीय कवि-लेखक उदयन वाजपेयी ने भी थियाम के जीवन और योगदान पर चर्चा की।
सं जितेन्द्र
वार्ता
More News

सबरीमाला तीर्थयात्रियों के लिए मकरविलक्कु स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा

13 Jan 2026 | 1:57 PM

तिरुवनंतपुरम, 13 जनवरी (वार्ता) केरल के सबरीमाला में मकरविलक्कु उत्सव के दौरान तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेनों को बढ़ाने की व्यवस्था की है।.

see more..

मणिपुर में अलग-अलग अभियान में दो उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

13 Jan 2026 | 1:17 PM

इंफाल, 13 जनवरी (वार्ता) मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है। .

see more..

पश्चिम बंगाल में ईडी की कार्रवाई से राजनीतिक हलचल तेज, हिमाचल राजस्व मंत्री ने ममता बनर्जी का किया समर्थन

13 Jan 2026 | 1:04 PM

शिमला, 13 जनवरी (वार्ता) पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चल रही कार्रवाई ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में इस पर प्रतिक्रिया देखी गयी, जहां राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को खुले तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का खुलकर समर्थन किया।.

see more..

गणेश जोशी ने बारिश न होने की वजह से की फसलों के नुकसान की समीक्षा

13 Jan 2026 | 12:48 PM

देहरादून, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड स्थित अपने कैम्प कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ प्रदेश में बारिश न होने से फसलों के नुकसान की समीक्षा की और नुकसान का आंकलन करके जल्द रिपोर्ट तैयार करने को कहा।.

see more..

बागेश्वर में भूकंप के झटके

13 Jan 2026 | 8:21 AM

बागेश्वर, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के बागेश्वर में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार आज सुबह सात बजकर 25 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई है। इसकी गहराई 10 किमी पर रही जबकि भूकंप का केंद्र बागेश्वर रहा है।
उन्होंने कहा कि भूकंप से जनपद में फिलहाल जान माल के नुक़सान की कोई सूचना नहीं है।
रवीन्द्र , जांगिड़
वार्ता.

see more..