Tuesday, Jan 13 2026 | Time 14:17 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


यूकॉस्ट की अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में देश-विदेश के 60 से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल

देहरादून, 14 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (यूकॉस्ट) की ओर से 15 से 19 दिसंबर तक पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला सेवेरल कॉम्प्लेक्स वैरिएबल्स का आयोजन किया जा रहा है।
यूकॉस्ट के निदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने रविवार को कहा कि यह कार्यक्रम गणितीय विश्लेषण के एक बहुत महत्वपूर्ण और आधुनिक क्षेत्र सेवेरल कॉम्प्लेक्स वैरिएबल्स पर केंद्रित है, जिसका गहरा संबंध ज्यामिति, आंशिक अवकल समीकरणों तथा गणितीय भौतिकी से है।
सम्मेलन का उद्देश्य देश और विदेशों के अग्रणी शोधकर्ताओं और युवा वैज्ञानिकों के बीच शैक्षणिक संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना है। बीबीयू लखनऊ के डॉ. गोपाल दत्त, दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. संजय कुमार पंत , आईआईटी कानपुर के डॉ. विक्रमजीत सिंह चंदेल और डॉ. राजेंद्र सिंह राणा इस आयोजन का संयोजन करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिनी-कोर्स श्रृंखला रहेगा
सम्मेलन में आमंत्रित शोध व्याख्यान भी शामिल हैं, जिनमें प्रमुख वक्ता आईआईएससी प्रो. गौतम भाराली व प्रो. कौशल वर्मा जापान से प्रो. युसाकु टिबा और आयरलैंड से प्रो. निखिल सवाले अपना व्याख्यान देंगे ।
इसके अलावा डॉ. सुशील गोराई और डॉ. दिगंत बोरा गणित की जटिल अवधारणाओं को सरल और रोचक रूप में प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला में भारत सहित विदेशों के विभिन्न संस्थानों से 60 से अधिक प्रतिभागी इस सम्मेलन में भाग लेंगे।
सं.अभय
वार्ता
More News

सबरीमाला तीर्थयात्रियों के लिए मकरविलक्कु स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा

13 Jan 2026 | 1:57 PM

तिरुवनंतपुरम, 13 जनवरी (वार्ता) केरल के सबरीमाला में मकरविलक्कु उत्सव के दौरान तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेनों को बढ़ाने की व्यवस्था की है।.

see more..

मणिपुर में अलग-अलग अभियान में दो उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

13 Jan 2026 | 1:17 PM

इंफाल, 13 जनवरी (वार्ता) मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है। .

see more..

पश्चिम बंगाल में ईडी की कार्रवाई से राजनीतिक हलचल तेज, हिमाचल राजस्व मंत्री ने ममता बनर्जी का किया समर्थन

13 Jan 2026 | 1:04 PM

शिमला, 13 जनवरी (वार्ता) पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चल रही कार्रवाई ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में इस पर प्रतिक्रिया देखी गयी, जहां राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को खुले तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का खुलकर समर्थन किया।.

see more..

गणेश जोशी ने बारिश न होने की वजह से की फसलों के नुकसान की समीक्षा

13 Jan 2026 | 12:48 PM

देहरादून, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड स्थित अपने कैम्प कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ प्रदेश में बारिश न होने से फसलों के नुकसान की समीक्षा की और नुकसान का आंकलन करके जल्द रिपोर्ट तैयार करने को कहा।.

see more..

बागेश्वर में भूकंप के झटके

13 Jan 2026 | 8:21 AM

बागेश्वर, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के बागेश्वर में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार आज सुबह सात बजकर 25 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई है। इसकी गहराई 10 किमी पर रही जबकि भूकंप का केंद्र बागेश्वर रहा है।
उन्होंने कहा कि भूकंप से जनपद में फिलहाल जान माल के नुक़सान की कोई सूचना नहीं है।
रवीन्द्र , जांगिड़
वार्ता.

see more..