Tuesday, Jan 13 2026 | Time 23:12 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


पशु तस्करी मामले में मिजोरम का व्यक्ति गिरफ्तार

आइजोल, 14 दिसंबर (वार्ता) मध्य प्रदेश राज्य टाइगर स्ट्राइक फोर्स, मध्य प्रदेश के वन्यजीव अपराध नियंत्रण प्राधिकरण, मिजोरम वन विभाग की वन्यजीव अपराध इकाई और कोलासिब जिले के वन्यजीव वार्डन ने एक संयुक्त कार्रवाई में पशु तस्करी मामले में शुक्रवार को मिजोरम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
आरोपी की पहचान उत्तरी मिजोरम के कोलासिब वेंगलाई बाजार निवासी लालटलानकुंगा के रूप में हुई है, जिसे 12 दिसंबर को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।
मध्य प्रदेश वन्यजीव अपराध रेंज अधिकारी प्रंकज शर्मा के अनुसार यह गिरफ्तारी मध्य प्रदेश में अवैध पशु तस्करी रैकेट के एक बड़े भंडाफोड़ के सिलसिले में की गई है।
श्री शर्मा ने कहा कि मामले में गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों ने लालटलानकुंगा को मुख्य सरगना के रूप में पहचाना, जिससे मिजोरम में उसकी गिरफ्तारी हुई।
लालतलनकुंगा को 12 दिसंबर को कोलासिब जिला अदालत में पेश किया गया और बाद में उसी रात कोलासिब पुलिस स्टेशन लॉक-अप में बंद कर दिया गया। शनिवार को चिकित्सा औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कोलासिब जिला न्यायालय ने उन्हें मध्य प्रदेश स्थानांतरित करने की अनुमति दे दी, जहां मामला दर्ज किया गया है। उन्हें उसी दिन लेंगपुई हवाई अड्डे से मध्य प्रदेश ले जाया गया।
कोलासिब जिला न्यायालय की अनुमति से आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।
पंकज, मधुकांत
वार्ता
More News

बढ़ती उम्र की महिलाओं को हमारा समाज गायब कर देता है: शोभा डे

13 Jan 2026 | 10:24 PM

कोलकाता, 13 जनवरी (वार्ता) लेखिका और सामाजिक टिप्पणीकार शोभा डे ने आयु के आधार पर भेदभाव और लैंगिक अपेक्षाओं के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा है कि एक निश्चित उम्र की महिलाएं अगर अपनी स्त्री-सुलभ इच्छाओं या सौंदर्यबोध को अभिव्यक्त करें तो उसे लेकर भारतीय समाज आज भी असहज हो उठता है।.

see more..

महादेव ऑनलाइन बुक मामले में ईडी ने 21.45 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क कीं

13 Jan 2026 | 10:21 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रायपुर जोनल कार्यालय ने मंगलवार को बताया कि महादेव ऑनलाइन बुक (एमओबी) से जुड़े अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क की जांच के तहत 21.45 करोड़ रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्तियों को कुर्क किया गया है।.

see more..

केंद्र सरकार ने मनरेगा को खत्म कर दिया: शिवकुमार

13 Jan 2026 | 10:11 PM

बेंगलुरु, 13 जनवरी (वार्ता) कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को "खत्म करने" का आरोप लगाया। .

see more..

खटीमा में जल्द ही पर्वतीय विकास भवन का निर्माण किया जायेगा: धामी

13 Jan 2026 | 10:09 PM

खटीमा, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार शाम को अपने गृह नगर खटीमा में कुमाऊँ सांस्कृतिक उत्थान की ओर से आयोजित उत्तरायणी कौतिक में प्रतिभाग करते हुए कहा कि खटीमा में जल्द ही पर्वतीय विकास भवन बनाया जाएगा।.

see more..

सरकार के हज़ार दिन पूरे होने पर साधना सम्मेलन आयोजित कर सकते हैं सिद्दारमैया

13 Jan 2026 | 9:50 PM

बेंगलुरु, 13 जनवरी (वार्ता) मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व में बदलाव की अटकलों के बीच मंगलवार को घोषणा की कि राज्य सरकार अपने कार्यकाल के 1,000 दिन पूरे होने के मौके पर 13 फरवरी को हावेरी में साधना सम्मेलन आयोजित करने पर विचार कर रही है।.

see more..