Sunday, Feb 15 2026 | Time 16:30 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


आंध्र प्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त हुई राज्य परिवहन निगम की बस, चमत्कारिक तरीके से बची 37 लोगों की जान

बापटला, 09 जनवरी (वार्ता) आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में के एक गांव में एक राज्य परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त होकर सिंचाई के लिए बने तालाब में गिर गयी, लेकिन उसमें सवार 37 लोगों की जान चमत्कारिक रूप से बच गयी।
पुलिस ने बताया कि एपीएसआरटीसी की पल्ले वेलुगु बस चिराला से रेपल्ले जा रही थी। बापटला मंडल के चिराकला वारी पालेम में बस सड़क से उतरकर तालाब में गिर गयी। बस आंशिक रूप से पानी में डूब गयी थी लेकिन राहगीरों ने तुरंत यात्रियों को बस से बाहर निकाला।
पुलिस ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित बच गये। सभी यात्रियों के सुरक्षित बचने पर एपीएसआरटीसी और जिला अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
संतोष, मधुकांत
वार्ता
More News

तेलंगाना पुलिस ने भूमिगत माओवादी कैडरों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की

15 Feb 2026 | 3:54 PM

हैदराबाद, 15 फरवरी (वार्ता) तेलंगाना पुलिस ने रविवार को भूमिगत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) नेताओं और कैडरों से समाज की मुख्यधारा में लौटकर शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने की अपील दोहराई।.

see more..

रामनगर में 20 फुट लंबी त्रिशूल कांवड़ बनी आस्था का केंद्र

15 Feb 2026 | 3:49 PM

रामनगर 15 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के रामनगर में करीब 20 फुट लंबी विशाल त्रिशूल कांवड़, जिसे श्रद्धालु अपने कंधों पर लेकर उसमे जल बांधकर लाये है, पूरे नगर में आस्था और आकर्षण का केंद्र बन गयी। जैसे ही कांवड़िए इस भव्य त्रिशूल को लेकर मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे, उसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।.

see more..

त्रिपुरा से जर्मनी को ऑर्गेनिक अदरक और बर्ड्स आई मिर्च का निर्यात होगा

15 Feb 2026 | 3:44 PM

अगरतला, 15 फरवरी (वार्ता) त्रिपुरा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रतन लाल नाथ ने बताया कि त्रिपुरा को जर्मनी के खरीदारों से 500 मीट्रिक टन ऑर्गेनिक अदरक और 20 मीट्रिक टन बर्ड्स आई मिर्च (छोटी तीखी मिर्च) का ऑर्डर प्राप्त हुआ है। .

see more..

पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया

15 Feb 2026 | 3:43 PM

हरिद्वार/रुड़की 15 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार में सिंचाई विभाग कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई चोरी के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा करते हुए आरोपी को चोरी के जेवरात के साथ गिरफ्तार कर लिया। .

see more..

पांच साल में पूरा हो जाएगा ब्रह्मपुत्र नदी में रेलवे सह सड़क सुरंग का काम: सरमा

15 Feb 2026 | 3:42 PM

गुवाहाटी, 15 फरवरी (वार्ता) असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे प्रस्तावित अंडरवाटर रेलवे-सह -सड़क सुरंग अगले पांच सालों में पूरी हो जाएगी।.

see more..