Sunday, Feb 15 2026 | Time 17:25 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


आई-पैक मामले में तत्काल सुनवाई की ईडी की याचिका कलकत्ता उच्च न्यायालय ने खारिज की

कोलकाता, 09 जनवरी (वार्ता) कलकत्ता उच्च न्यायालय ने राजनीतिक परामर्श फर्म आई-पैक से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति शुभ्रा घोष द्वारा 14 जुलाई तक स्थगित किए जाने के बाद मामले की तत्काल सुनवाई की ईडी की अपील को खारिज कर दिया।
न्यायमूर्ति घोष द्वारा सुनवाई स्थगित किए जाने के बाद ईडी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुजय पाल के समक्ष याचिका दाखिल कर मामले की शीघ्र सुनवाई की मांग की थी। हालांकि, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने इसमें हस्तक्षेप से इनकार करते हुए तात्कालिक सुनवाई की अनुमति नहीं दी।
सूत्रों के अनुसार, ईडी ने पहले मौखिक रूप से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय के समक्ष मामला उठाया था और अनुरोध किया था कि यदि न्यायमूर्ति घोष के समक्ष सुनवाई संभव न हो, तो मामले को किसी अन्य न्यायाधीश को शीघ्र सुनवाई के लिए स्थानांतरित किया जाए। इसके बाद ईडी को लिखित अनुरोध देने को कहा गया।
इसके तहत केंद्रीय एजेंसी ने विशेष पीठ के गठन की मांग करते हुए एक लिखित याचिका दायर की, लेकिन इसे भी खारिज कर दिया गया। इस घटनाक्रम से जुड़े वकीलों का मानना है कि चूंकि मामले को स्थगित करने का एक न्यायिक आदेश पहले ही पारित हो चुका था, इसलिए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने हस्तक्षेप न करना ही उचित समझा।
इसके परिणामस्वरूप, मामले की सुनवाई अब तय कार्यक्रम के अनुसार 14 जुलाई को ही होगी। ईडी ने इससे पहले उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि आई-पैक कार्यालय में की गई जांच में बाधा डाली गई।
यह मामला शुक्रवार दोपहर न्यायमूर्ति शुभ्रा घोष के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था। हालांकि, न्यायाधीश के अदालत में उपस्थित होने के बावजूद, कोर्टरूम में अत्यधिक भीड़ के कारण सुनवाई शुरू नहीं हो सकी। कार्यवाही संचालित न हो पाने के चलते न्यायमूर्ति घोष ने बिना सुनवाई किए ही अदालत छोड़ दिया और मामले को 14 जुलाई तक स्थगित कर दिया। इस फैसले से ईडी असंतुष्ट रहा।
यह विवाद गुरुवार सुबह कोलकाता में कथित अवैध कोयला तस्करी मामले से जुड़े ईडी के दो तलाशी अभियानों के बाद सामने आया। एक टीम ने साल्ट लेक के सेक्टर-पांच स्थित आई-पैक कार्यालय पर छापा मारा, जबकि दूसरी टीम ने आई-पैक के संस्थापक प्रतीक जैन के लाउडन स्ट्रीट स्थित आवास की तलाशी ली। आई-पैक एक राजनीतिक परामर्श संस्था है, जो तृणमूल कांग्रेस को सलाह देती है।
छापेमारी की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं दोनों स्थानों पर पहुंचीं। तलाशी के दौरान वे प्रतीक जैन के आवास और बाद में आई-पैक कार्यालय में गईं तथा वहां से फाइलें, दस्तावेज़ और लैपटॉप बाहर ले जाती देखी गईं।
इसके बाद ईडी ने अदालत का रुख करते हुए जांच में बाधा डालने का आरोप लगाया। एजेंसी का कहना है कि ये तलाशी अभियान केवल कोयला तस्करी मामले से जुड़े थे और इनका किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं था। ईडी ने यह भी आरोप लगाया कि उसके काम में बाधा डालने के लिए संवैधानिक अधिकारों का दुरुपयोग किया गया।
इस बीच, तृणमूल कांग्रेस ने आई-पैक कार्यालय पर हुई ईडी की छापेमारी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ उच्च न्यायालय में एक अलग याचिका दायर की है, जिसमें ईडी और आई-पैक दोनों को पक्षकार बनाया गया है। दोनों मामलों की सुनवाई शुक्रवार को न्यायमूर्ति शुभ्रा घोष के समक्ष एक साथ होनी थी।
प्रदीप, मधुकांत
वार्ता
More News

संत सेवालाल महाराज ने शांति और मानवता का मार्ग दिखाया: रेवंत रेड्डी

15 Feb 2026 | 4:36 PM

हैदराबाद, 15 फरवरी (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि लंबाडा आदिवासी संत श्री सेवालाल महाराज ने पीढ़ियों को शांति और इंसानियत के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया और आज भी समाज को रास्ता दिखा रहे हैं।.

see more..

शिवरात्रि मेले में मोहम्मद उमर की देवी-देवताओं की मूर्तियां बनीं सबसे बड़ा आकर्षण का केन्द्र

15 Feb 2026 | 4:01 PM

रामनगर 15 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर गुलरसिद्ध में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लगने वाले मेले में मोहम्मद उमर की देवी-देवताओं की मूर्तियां सबसे बड़ा आकर्षण का केन्द्र बनी हुयी है।.

see more..

तेलंगाना पुलिस ने भूमिगत माओवादी कैडरों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की

15 Feb 2026 | 3:54 PM

हैदराबाद, 15 फरवरी (वार्ता) तेलंगाना पुलिस ने रविवार को भूमिगत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) नेताओं और कैडरों से समाज की मुख्यधारा में लौटकर शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने की अपील दोहराई।.

see more..

रामनगर में 20 फुट लंबी त्रिशूल कांवड़ बनी आस्था का केंद्र

15 Feb 2026 | 3:49 PM

रामनगर 15 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के रामनगर में करीब 20 फुट लंबी विशाल त्रिशूल कांवड़, जिसे श्रद्धालु अपने कंधों पर लेकर उसमे जल बांधकर लाये है, पूरे नगर में आस्था और आकर्षण का केंद्र बन गयी। जैसे ही कांवड़िए इस भव्य त्रिशूल को लेकर मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे, उसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।.

see more..

त्रिपुरा से जर्मनी को ऑर्गेनिक अदरक और बर्ड्स आई मिर्च का निर्यात होगा

15 Feb 2026 | 3:44 PM

अगरतला, 15 फरवरी (वार्ता) त्रिपुरा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रतन लाल नाथ ने बताया कि त्रिपुरा को जर्मनी के खरीदारों से 500 मीट्रिक टन ऑर्गेनिक अदरक और 20 मीट्रिक टन बर्ड्स आई मिर्च (छोटी तीखी मिर्च) का ऑर्डर प्राप्त हुआ है। .

see more..