Sunday, Feb 15 2026 | Time 16:42 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


आईएएस अधिकारी के व्यवहार के विरोध में त्रिपुरा के वकीलों ने अदालती कार्यवाही का बहिष्कार

अगरतला, 10 जनवरी (वार्ता ) त्रिपुरा में एक प्रशासनिक अधिकारी के कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ वकीलों ने अदालती कार्यवाही के बहिष्कार की घोषणा की है।
त्रिपुरा के सबरूम कस्बे की बार एसोसिएशन ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करती है, तो 12 जनवरी से एसडीएम अदालत में सभी मामलों की सुनवाई और दस्तावेजों के काम का बहिष्कार किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि यह विवाद एसडीएम अभिजीत सिंह यादव और एक वरिष्ठ अधिवक्ता रतन नाथ के बीच हुई तीखी बहस के बाद शुरू हुआ। सबरूम बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रतन नाथ ने आरोप लगाया है कि सात जनवरी को एक सुनवाई के दौरान एसडीएम ने उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें सीधे तौर पर धमकी दी। अधिवक्ता ने इस संबंध में सबरूम पुलिस स्टेशन के साथ-साथ दक्षिण त्रिपुरा के जिलाधिकारी और मुख्य सचिव के पास भी औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
दूसरी ओर, एसडीएम अभिजीत सिंह यादव ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने अधिवक्ता पर ही अनुचित आचरण का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने केवल वकील से अस्थायी अदालत कक्ष में भीड़ न लगाने और अपना मामला आने पर निर्धारित स्थान पर बैठने का अनुरोध किया था। अधिकारी का दावा है कि इस साधारण अनुरोध पर अधिवक्ता आक्रामक हो गए और उन्होंने घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर अपने सहयोगियों को गुमराह किया जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है।
एक आपातकालीन बैठक में बार एसोसिएशन ने निर्णय लिया कि जब तक पारदर्शी जांच पूरी नहीं हो जाती और न्याय नहीं मिलता, तब तक वकील एसडीएम कोर्ट की किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे।
शोभित, मधुकांत
वार्ता
More News

संत सेवालाल महाराज ने शांति और मानवता का मार्ग दिखाया: रेवंत रेड्डी

15 Feb 2026 | 4:36 PM

हैदराबाद, 15 फरवरी (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि लंबाडा आदिवासी संत श्री सेवालाल महाराज ने पीढ़ियों को शांति और इंसानियत के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया और आज भी समाज को रास्ता दिखा रहे हैं।.

see more..

शिवरात्रि मेले में मोहम्मद उमर की देवी-देवताओं की मूर्तियां बनीं सबसे बड़ा आकर्षण का केन्द्र

15 Feb 2026 | 4:01 PM

रामनगर 15 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर गुलरसिद्ध में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लगने वाले मेले में मोहम्मद उमर की देवी-देवताओं की मूर्तियां सबसे बड़ा आकर्षण का केन्द्र बनी हुयी है।.

see more..

तेलंगाना पुलिस ने भूमिगत माओवादी कैडरों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की

15 Feb 2026 | 3:54 PM

हैदराबाद, 15 फरवरी (वार्ता) तेलंगाना पुलिस ने रविवार को भूमिगत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) नेताओं और कैडरों से समाज की मुख्यधारा में लौटकर शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने की अपील दोहराई।.

see more..

रामनगर में 20 फुट लंबी त्रिशूल कांवड़ बनी आस्था का केंद्र

15 Feb 2026 | 3:49 PM

रामनगर 15 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के रामनगर में करीब 20 फुट लंबी विशाल त्रिशूल कांवड़, जिसे श्रद्धालु अपने कंधों पर लेकर उसमे जल बांधकर लाये है, पूरे नगर में आस्था और आकर्षण का केंद्र बन गयी। जैसे ही कांवड़िए इस भव्य त्रिशूल को लेकर मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे, उसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।.

see more..

त्रिपुरा से जर्मनी को ऑर्गेनिक अदरक और बर्ड्स आई मिर्च का निर्यात होगा

15 Feb 2026 | 3:44 PM

अगरतला, 15 फरवरी (वार्ता) त्रिपुरा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रतन लाल नाथ ने बताया कि त्रिपुरा को जर्मनी के खरीदारों से 500 मीट्रिक टन ऑर्गेनिक अदरक और 20 मीट्रिक टन बर्ड्स आई मिर्च (छोटी तीखी मिर्च) का ऑर्डर प्राप्त हुआ है। .

see more..