Sunday, Feb 15 2026 | Time 15:53 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


मणिपुर में पेट्रोल पम्प अनिश्चितकाल के लिए बंद

इंफाल, 10 जनवरी (वार्ता) मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में एक पेट्रोल पंप पर बम फेंके जाने के दो दिन बाद शनिवार से पूरे प्रदेश के पेट्रोल पंप अनिश्चितकाल
के लिए बंद कर दिये गये।
मणिपुर पेट्रोलियम डीलर्स फ्रेटरनिटी (एमपीडीएफ) ने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को लिखे एक पत्र में कहा कि राज्य अधिकारियों के आश्वासन और उठाये गये कदमों के बावजूद पेट्रोल पंप मालिकों को गंभीर सुरक्षा खतरों का सामना करना पड़ रहा है। एमपीडीएफ ने मोइरांग में मेसर्स एलिडास पेट्रोल
पंप पर गुरुवार रात हुए बम धमाके को मौजूदा असुरक्षा का सबूत करार दिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरुवार रात दोपहिया वाहन पर सवार अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर विस्फोटक फेंका, जिससे धमाका हुआ। इस घटना में
किसी के घायल होने की खबर नहीं है, हालांकि इससे इलाके में दहशत फैल गयी और इसी के साथ राज्य भर के पेट्रोल पंप डीलरों में चिंता बढ़ गयी।
एमपीडीएफ ने सरकार से मांग की कि वह पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा बढ़ाकर और डीलरों और उनके कर्मचारियों की सुरक्षा पक्की करके भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाये।
उन्होंने सरकार से बम हमलों और अपहरण जैसी भविष्य की किसी भी घटना की पूरी ज़िम्मेदारी लेने की भी अपील की एवं पेट्रोल पंप के बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान के लिए मुआवज़े का भरोसा और डीलरों या कर्मचारियों के घायल होने या जान जाने की स्थिति में ज़्यादा से ज़्यादा मुआवज़ा देने की भी मांग की।एमपीडीएफ ने मोइरंग घटना में हुए नुकसान के लिए तुरंत मुआवज़े की मांग करते हुए कहा कि उसने आज से सभी पेट्रोल पंप और उनके आस-पास के इलाकों को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का एकमत से फ़ैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह शटडाउन तब तक जारी रहेगा जब तक अधिकारी तुरंत ध्यान नहीं देते और उनकी सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए कोई आपसी सहमति वाला हल नहीं निकाल लेते। बंद के कारण लोगों ने अवैध रूप से लगभग 180 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल खरीदा है।
जांगिड़.श्रवण
वार्ता
More News

पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया

15 Feb 2026 | 3:43 PM

हरिद्वार/रुड़की 15 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार में सिंचाई विभाग कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई चोरी के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा करते हुए आरोपी को चोरी के जेवरात के साथ गिरफ्तार कर लिया। .

see more..

पांच साल में पूरा हो जाएगा ब्रह्मपुत्र नदी में रेलवे सह सड़क सुरंग का काम: सरमा

15 Feb 2026 | 3:42 PM

गुवाहाटी, 15 फरवरी (वार्ता) असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे प्रस्तावित अंडरवाटर रेलवे-सह -सड़क सुरंग अगले पांच सालों में पूरी हो जाएगी।.

see more..

कांग्रेस ने सांकेतिक रूप से गुब्बारे उड़ा कर भाजपा का जताया विरोध

15 Feb 2026 | 3:39 PM

देहरादून, 15 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के देहरादून में रविवार को प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने महिला अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढती महंगाई के सांकेतिक गुब्बारे उड़ाकर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आगाज किया। .

see more..

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में लाखों भक्त उमड़े

15 Feb 2026 | 3:06 PM

चेन्नई, 15 फरवरी (वार्ता) महाशिवरात्रि के मौके पर देश भर से आये लाखों श्रद्धालुओं ने यहां भगवान शिव के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की। लगभग सभी शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा और दर्शन के लिए लोगों को कई घंटों तक कतार में प्रतीक्षा करनी पड़ी।.

see more..

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में लाखों भक्त उमड़े

15 Feb 2026 | 3:06 PM

चेन्नई, 15 फरवरी (वार्ता) महाशिवरात्रि के मौके पर देश भर से आये लाखों श्रद्धालुओं ने यहां भगवान शिव के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की। लगभग सभी शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा और दर्शन के लिए लोगों को कई घंटों तक कतार में प्रतीक्षा करनी पड़ी।.

see more..