Sunday, Feb 15 2026 | Time 15:46 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति बने मनोज, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

देहरादून 10 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शनिवार को उच्च न्यायालय नैनीताल के नवनियुक्त मुख्य न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को पद की शपथ दिलायी।
राज्य के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने भारत की राष्ट्रपति द्वारा निर्गत न्यायमूर्ति श्री गुप्ता को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति बनाए जाने से संबंधित अधिपत्र पढ़ा।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आशीष नैथानी, प्रथम महिला गुरमीत कौर, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, खजान दास, प्रदीप बत्रा व सविता कपूर, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, नैनीताल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता, विधि परामर्शी राज्यपाल कौशल किशोर शुक्ल, अपर सचिव रीना जोशी सहित वरिष्ठ न्यायमूर्तिगण, वरिष्ठ अधिकारी व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
सुमिताभ सैनी
वार्ता
More News

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में लाखों भक्त उमड़े

15 Feb 2026 | 3:06 PM

चेन्नई, 15 फरवरी (वार्ता) महाशिवरात्रि के मौके पर देश भर से आये लाखों श्रद्धालुओं ने यहां भगवान शिव के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की। लगभग सभी शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा और दर्शन के लिए लोगों को कई घंटों तक कतार में प्रतीक्षा करनी पड़ी।.

see more..

आरबीआई ने मणप्पुरम फाइनेंस में बैन कैपिटल के संयुक्त नियंत्रण को मंजूरी दी

15 Feb 2026 | 2:28 PM

त्रिशूर, 15 फरवरी (वार्ता) भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने बैन कैपिटल से संबद्ध कंपनियों को मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड में संयुक्त नियंत्रण तथा चुकता इक्विटी पूंजी और परिवर्तनीय साधनों में 41.66 प्रतिशत तक हिस्सेदारी अधिग्रहण की अंतिम मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी कंपनी की रणनीतिक विकास योजनाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है। .

see more..

कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में 283.60 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे पी. विजयन

15 Feb 2026 | 2:21 PM

कोट्टायम, 15 फरवरी (वार्ता) केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन सोमवार को सरकारी मेडिकल कॉलेज, कोट्टायम में 283.60 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।.

see more..

केरल ने 'सर्वम एआई मयम' लॉन्च किया, छात्र छह लाख अभिभावकों को देंगे एआई का प्रशिक्षण

15 Feb 2026 | 2:13 PM

तिरुवनंतपुरम, 15 फरवरी (वार्ता) केरल के सामान्य शिक्षा विभाग की प्रौद्योगिकी शाखा 'केरल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड टेक्नोलॉजी फॉर एजुकेशन' (काइट) ने 'सर्वम एआई मयम' (एआई सर्वत्र) की आधिकारिक शुरुआत की है। यह वयस्कों को लक्षित करने वाला भारत का सबसे बड़ा कृत्रिम बुद्धिमत्ता जागरूकता कार्यक्रम है।.

see more..

22 अप्रैल को खुलेंगे भगवान शिव के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट

15 Feb 2026 | 2:07 PM

उखीमठ/देहरादून 15 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जनपद अंतर्गत स्थित भगवान शिव के ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 22 अप्रैल को वृष लग्न में प्रात: आठ बजे आगामी ग्रीष्मकालीन दर्शनार्थ खुलेंगे।.

see more..