Tuesday, Jan 13 2026 | Time 05:56 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


पश्चिम बंगाल: पश्चिम मेदिनीपुर में सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, भाजपा नेता ने पुलिस चौकी पर दिया धरना

कोलकाता, 10 जनवरी (वार्ता) पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर पश्चिम मेदिनीपुर के चंद्रकोना में हिंसक हमले के आरोप ने शनिवार रात को नए सिरे से राजनीतिक तनाव पैदा कर दिया। भाजपा नेता ने तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस चौकी के अंदर धरना दिया।
श्री अधिकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 8:20-8:30 बजे गरबेटा पुलिस थाना क्षेत्र के चंद्रकोना रोड बाजार इलाके के पास हुई, जब वह पुरुलिया में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद नंदीग्राम लौट रहे थे।
भाजपा कार्यकर्ता उन्हें लेने के लिए रास्ते में जमा हुए थे, तभी आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के एक समूह ने अचानक एक चौराहे पर काफिले को रोक दिया।
भाजपा ने आरोप लगाया कि श्री अधिकारी की गाड़ी पर बांस की लाठियों और डंडों से हमला किया गया और दोनों पक्षों की ओर से नारे लगाए गए। बताया जा रहा है कि यह झड़प आम रास्ते पर करीब एक घंटे तक चली। श्री अधिकारी का दावा है कि लंबे समय तक चले इस हंगामे के बावजूद पुलिसकर्मियों ने मौके पर हस्तक्षेप नहीं किया।
श्री अधिकारी ने अपने फेसबुक हैंडल पर लिखा, “आज रात करीब 8:20 बजे, जब मैं पुरुलिया से लौट रहा था, चंद्रकोना रोड, पश्चिम मेदिनीपुर जिले में, टीएमसी के गुंडों ने मुझ पर बेरहमी से हमला किया।”
उन्होंने आगे लिखा, “ममता बनर्जी सरकार की हिंसा और दंडमुक्ति की संस्कृति से उत्साहित इन कायरों ने ममता पुलिस की मौजूदगी में मुझ पर हमला किया। कानून के रखवाले मूक दर्शक बनकर खड़े रहे।”
इसके तुरंत बाद श्री अधिकारी चंद्रकोना रोड पुलिस चौकी में घुस गए और जमीन पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने घोषणा की कि जब तक कथित हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे परिसर नहीं छोड़ेंगे।
पुलिस चौकी पर श्री अधिकारी ने एक वकील की मदद से लिखित शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अतिरिक्त बल को इलाके में भेजा गया है और घटना की जांच की जाएगी ताकि पता चल सके कि वास्तव में क्या हुआ था।
इस घटना पर केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और ‘एक्स’ पर एक कड़ा बयान पोस्ट किया।
श्री मजूमदार ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, “पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का पूर्ण पतन अब बहस का विषय नहीं रहा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विफल और निरंकुश शासन में, उनकी पूरी तरह से पक्षपाती, अक्षम और रीढ़विहीन पुलिस प्रशासन की मदद से, यह हर दिन खुलेआम प्रदर्शित हो रहा है।”
उन्होंने आगे कहा “आज सुबह नंदीग्राम के विधायक और विपक्ष के माननीय नेता सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर हिंसक और सुनियोजित हमले का शिकार हुए। पुरुलिया में एक पूर्व निर्धारित राजनीतिक कार्यक्रम से लौटते समय, चंद्रकोना रोड इलाके में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के सशस्त्र गुंडों ने उनके काफिले पर बेरहमी से हमला किया।”
हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस घटना पर कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है। पूछे जाने पर, एक वरिष्ठ जिला पुलिस अधिकारी ने कहा, “जांच जारी है। फिलहाल कानून व्यवस्था नियंत्रण में है।”
सैनी
वार्ता
More News

ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने नये लोक सेवा भवन की आधारशिला रखी

12 Jan 2026 | 11:05 PM

भुवनेश्वर, 12 जनवरी (वार्ता) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 71.13 एकड़ भूमि पर 3,623 करोड़ रुपये की लागत से सोमवार को नये लोक सेवा भवन के निर्माण की आधारशिला रखी है।.

see more..

'अन्नाद्रमुक सरकार में हिस्सेदारी पर दबाव नहीं, मुरुगन मंदिर जा सकते हैं मोदी'

12 Jan 2026 | 10:56 PM

चेन्नई, 12 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी तमिलनाडु में राजग की अगुवाई वाली अन्नाद्रमुक से तीन कैबिनेट पदों के लिए सत्ता में साझेदारी का दबाव नहीं बना रही है। राज्य इकाई के अध्यक्ष नैनार नागेन्द्रन ने सोमवार को स्पष्ट किया कि पार्टी का एकमात्र एजेंडा सत्तारूढ़ डीएमके को सत्ता से हटाना है।.

see more..

पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामले सामने आए, दोनों मरीज गंभीर देखभाल में

12 Jan 2026 | 10:53 PM

कोलकाता, 12 जनवरी (वार्ता) पश्चिम बंगाल में जानलेवा निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।.

see more..

एकीकृत आवासीय विद्यालय राज्य की ड्रीम परियोजना: भट्टी विक्रमार्क

12 Jan 2026 | 10:12 PM

हैदराबाद, 12 जनवरी (वार्ता) तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने सोमवार को कहा कि राज्य में विकसित किए जा रहे एकीकृत आवासीय विद्यालय राज्य सरकार की ड्रीम परियोजना हैं तथा अंतरराष्ट्रीय मानकों पर तैयार किये जा रहे ये विद्यालय आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर पर रोल मॉडल और गेम-चेंजर साबित होंगे।.

see more..

त्रिपुरा में बस दुर्घटना में 18 घायल

12 Jan 2026 | 10:04 PM

अगरतला, 12 जनवरी (वार्ता) त्रिपुरा के धलाई जिले के कमलपुर क्षेत्र में सोमवार को बस दुर्घटना में 18 यात्री घायल हो गये। .

see more..