Sunday, Feb 15 2026 | Time 17:11 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


यूजेवीएन लिमिटेड की 132वीं बोर्ड बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी

देहरादून 12 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनलि) के निदेशक मंडल की 132वीं बोर्ड बैठक सोमवार को अध्यक्ष, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिवालय में सोमवार को हुई बैठक में निदेशक मंडल द्वारा निगम के मानव संसाधन, परिचालन, परियोजनाओं एवं अन्य विषयों से जुड़े अनेक प्रस्तावों पर विचार‐विमर्श किया गया।
निदेशक मंडल द्वारा निगम के स्थायी एवं अस्थायी पदों के पुनर्गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। जिसमें नई परियोजनाओं के तकनीकी आकलन एवं मार्गदर्शन के लिए विशेषज्ञ तकनीकी समूह के गठन के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई। यह समूह परियोजनाओं की तकनीकी व्यवहार्यता, डिजाइन तथा क्रियान्वयन से संबंधित सुझाव प्रदान करेगा।
विशेषज्ञ तकनीकी समूह द्वारा सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में प्रस्तावित 114 मेगावॉट की सेला-उर्थिंग जलविद्युत परियोजना के साथ ही 102 मेगावॉट की मोरी-त्यूनी जलविद्युत परियोजना व अन्य परियोजनाओं पर भी आवश्यकतानुसार कार्य किया जाएगा।
बैठक में मनेरी भाली द्वितीय चरण के जोशीयाड़ा बैराज के डाउनस्ट्रीम में जल प्रवाह को न्यूनतम करने से संबन्धित कार्यों की संशोधित लागत एवं प्रशासनिक स्वीकृति के प्रस्ताव को भी पारित कर दिया गया। निदेशक मंडल द्वारा मोरी त्यूनी परियोजना हेतू परामर्शदात्री सेवाएं लेने के प्रस्ताव पर भी सहमति जताई गई। इसी क्रम में 300 मेगावॉट क्षमता वाली लखवाड़ परियोजना के विद्युत यांत्रिक कार्यों के लिए अद्यतन लागत व संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति के प्रस्ताव को भी बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई।
चमोली जनपद में स्थित 3 मेगावॉट क्षमता वाली उर्गम लघु जल विद्युत परियोजना के पुनरोद्धार हेतु विस्तृत परियोजना रिपोर्ट व निवेश योजना के प्रस्ताव को भी बैठक में अनुमोदित कर दिया गया। 72 मेगावाट की त्यूनी प्लासु परियोजना में विद्युत यांत्रिक उपकरणों की स्थापना के लिए निविदा आमंत्रित करने के प्रस्ताव को भी निदेशक मंडल द्वारा स्वीकृत कर दिया गया। इसके अलावा पिथौरागढ़ जनपद में श्याम खोला गाड़ नदी पर 12 मेगावॉट की तांकुल परियोजना के सिविल डिजाइन व इंजीनियरिंग को वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई।
निदेशक मंडल ने उत्तराखण्ड विद्युत नियामक आयोग के 2025 विनियमों में बैटरी आधारित ऊर्जा भंडारण टैरिफ व ट्रेडिंग मार्जिन संबंधी प्रावधानों पर समीक्षा याचिका दायर करने की अनुमति भी प्रदान की। सौर परियोजनाओं की वाणिज्यिक संचालन तिथि विस्तार न मिलने से जुड़े मुद्दे पर भी आयोग में समीक्षा याचिका दाखिल करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। निदेशक मंडल के समक्ष वित्तीय वर्ष 2025-26 के विद्युत उत्पादन का विवरण भी रखा गया जिसके अनुसार वर्तमान तक निगम के विद्युत गृह अपने लक्ष्य से 84 मिलियन यूनिट आगे चल रहे हैं।
बैठक में प्रमुख सचिव, ऊर्जा डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव वित्त, दिलीप जावलकर के साथ ही इंदु कुमार पांडेय, बी.पी. पांडेय, पराग गुप्ता, यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल, निदेशक परियोजनाएं सुरेश चन्द्र बलूनी, निदेशक परिचालन एके सिंह, अधिशासी निदेशक सुधाकर बडोनी, आशीष जैन, विवेक आत्रेय आदि उपस्थित रहे।
सुमिताभ सैनी
वार्ता
More News

संत सेवालाल महाराज ने शांति और मानवता का मार्ग दिखाया: रेवंत रेड्डी

15 Feb 2026 | 4:36 PM

हैदराबाद, 15 फरवरी (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि लंबाडा आदिवासी संत श्री सेवालाल महाराज ने पीढ़ियों को शांति और इंसानियत के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया और आज भी समाज को रास्ता दिखा रहे हैं।.

see more..

शिवरात्रि मेले में मोहम्मद उमर की देवी-देवताओं की मूर्तियां बनीं सबसे बड़ा आकर्षण का केन्द्र

15 Feb 2026 | 4:01 PM

रामनगर 15 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर गुलरसिद्ध में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लगने वाले मेले में मोहम्मद उमर की देवी-देवताओं की मूर्तियां सबसे बड़ा आकर्षण का केन्द्र बनी हुयी है।.

see more..

तेलंगाना पुलिस ने भूमिगत माओवादी कैडरों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की

15 Feb 2026 | 3:54 PM

हैदराबाद, 15 फरवरी (वार्ता) तेलंगाना पुलिस ने रविवार को भूमिगत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) नेताओं और कैडरों से समाज की मुख्यधारा में लौटकर शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने की अपील दोहराई।.

see more..

रामनगर में 20 फुट लंबी त्रिशूल कांवड़ बनी आस्था का केंद्र

15 Feb 2026 | 3:49 PM

रामनगर 15 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के रामनगर में करीब 20 फुट लंबी विशाल त्रिशूल कांवड़, जिसे श्रद्धालु अपने कंधों पर लेकर उसमे जल बांधकर लाये है, पूरे नगर में आस्था और आकर्षण का केंद्र बन गयी। जैसे ही कांवड़िए इस भव्य त्रिशूल को लेकर मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे, उसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।.

see more..

त्रिपुरा से जर्मनी को ऑर्गेनिक अदरक और बर्ड्स आई मिर्च का निर्यात होगा

15 Feb 2026 | 3:44 PM

अगरतला, 15 फरवरी (वार्ता) त्रिपुरा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रतन लाल नाथ ने बताया कि त्रिपुरा को जर्मनी के खरीदारों से 500 मीट्रिक टन ऑर्गेनिक अदरक और 20 मीट्रिक टन बर्ड्स आई मिर्च (छोटी तीखी मिर्च) का ऑर्डर प्राप्त हुआ है। .

see more..