Sunday, Feb 15 2026 | Time 16:38 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


हावड़ा पुलिस ने बिश्नोई गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया

कोलकाता, 12 जनवरी (वार्ता) पश्चिम बंगाल की हावड़ा पुलिस को सोमवार को उस वक्त एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई जब उसने हावड़ा स्टेशन परिसर से कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरापियों की पहचान पंजाब निवासी करण पाठक, तरनदीप सिंह और आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि तीनों पंजाब में एक कबड्डी खिलाड़ी की हत्या के मामले में आरोपी थे, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने उन्हें ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चलाया। जांचकर्ताओं ने बताया कि हत्या के तुरंत बाद आरोपी पंजाब से भाग गए और पश्चिम बंगाल में छिप गए।
उन्होंने बताया कि तीनों पहले गंगटोक में छिपे और बाद में गिरफ्तारी से बचने के लिए कोलकाता चले गए। उन्हें पता चला कि तीनों ट्रेन से किसी अज्ञात जगह पर भागने की योजना बना रहे थे। खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए हावड़ा सिटी पुलिस ने हावड़ा स्टेशन पर निगरानी बढ़ा दी। जैसे ही तीनों संदिग्ध स्टेशन पहुंचे, उन्हें हावड़ा सिटी पुलिस के अधिकारियों ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या आरोपी सिर्फ छिपने के लिए पश्चिम बंगाल आए थे या उनका कोई और मकसद था। अधिकारियों ने यह भी बताया कि उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले लंबित हैं। हावड़ा पुलिस ने आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस के साथ तालमेल शुरू कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम देशभर में कई बड़े अपराधों से जुड़ा रहा है। इस गैंग का नाम महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी और पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की हत्याओं में भी सामने आया। यह हिंदी फिल्म अभिनेता सलमान खान को बार-बार जान से मारने की धमकियों से भी जुड़ा रहा है। इस गैंग ने कॉमेडियन कपिल शर्मा को धमकी दी थी और उनके कैफे पर हमले में भी इसका नाम सामने आया है। गिरफ्तार आरोपियों की गतिविधियों और नेटवर्क की जांच जारी है।
पंकज अशोक
वार्ता
More News

तेलंगाना पुलिस ने भूमिगत माओवादी कैडरों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की

15 Feb 2026 | 3:54 PM

हैदराबाद, 15 फरवरी (वार्ता) तेलंगाना पुलिस ने रविवार को भूमिगत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) नेताओं और कैडरों से समाज की मुख्यधारा में लौटकर शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने की अपील दोहराई।.

see more..

रामनगर में 20 फुट लंबी त्रिशूल कांवड़ बनी आस्था का केंद्र

15 Feb 2026 | 3:49 PM

रामनगर 15 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के रामनगर में करीब 20 फुट लंबी विशाल त्रिशूल कांवड़, जिसे श्रद्धालु अपने कंधों पर लेकर उसमे जल बांधकर लाये है, पूरे नगर में आस्था और आकर्षण का केंद्र बन गयी। जैसे ही कांवड़िए इस भव्य त्रिशूल को लेकर मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे, उसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।.

see more..

त्रिपुरा से जर्मनी को ऑर्गेनिक अदरक और बर्ड्स आई मिर्च का निर्यात होगा

15 Feb 2026 | 3:44 PM

अगरतला, 15 फरवरी (वार्ता) त्रिपुरा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रतन लाल नाथ ने बताया कि त्रिपुरा को जर्मनी के खरीदारों से 500 मीट्रिक टन ऑर्गेनिक अदरक और 20 मीट्रिक टन बर्ड्स आई मिर्च (छोटी तीखी मिर्च) का ऑर्डर प्राप्त हुआ है। .

see more..

पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया

15 Feb 2026 | 3:43 PM

हरिद्वार/रुड़की 15 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार में सिंचाई विभाग कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई चोरी के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा करते हुए आरोपी को चोरी के जेवरात के साथ गिरफ्तार कर लिया। .

see more..

पांच साल में पूरा हो जाएगा ब्रह्मपुत्र नदी में रेलवे सह सड़क सुरंग का काम: सरमा

15 Feb 2026 | 3:42 PM

गुवाहाटी, 15 फरवरी (वार्ता) असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे प्रस्तावित अंडरवाटर रेलवे-सह -सड़क सुरंग अगले पांच सालों में पूरी हो जाएगी।.

see more..