Sunday, Feb 15 2026 | Time 17:07 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


उत्तराखंड को 12 महीने का पर्यटन राज्य बनाने का प्रयास : धामी

उत्तरकाशी, 14 जनवरी (वार्ता) शीतकालीन चारधाम यात्रा एवं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा स्थानीय लोगों को वर्षभर रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तहत बुधवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एसोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया के सहयोग से तीन दिवसीय विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया।
श्री धामी ने कान्क्लेव को संबोधित करते हुए कहा कि शीतकालीन पर्यटन सम्मेलन केवल एक औपचारिक संवाद नहीं, बल्कि राज्य के पर्यटन को नई दिशा देने का एक साझा प्रयास है। उन्होंने टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंट्स, होटल व्यवसायियों, होम-स्टे संचालकों, टैक्सी एवं ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रतिनिधियों, एडवेंचर टूरिज्म से जुड़े लोगों का स्वागत और उत्साहवर्धन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश के बड़े शहर प्रदूषण, बढ़ते तापमान, ट्रैफिक और तनाव से जूझ रहे हैं। ऐसे में उत्तराखंड देश का एक “नेचुरल हीलिंग डेस्टिनेशन” बन सकता है और सरकार इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अब केवल चारधाम यात्रा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वेलनेस, नेचर, एडवेंचर, कल्चर, योग, मेडिटेशन और सतत् पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनने की ओर अग्रसर है।
श्री धामी ने टूर ऑपरेटर्स की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ट्रेंड बनाना और किसी डेस्टिनेशन को ब्रांड बनाना आप सभी के हाथ में है। उन्होंने कहा कि अब समय राज्य को केवल चार या छह महीने का नहीं, बल्कि 12 महीने का पर्यटन राज्य बनाया जाय। उन्होंने कहा कि सरकार की शीतकालीन पर्यटन नीति का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पहाड़ खाली न रहें, होटल बंद न हों, टैक्सियां खड़ी न रहें, होमस्टे सूने न रहें और युवाओं को रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जब 12 महीने पर्यटन सक्रिय रहेगा तो प्रदेश की आर्थिक स्थिति में भी व्यापक सुधार होगा। कॉनक्लेव में एसोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया के सहयोग से देश के विभिन्न राज्यों से आए 50 टूर ऑपरेटर्स ने प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त राज्य स्तर से 50 तथा स्थानीय स्तर से भी 50 टूर ऑपरेटर्स ने कॉनक्लेव में भाग लिया। कार्यक्रम में होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी एवं बड़कोट, ट्रैकिंग संगठन उत्तरकाशी और सांकरी के पंजीकृत प्रतिनिधियों की भी सक्रिय सहभागिता रही। निम में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से शीतकालीन पर्यटन की संभावनाओं पर मंथन किया गया तथा उत्तराखंड को वर्षभर पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया। तीन दिवसीय विंटर टूरिज्म कॉन्क्लेव के तहत मां गंगा का शीतकालीन प्रवास मुखबा एवं मां यमुना का खरसाली तथा सांकरी में केदारकांठा ट्रैक बेस केम्प का देश भर के टूर ऑपरेटर भ्रमण करेंगे तथा शीतकालीन टूरिज्म को बढ़ावा देंगे।
इस अवसर पर विधायक सुरेश चौहान, दुर्गेश्वर लाल, दर्जा राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल, जगत सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा डॉ.स्वराज विद्वान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा नागेंद्र चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, डीएम प्रशान्त आर्य, एसपी कमलेश उपाध्याय, सीडीओ जयभारत सिंह, रजिस्ट्रार निम विशाल रंजन, जिला पर्यटन विकास अधिकारी केके जोशी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सुमिताभ, उप्रेती
वार्ता
More News

संत सेवालाल महाराज ने शांति और मानवता का मार्ग दिखाया: रेवंत रेड्डी

15 Feb 2026 | 4:36 PM

हैदराबाद, 15 फरवरी (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि लंबाडा आदिवासी संत श्री सेवालाल महाराज ने पीढ़ियों को शांति और इंसानियत के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया और आज भी समाज को रास्ता दिखा रहे हैं।.

see more..

शिवरात्रि मेले में मोहम्मद उमर की देवी-देवताओं की मूर्तियां बनीं सबसे बड़ा आकर्षण का केन्द्र

15 Feb 2026 | 4:01 PM

रामनगर 15 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर गुलरसिद्ध में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लगने वाले मेले में मोहम्मद उमर की देवी-देवताओं की मूर्तियां सबसे बड़ा आकर्षण का केन्द्र बनी हुयी है।.

see more..

तेलंगाना पुलिस ने भूमिगत माओवादी कैडरों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की

15 Feb 2026 | 3:54 PM

हैदराबाद, 15 फरवरी (वार्ता) तेलंगाना पुलिस ने रविवार को भूमिगत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) नेताओं और कैडरों से समाज की मुख्यधारा में लौटकर शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने की अपील दोहराई।.

see more..

रामनगर में 20 फुट लंबी त्रिशूल कांवड़ बनी आस्था का केंद्र

15 Feb 2026 | 3:49 PM

रामनगर 15 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के रामनगर में करीब 20 फुट लंबी विशाल त्रिशूल कांवड़, जिसे श्रद्धालु अपने कंधों पर लेकर उसमे जल बांधकर लाये है, पूरे नगर में आस्था और आकर्षण का केंद्र बन गयी। जैसे ही कांवड़िए इस भव्य त्रिशूल को लेकर मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे, उसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।.

see more..

त्रिपुरा से जर्मनी को ऑर्गेनिक अदरक और बर्ड्स आई मिर्च का निर्यात होगा

15 Feb 2026 | 3:44 PM

अगरतला, 15 फरवरी (वार्ता) त्रिपुरा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रतन लाल नाथ ने बताया कि त्रिपुरा को जर्मनी के खरीदारों से 500 मीट्रिक टन ऑर्गेनिक अदरक और 20 मीट्रिक टन बर्ड्स आई मिर्च (छोटी तीखी मिर्च) का ऑर्डर प्राप्त हुआ है। .

see more..