Sunday, Feb 15 2026 | Time 16:02 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आई-पैक छापेमारी पर तृणमूल की याचिका का निपटारा किया

कोलकाता, 14 जनवरी (वार्ता) कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस की उस याचिका का निपटारा कर दिया जिसमें साल्ट लेक स्थित आई-पैक कार्यालय और उसके निदेशक प्रतीक जैन के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के दौरान कथित रूप से जब्त किए गए डेटा की सुरक्षा की मांग की गई थी। यह छापेमारी आठ जनवरी को अवैध कोयला तस्करी मामले के संबंध में की गई थी।
न्यायूमूर्ति सुव्रा घोष के समक्ष सुनवाई के दौरान ईडी ने सूचित किया कि उसने दोनों परिसरों से कोई भी दस्तावेज या डेटा जब्त नहीं किया है। ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने दलील दी कि तृणमूल कांग्रेस की याचिका सुनवाई योग्य नहीं है। उन्होंने दावा किया कि तलाशी के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने परिसर से दस्तावेज हटा दिए थे। उन्होंने यह भी कहा कि इन छापों का आगामी चुनावों से कोई संबंध नहीं है और ये राजनीति से प्रेरित नहीं हैं।
तृणमूल कांग्रेस की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी ने इन दावों का विरोध करते हुए सवाल उठाया कि छह साल बाद और चुनावों से कुछ महीने पहले ही ईडी अचानक सक्रिय क्यों हुई। उन्होंने अदालत से अनुरोध किया कि ईडी के उस बयान को रिकॉर्ड पर लिया जाए जिसमें कहा गया है कि कोई जब्ती नहीं की गई है।
न्यायमूर्ति घोष ने ईडी के इस बयान को संज्ञान में लेते हुए कि कोई जब्ती नहीं हुई है, कहा कि अब याचिका में आगे कुछ भी तय करने के लिए शेष नहीं रह गया है और इसके साथ ही उन्होंने याचिका का निपटारा कर दिया।
हालांकि, अदालत ने ईडी की उस अलग याचिका को स्थगित कर दिया जिसमें आठ जनवरी की घटनाओं की जांच की मांग की गई है। उस दिन छापेमारी के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आई-पैक कार्यालय और प्रतीक जैन के आवास का दौरा किया था। अदालत ने कहा कि इस मामले पर तब सुनवाई की जाएगी जब उच्चतम न्यायालय इसी मामले में ईडी की याचिका पर सुनवाई कर लेगा।
शोभित, मधुकांत
वार्ता
More News

रामनगर में 20 फुट लंबी त्रिशूल कांवड़ बनी आस्था का केंद्र

15 Feb 2026 | 3:49 PM

रामनगर 15 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के रामनगर में करीब 20 फुट लंबी विशाल त्रिशूल कांवड़, जिसे श्रद्धालु अपने कंधों पर लेकर उसमे जल बांधकर लाये है, पूरे नगर में आस्था और आकर्षण का केंद्र बन गयी। जैसे ही कांवड़िए इस भव्य त्रिशूल को लेकर मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे, उसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।.

see more..

त्रिपुरा से जर्मनी को ऑर्गेनिक अदरक और बर्ड्स आई मिर्च का निर्यात होगा

15 Feb 2026 | 3:44 PM

अगरतला, 15 फरवरी (वार्ता) त्रिपुरा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रतन लाल नाथ ने बताया कि त्रिपुरा को जर्मनी के खरीदारों से 500 मीट्रिक टन ऑर्गेनिक अदरक और 20 मीट्रिक टन बर्ड्स आई मिर्च (छोटी तीखी मिर्च) का ऑर्डर प्राप्त हुआ है। .

see more..

पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया

15 Feb 2026 | 3:43 PM

हरिद्वार/रुड़की 15 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार में सिंचाई विभाग कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई चोरी के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा करते हुए आरोपी को चोरी के जेवरात के साथ गिरफ्तार कर लिया। .

see more..

पांच साल में पूरा हो जाएगा ब्रह्मपुत्र नदी में रेलवे सह सड़क सुरंग का काम: सरमा

15 Feb 2026 | 3:42 PM

गुवाहाटी, 15 फरवरी (वार्ता) असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे प्रस्तावित अंडरवाटर रेलवे-सह -सड़क सुरंग अगले पांच सालों में पूरी हो जाएगी।.

see more..

कांग्रेस ने सांकेतिक रूप से गुब्बारे उड़ा कर भाजपा का जताया विरोध

15 Feb 2026 | 3:39 PM

देहरादून, 15 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के देहरादून में रविवार को प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने महिला अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढती महंगाई के सांकेतिक गुब्बारे उड़ाकर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आगाज किया। .

see more..