Sunday, Feb 15 2026 | Time 17:40 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


अल्मोड़ा में 11 लाख रुपए मूल्य के गांजा के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

अल्मोड़ा, 16 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के अल्मोड़ा में पुलिस और विशेष अभियान समूह (एसओजी) की टीम ने लगभग 45 किलोग्राम गांजा के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर तेजपत्ता के नाम पर पुलिस को भ्रमा रहे थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देवेन्द्र पींचा ने शुक्रवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत अल्मोड़ा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में गुरुवार रात को एसओजी निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी एवं थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में एसओजी और सल्ट पुलिस द्वारा कटपतिया तिराहे के पास सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान कार को रोक कर जांच की गई। उसमें से 44.930 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने पांच वाहन सवारों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना सल्ट में धारा-8/20/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। कार को जब्त कर लिया गया है।
बरामद गांजा की कीमत 11 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी बरामद गांजा को मंगरु से काशीपुर की ओर ले जा रहे थे। श्री पींचा के अनुसार आरोपियों ने पहले पुलिस को भरमाने के लिए बताया कि वह तेजपत्ता का कारोबार करते हैं और उसे बेचने के लिए ले जा रहे हैं। अब पुलिस पता लगा रही है कि बरामद गांजा को कहां कहां से जुटाया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम अंगद सिंह निवासी कचनाल गाजी निकट उजाला अस्पताल, काशीपुर, ऊधमसिंहनगर, अमन जाटव निवासी आदर्श नगर, अम्बेडकर पार्क, थाना कुण्डा, जिला ऊधमसिंहनगर, अजीत सिंह उर्फ अज्जू निवासी कचनाल गाजी पहाड़ी, नजदीक उजाला अस्पताल, काशीपुर, ऊधमसिंहनगर, अजय सिंह उर्फ अज्जी निवासी वार्ड संख्या- 01 रम्पुरा, शांतिनगर कॉलोनी मानपुर, ऊधमसिंहनगर और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी रम्पुरा लाइन पार, सरकारी स्कूल के पास, काशीपुर ऊधमसिंहनगर है।
रवीन्द्र, उप्रेती
वार्ता
More News

संत सेवालाल महाराज ने शांति और मानवता का मार्ग दिखाया: रेवंत रेड्डी

15 Feb 2026 | 4:36 PM

हैदराबाद, 15 फरवरी (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि लंबाडा आदिवासी संत श्री सेवालाल महाराज ने पीढ़ियों को शांति और इंसानियत के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया और आज भी समाज को रास्ता दिखा रहे हैं।.

see more..

शिवरात्रि मेले में मोहम्मद उमर की देवी-देवताओं की मूर्तियां बनीं सबसे बड़ा आकर्षण का केन्द्र

15 Feb 2026 | 4:01 PM

रामनगर 15 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर गुलरसिद्ध में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लगने वाले मेले में मोहम्मद उमर की देवी-देवताओं की मूर्तियां सबसे बड़ा आकर्षण का केन्द्र बनी हुयी है।.

see more..

तेलंगाना पुलिस ने भूमिगत माओवादी कैडरों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की

15 Feb 2026 | 3:54 PM

हैदराबाद, 15 फरवरी (वार्ता) तेलंगाना पुलिस ने रविवार को भूमिगत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) नेताओं और कैडरों से समाज की मुख्यधारा में लौटकर शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने की अपील दोहराई।.

see more..

रामनगर में 20 फुट लंबी त्रिशूल कांवड़ बनी आस्था का केंद्र

15 Feb 2026 | 3:49 PM

रामनगर 15 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के रामनगर में करीब 20 फुट लंबी विशाल त्रिशूल कांवड़, जिसे श्रद्धालु अपने कंधों पर लेकर उसमे जल बांधकर लाये है, पूरे नगर में आस्था और आकर्षण का केंद्र बन गयी। जैसे ही कांवड़िए इस भव्य त्रिशूल को लेकर मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे, उसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।.

see more..

त्रिपुरा से जर्मनी को ऑर्गेनिक अदरक और बर्ड्स आई मिर्च का निर्यात होगा

15 Feb 2026 | 3:44 PM

अगरतला, 15 फरवरी (वार्ता) त्रिपुरा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रतन लाल नाथ ने बताया कि त्रिपुरा को जर्मनी के खरीदारों से 500 मीट्रिक टन ऑर्गेनिक अदरक और 20 मीट्रिक टन बर्ड्स आई मिर्च (छोटी तीखी मिर्च) का ऑर्डर प्राप्त हुआ है। .

see more..