Sunday, Feb 15 2026 | Time 16:19 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


किशन रेड्डी ने रेवंत रेड्डी को लिखा पत्र, हैदराबाद मेट्रो अधिग्रहण पर जल्द फैसला लेने का आग्रह किया

हैदराबाद, 16 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को पत्र लिखकर हैदराबाद मेट्रो रेल के अधिग्रहण पर जल्द फैसला लेने का आग्रह किया है।
केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री के उस बयान का संदर्भ दिया, जिसमें उन्होंने मेट्रो को एलएंडटी से राज्य के नियंत्रण में लेने और इसे स्वतंत्र रूप से चलाने की मंशा व्यक्त की थी।
श्री किशन रेड्डी ने बताया कि उन्होंने हाल ही में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की और मेट्रो के दूसरे चरण की प्रगति पर चर्चा की। बैठक के दौरान, खट्टर ने कथित तौर पर सूचित किया कि केंद्र सरकार दूसरे चरण के संबंध में आगे के कदम तभी उठाएगी जब राज्य सरकार एलएंडटी से पहले चरण के अधिग्रहण से संबंधित सभी समझौतों, निर्णयों और लेनदेन को पूरा कर लेगी। श्री खट्टर ने यह भी दोहराया कि केंद्र सरकार दूसरे चरण के निर्माण के लिए पहले ही सहमति दे चुकी है।
श्री रेड्डी ने श्री खट्टर के साथ हुई चर्चा का हवाला देते हुए कहा कि राज्य सरकार को अभी उस संयुक्त समिति के लिए अपने दो अधिकारियों को नामित करना है, जिसमें केंद्र और राज्य के दो-दो अधिकारी शामिल होंगे। यह समिति हैदराबाद मेट्रो विस्तार के प्रस्तावित दूसरे चरण की योजना तैयार करेगी।
केंद्रीय मंत्री ने तत्काल कार्रवाई का अनुरोध करते हुए मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द दो राज्य अधिकारियों के नाम भेजने और संयुक्त समिति की बैठक आयोजित करने की सुविधा प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने राज्य सरकार से मेट्रो नेटवर्क के पहले चरण के अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा करने और बिना किसी देरी के केंद्र सरकार को दूसरे चरण के आवश्यक प्रस्ताव सौंपने की भी अपील की।
भारत, मधुकांत
वार्ता
More News

तेलंगाना पुलिस ने भूमिगत माओवादी कैडरों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की

15 Feb 2026 | 3:54 PM

हैदराबाद, 15 फरवरी (वार्ता) तेलंगाना पुलिस ने रविवार को भूमिगत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) नेताओं और कैडरों से समाज की मुख्यधारा में लौटकर शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने की अपील दोहराई।.

see more..

रामनगर में 20 फुट लंबी त्रिशूल कांवड़ बनी आस्था का केंद्र

15 Feb 2026 | 3:49 PM

रामनगर 15 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के रामनगर में करीब 20 फुट लंबी विशाल त्रिशूल कांवड़, जिसे श्रद्धालु अपने कंधों पर लेकर उसमे जल बांधकर लाये है, पूरे नगर में आस्था और आकर्षण का केंद्र बन गयी। जैसे ही कांवड़िए इस भव्य त्रिशूल को लेकर मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे, उसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।.

see more..

त्रिपुरा से जर्मनी को ऑर्गेनिक अदरक और बर्ड्स आई मिर्च का निर्यात होगा

15 Feb 2026 | 3:44 PM

अगरतला, 15 फरवरी (वार्ता) त्रिपुरा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रतन लाल नाथ ने बताया कि त्रिपुरा को जर्मनी के खरीदारों से 500 मीट्रिक टन ऑर्गेनिक अदरक और 20 मीट्रिक टन बर्ड्स आई मिर्च (छोटी तीखी मिर्च) का ऑर्डर प्राप्त हुआ है। .

see more..

पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया

15 Feb 2026 | 3:43 PM

हरिद्वार/रुड़की 15 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार में सिंचाई विभाग कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई चोरी के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा करते हुए आरोपी को चोरी के जेवरात के साथ गिरफ्तार कर लिया। .

see more..

पांच साल में पूरा हो जाएगा ब्रह्मपुत्र नदी में रेलवे सह सड़क सुरंग का काम: सरमा

15 Feb 2026 | 3:42 PM

गुवाहाटी, 15 फरवरी (वार्ता) असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे प्रस्तावित अंडरवाटर रेलवे-सह -सड़क सुरंग अगले पांच सालों में पूरी हो जाएगी।.

see more..