Saturday, Sep 5 2026 | Time 10:18 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


नेतृत्व में बदलाव त्रिपाीय मामला है , इस पर सार्वजनिक चर्चा नहीं होनी चाहिए-शिवकुमार

बेंगलुरु, 16 जनवरी (वार्ता) कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में नेतृत्व बदलाव त्रिपक्षीय मामला है और इस पर सार्वजनिक रुप से चर्चा नहीं होनी चाहिए।
श्री शिवकुमार ने नयी दिल्ली में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि उन्होंने खुद श्री राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री पद पर चर्चा की थी। उन्होंने जोर दिया कि नेतृत्व के मामले उनके, मुख्यमंत्री और कांग्रेस हाईकमान के बीच अंदरूनी बातचीत तक ही सीमित हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में फैली अफवाहों पर कहा, "मुख्यमंत्री का पद मेरे, मुख्यमंत्री और हाईकमान के बीच का मामला है। इस पर सार्वजनिक चर्चा नहीं होनी चाहिए।" उन्होंने आगामी असम चुनावों के सिलसिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ उनकी बैठक के बारे में पूछे जाने पर जानकारी देने से मना कर दिया और कहा कि पार्टी की रणनीति पर सार्वजनिक रुप में चर्चा नहीं की जा सकती। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे मामलों पर कोई भी आधिकारिक संवाद पार्टी के महासचिव करेंगे। उन्होंने कहा, ''हम अपनी पार्टी की योजना कैसे बता सकते हैं , ऐसी चर्चा सिर्फ पार्टी स्तर पर होगी, जनता में नहीं।"
श्री शिवकुमार ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी का यह दौरा मुख्य रूप से पार्टी नेताओं से मिलने के लिए था और वह संगठनात्मक मामलों पर चर्चा के लिए दिल्ली गए थे। यह पूछे जाने पर कि क्या वह इस दौरे के दौरान केन्द्रीय मंत्रियों से मिलेंगे, उन्होंने कहा कि मुख्य बिंदु कृषि परियोजनाओं से जुड़े ज़रूरी कानूनी मुद्दों पर होगा, जिसके लिए वह कानूनी विशेषज्ञों से भी सलाह लेंगे।
उन्होंने दोहराया कि ऐसे संवेदनशील मुद्दों को पार्टी नेतृत्व अंदरूनी तौर पर सुलझाएगी।
जांगिड़ अशोक
वार्ता
More News

ओडिशा के केंद्रपाड़ा में स्कूल में तोड़फोड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

04 Sep 2026 | 10:04 PM

केंद्रपाड़ा, 04 सितंबर (वार्ता) ओडिशा के केंद्रपाड़ा ज़िले में पुलिस ने सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। .

see more..

बंगाल बाढ़: मानिकचक में गंगा नदी अत्यधिक खतरे के स्तर के करीब, तटबंध टूटा

04 Sep 2026 | 9:55 PM

सिलीगुड़ी, 04 सितंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल के मालदा ज़िले में स्थित भूतनी द्वीप में शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति और खराब हो गयी तथा लगातार बढ़ रहा गंगा नदी का जल कई जगहों पर तटबंध को तोड़कर फैल गया, जिससे बड़े इलाके जलमग्न हो गये और हज़ारों निवासियों पर खतरा मंडराने लगा।.

see more..

गोपेश्वर के पोखरी में भालू का आतंक, जंगल में घास लेने गईं दो महिलाओं की मौत

04 Sep 2026 | 9:48 PM

गोपेश्वर, 04 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड के गोपेश्वर के पोखरी विकासखंड के सिदेली गांव में शुक्रवार को भालू के हमले ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। जंगल में घास लेने गईं दो महिलाओं पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।.

see more..

हरिद्वार में भारी बारिश का अलर्ट, शनिवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

04 Sep 2026 | 8:38 PM

हरिद्वार, 04 सितंबर, (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के लिए मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने छात्र-छात्राओं एवं बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। .

see more..

मिजोरम में विशेष गहन पुनरीक्षण की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन सात सितंबर को

04 Sep 2026 | 8:30 PM

आइजोल, 04 सितंबर (वार्ता) मिजोरम के जिला चुनाव अधिकारियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तैयारियां पूरी कर ली हैं और इस सूची के प्रकाशन के लिए सात सितंबर की तिथि तय की गयी है।.

see more..