Sunday, Feb 15 2026 | Time 16:39 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


शिवाजीनगर मेट्रो स्टेशन का नाम नहीं बदला गया है : बीएमआरसीएल

बेंगलुरु, 16 जनवरी (वार्ता) बैंगलोर मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल शिवाजीनगर मेट्रो स्टेशन का नाम यही है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
बीएमआरसीएल) के निदेशक (योजना एवं परियोजना) सुब्रमण्य गुडगे ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया द्वारा शिवाजीनगर मेट्रो स्टेशन का नाम सेंट मैरी के नाम पर रखने के प्रस्ताव के बाद से चल रही व्यापक जनचर्चा और राजनीतिक बहस के बीच यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "जहां तक मुझे पता है, इसका नाम अभी तक शिवाजीनगर ही है। नाम बदलने का कोई प्रस्ताव आने पर हम आपको सूचित करेंगे।"
श्री गुडगे ने स्पष्ट किया कि जब तक नाम बदलने का कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया जाता और जब तक इसकी सूचना नहीं दी जाती, तब तक स्टेशन का नाम शिवाजीनगर ही रहेगा।
शिवाजीनगर मेट्रो स्टेशन के नामपरिवर्तन का विवाद तब शुरू हुआ जब श्री सिद्दारमैया ने घोषणा की कि सेंट मैरी बेसिलिका में वार्षिक उत्सव के दौरान मिले अनुरोध के बाद राज्य सरकार शिवाजीनगर मेट्रो स्टेशन का नाम सेंट मैरी के नाम पर रखने के लिए केंद्र सरकार से सिफारिश करेगी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर ने राजनीतिक हलकों और जनता के बीच तीखी प्रतिक्रिया सामने आयी । विपक्षी नेताओं ने राज्य सरकार पर "तुष्टीकरण की राजनीति" करने का आरोप लगाया कहा कि स्टेशन का नाम बदलने से मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत को ठेस पहुंचेगी।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस प्रस्ताव को मराठा व्यक्तित्व का "अपमान" बताया, जिससे बहस और तेज हो गई।
सोशल मीडिया पर भी सक्रिय चर्चा हुई, जिसमें कई उपयोगकर्ताओं ने नामकरण के औचित्य पर सवाल उठाए और वैकल्पिक नामों का सुझाव दिया, जिनमें दिवंगत कन्नड़ अभिनेता-निर्देशक शंकर नाग को सम्मानित करना भी शामिल था, जिन्हें बेंगलुरु में मेट्रो विकास की वकालत करने का श्रेय दिया जाता है।
सैनी अशोक
वार्ता
More News

तेलंगाना पुलिस ने भूमिगत माओवादी कैडरों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की

15 Feb 2026 | 3:54 PM

हैदराबाद, 15 फरवरी (वार्ता) तेलंगाना पुलिस ने रविवार को भूमिगत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) नेताओं और कैडरों से समाज की मुख्यधारा में लौटकर शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने की अपील दोहराई।.

see more..

रामनगर में 20 फुट लंबी त्रिशूल कांवड़ बनी आस्था का केंद्र

15 Feb 2026 | 3:49 PM

रामनगर 15 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के रामनगर में करीब 20 फुट लंबी विशाल त्रिशूल कांवड़, जिसे श्रद्धालु अपने कंधों पर लेकर उसमे जल बांधकर लाये है, पूरे नगर में आस्था और आकर्षण का केंद्र बन गयी। जैसे ही कांवड़िए इस भव्य त्रिशूल को लेकर मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे, उसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।.

see more..

त्रिपुरा से जर्मनी को ऑर्गेनिक अदरक और बर्ड्स आई मिर्च का निर्यात होगा

15 Feb 2026 | 3:44 PM

अगरतला, 15 फरवरी (वार्ता) त्रिपुरा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रतन लाल नाथ ने बताया कि त्रिपुरा को जर्मनी के खरीदारों से 500 मीट्रिक टन ऑर्गेनिक अदरक और 20 मीट्रिक टन बर्ड्स आई मिर्च (छोटी तीखी मिर्च) का ऑर्डर प्राप्त हुआ है। .

see more..

पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया

15 Feb 2026 | 3:43 PM

हरिद्वार/रुड़की 15 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार में सिंचाई विभाग कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई चोरी के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा करते हुए आरोपी को चोरी के जेवरात के साथ गिरफ्तार कर लिया। .

see more..

पांच साल में पूरा हो जाएगा ब्रह्मपुत्र नदी में रेलवे सह सड़क सुरंग का काम: सरमा

15 Feb 2026 | 3:42 PM

गुवाहाटी, 15 फरवरी (वार्ता) असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे प्रस्तावित अंडरवाटर रेलवे-सह -सड़क सुरंग अगले पांच सालों में पूरी हो जाएगी।.

see more..