Sunday, Feb 15 2026 | Time 16:10 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


युवा कांग्रेस ने अंकिता भंडारी मामले में 'मैं भी अंकिता' अभियान का ऐलान किया

देहरादून 18 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड में युवा कांग्रेस ने अंकिता भंडारी के न्याय के लिए प्रदेश भर मे ''मैं भी अंकिता'' नाम से अभियान चलाने का ऐलान किया है।
राजपुर रोड स्थित कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में रविवार को भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी सुरभि द्विवेदी व राष्ट्रीय सचिव हरनीत कौर ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को संबोधित किया।
सुश्री सुरभि ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड उत्तराखंड की जनता की अंतरात्मा को झझकोर देने वाला मामला है, जिसने राज्य की महिलाओं की सुरक्षा, सत्ता के संरक्षण और प्रशासनिक व्यवस्था पर गहरे सवाल खड़े किए हैं।
उन्होंने कहा कि यह अत्यंत चिंताजनक बात है कि इस मामले में पीड़िता के माता-पिता की शिकायत के बजाय एक तृतीय पक्ष की शिकायत को प्राथमिकता दी गई, और इस मामले की सीबीआई जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।
उन्होंने कहा कि यह प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है और इससे यह संदेश गहरा जाता है कि पीड़ित परिवार को जानबूझकर हाशिये पर रखा गया।
उन्होंने इस मामले को गंभीरता से उठाते हुए कहा कि घटना के बाद जिस रिजॉर्ट मे अंकिता नौकरी करती थी, वहां उसके कमरे को जल्दबाजी में ध्वस्त कर दिया गया। लेकिन वास्तविकता यह है कि यह कदम साक्ष्यों को नष्ट करने की मंशा से उठाया गया प्रतीत होता है। अगर सरकार की नियत साफ होती तो सबसे पहले उसे स्थान को सील किया जाता और फोरेंसिक और न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जाती, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों की मानसिकता महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा के प्रति संकीर्ण होती जा रही है, उनके कई नेता महिलाओं के प्रति शर्मनाक बयान दे चुके हैं।
युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने ''मैं भी अंकिता'' अभियान का पोस्टर लांच करते हुए कहा कि यह अभियान विशेष रूप से महिलाएं सोशल मीडिया के माध्यम से चलाएंगी। जिसका उद्देश्य अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई को जन-जन तक पहुंचाना है और समाज में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अन्याय के विरुद्ध सामूहिक आवाज बुलंद करना है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार ने अंकिता भंडारी प्रकरण की केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की मंजूरी दे दी है।
सं , जांगिड़
वार्ता
More News

रामनगर में 20 फुट लंबी त्रिशूल कांवड़ बनी आस्था का केंद्र

15 Feb 2026 | 3:49 PM

रामनगर 15 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के रामनगर में करीब 20 फुट लंबी विशाल त्रिशूल कांवड़, जिसे श्रद्धालु अपने कंधों पर लेकर उसमे जल बांधकर लाये है, पूरे नगर में आस्था और आकर्षण का केंद्र बन गयी। जैसे ही कांवड़िए इस भव्य त्रिशूल को लेकर मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे, उसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।.

see more..

त्रिपुरा से जर्मनी को ऑर्गेनिक अदरक और बर्ड्स आई मिर्च का निर्यात होगा

15 Feb 2026 | 3:44 PM

अगरतला, 15 फरवरी (वार्ता) त्रिपुरा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रतन लाल नाथ ने बताया कि त्रिपुरा को जर्मनी के खरीदारों से 500 मीट्रिक टन ऑर्गेनिक अदरक और 20 मीट्रिक टन बर्ड्स आई मिर्च (छोटी तीखी मिर्च) का ऑर्डर प्राप्त हुआ है। .

see more..

पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया

15 Feb 2026 | 3:43 PM

हरिद्वार/रुड़की 15 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार में सिंचाई विभाग कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई चोरी के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा करते हुए आरोपी को चोरी के जेवरात के साथ गिरफ्तार कर लिया। .

see more..

पांच साल में पूरा हो जाएगा ब्रह्मपुत्र नदी में रेलवे सह सड़क सुरंग का काम: सरमा

15 Feb 2026 | 3:42 PM

गुवाहाटी, 15 फरवरी (वार्ता) असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे प्रस्तावित अंडरवाटर रेलवे-सह -सड़क सुरंग अगले पांच सालों में पूरी हो जाएगी।.

see more..

कांग्रेस ने सांकेतिक रूप से गुब्बारे उड़ा कर भाजपा का जताया विरोध

15 Feb 2026 | 3:39 PM

देहरादून, 15 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के देहरादून में रविवार को प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने महिला अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढती महंगाई के सांकेतिक गुब्बारे उड़ाकर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आगाज किया। .

see more..