Monday, Feb 9 2026 | Time 04:10 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


पुलिस ने आदतन बदमाश अयान खान गिरफ्तार किया

रायपुर, 18 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढृ के रायपुर में गोलबाजार थाना पुलिस ने आदतन एवं सक्रिय अपराधी अयान खान के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर आज न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
आरोपी पर भयादोहन, मारपीट, अवैध वसूली एवं आमजन में दहशत फैलाने जैसे गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने उसके विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ ही गुंडा बदमाश सूची में नाम दर्ज कराने का प्रस्ताव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अयान खान के विरुद्ध पूर्व से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। थाना गोलबाजार में उसके खिलाफ कुल पांच मामले पंजीबद्ध हैं, जिनमें एक चोरी, एक देशी कट्टा लेकर दहशत फैलाने तथा मारपीट व अवैध वसूली के तीन प्रकरण शामिल हैं। इसके अतिरिक्त थाना कोतवाली में मारपीट का एक मामला, थाना पुरानी बस्ती में आर्म्स एक्ट का एक प्रकरण तथा थाना गंज में लूट का एक गंभीर मामला दर्ज है।
लगातार अपराधों में संलिप्त रहने, सार्वजनिक स्थलों विशेषकर शराब दुकानों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भय का वातावरण निर्मित करने तथा आम नागरिकों से जबरन वसूली एवं धमकी देने की प्रवृत्ति को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई प्रारंभ की है।
उन्होंने बताया कि तीन दिसंबर 2025 को शास्त्री मार्केट स्थित शराब दुकान के सामने एक व्यक्ति से शराब पीने के लिए पैसे मांगे गए। मना करने पर आरोपी द्वारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में थाना गोलबाजार में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। विवेचना के दौरान 18 जनवरी 2026 को आरोपी अयान खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मामले में अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आदतन अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कठोर कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।पंकज , जांगिड़
वार्ता
More News

विजयपुरा में निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और यात्री सुरक्षित

09 Feb 2026 | 12:15 AM

विजयपुरा, 08 फरवरी (वार्ता) कर्नाटक के विजयपुरा जिले में रविवार को एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेकिन पायलट और यात्री दोनों बाल-बाल बच गए। .

see more..

बंगाल: टीएमसी ने बुजुर्ग की मौत के बाद पार्षद को निलंबित किया

08 Feb 2026 | 11:48 PM

कोलकाता, 08 फरवरी (वार्ता) पश्चिम बंगाल में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने कथित अवैध निर्माण को लेकर हुई हिंसक झड़प में 81 साल के एक बुजुर्ग की मौत को लेकर रविवार को उत्तरी 24 परगना में एक स्थानीय पार्षद को निलंबित कर दिया। .

see more..

मणिपुर: समुदायों के बीच तनाव के बाद लिटन, उखरुल में कर्फ्यू

08 Feb 2026 | 11:29 PM

इंफाल/उखरुल, 08 फरवरी (वार्ता) मणिपुर के उखरुल जिले के लिटन इलाके में रविवार को दो समुदायों के बीच संभावित टकराव की खबरों के बाद जिला प्रशासन ने स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए कर्फ्यू लगा दिया। .

see more..

आइज़ोल-सिलचर राष्ट्रीय राजमार्ग के मरम्मत को अप्रैल के अंत से पहले पूरा किया जाए-न्यायालय

08 Feb 2026 | 11:19 PM

आइज़ोल, 08 फरवरी (वार्ता) गुवाहाटी उच्च न्यायालय की आइज़ोल पीठ ने आइज़ोल-सिलचर राष्ट्रीय राजमार्ग के महत्वपूर्ण हिस्सों की मरम्मत और रखरखाव का जिम्मा संभालने वाली निर्माण कंपनी को अप्रैल के अंत से पहले काम पूरा करने का निर्देश दिया है। .

see more..

पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने पर बुनकरों की दैनिक कमाई में होगी भारी वृद्धि-गिरिराज

08 Feb 2026 | 11:15 PM

नयी दिल्ली, 08 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने पर बुनकरों की दैनिक कमाई में भारी वृद्धि होगी। .

see more..