Friday, Mar 13 2026 | Time 20:49 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


पथरी पुलिस की कार्रवाई, 20 लीटर कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार,30 जनवरी(वार्ता) उत्तराखंड में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक और सफलता हासिल की है। शुक्रवार को थाना पथरी पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक शराब तस्कर को धर दबोचा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पथरी पुलिस को भट्टीपुर तिराहे के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।
पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर थाना पथरी में उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय, निवासी ग्राम भुवापुर, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
सं सैनी
वार्ता
More News

आंध्र प्रदेश मंत्रिमंडल ने तेलुगु संस्कृति केंद्र, सचिवालय निर्माण और रोजगार योजना को मंजूरी दी

13 Mar 2026 | 8:21 PM

विजयवाड़ा, 13 मार्च (वार्ता) आंध्र प्रदेश राज्य मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को अमरावती स्थित सचिवालय में मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता में हुई बैठक में तेलुगु संस्कृति केंद्र की स्थापना और विभागाध्यक्ष (एचओडी) टावरों के निर्माण को मंजूरी दी।.

see more..

नागालैंड में 100 प्रतिशत जन्म और मृत्यु पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए गठित 13 सदस्यीय समिति

13 Mar 2026 | 8:20 PM

दीमापुर, 13 मार्च (वार्ता) नागालैंड सरकार ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण के संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 13 सदस्यीय अंतर-विभागीय समन्वय समिति (आईडीसीसी) का गठन किया है।.

see more..

घुसपैठियों का साथ देने वाली कांग्रेस को सबक सिखाएगी असम की जनता : मोदी

13 Mar 2026 | 8:18 PM

गुवाहाटी, 13 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को झूठे वायदों की दुकान बताते हुए आरोप लगाया है कि उसका इरादा वायदों को पूरा करने का नहीं होता और यही वजह है कि असम में उसने जो भी समझौते किए आज संकट बन गये हैं।.

see more..

हल्द्वानी दंगा मामले में कई आरोपियों की जमानत पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई 18 मार्च तय की

13 Mar 2026 | 8:11 PM

नैनीताल, 13 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हल्द्वानी के बहुचर्चित बनभूलपुरा दंगा से जुड़े तीन आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए शुक्रवार को फिलहाल कोई राहत नहीं देते हुए अगली सुनवाई के लिए 18 मार्च की तिथि तय की।.

see more..

बागेश्वर में वाहन के खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौत, पांच घायल

13 Mar 2026 | 8:05 PM

बागेश्वर, 13 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड के बागेश्वर के कपकोट में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। मृतक और सभी घायल एक ही गांव खलझूनी के रहने वाले हैं।.

see more..