Wednesday, Mar 11 2026 | Time 09:09 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


बजट आजाद भारत का सबसे कमजोर, युवाओं के रोजगार और औद्योगिक विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं : कैलाश यादव

रांची, 01 फरवरी (वार्ता) झारखंड प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने देश का आम बजट 2026 को स्वतंत्र भारत का सबसे कमजोर और मायूस करने वाला बताया है।
श्री यादव ने कहा भारत दुनिया का सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने का दावा करता रहा है, विगत वर्ष 2025 में लगभग 1 लाख छोटे बड़े कंपनियां बंद हो गई। जिसका आलम है कि देश में निरंतर बेरोजगारी पलायन महंगाई बढ़ रहा है।
श्री यादव ने आज कहा कि 2026 का आम बजट में कोइ ठोस मिशन और विजन दिखाई नहीं दिया, उद्योग, कृषि, टेक्निकल यूनिवर्सिटी एवं श्रमिक कल्याण के लिए भी कुछ नहीं दिया गया।
केंद्र की मोदी सरकार में कुछेक नामचीन उद्योगपतियों का कब्जा हो गया है,अन्य मझौले बड़े पूंजीपतियों और व्यापारियों को नजरअंदाज करने का काम किया गया है।
देश में अर्थव्यवस्था का आंकड़ा सिर्फ दिखावा भर रहा है क्योंकि बीजेपी एनडीए की देशभर में नफ़रती राजनीति के कारण एफडीआई निवेश नहीं हो पा रहा है, सरकार अनेकों बिजनेस कन्वेंशन कराया लेकिन निवेशकों का झुकाव और रुझान नहीं हुआ।
देश में विधि व्यवस्था,धार्मिक और जातीय ध्रुवीकरण एवं असहिष्णुता का माहौल एक चिंता का विषय है, पलायन, विस्थापन और रोजगार सृजन एक बड़ी समस्या है।
जब तक जमीनी स्तर पर भेदभाव और सकारात्मक व्यवहार का माहौल उत्पन्न नहीं होगा तब तक देश को विकसित भारत की बात कहना बेमानी होगा।
राजद का स्पष्ट मानना है कि देश में मोदी सरकार सिर्फ जुमलेबाजी और फर्जी वादे कर लोगों को थोथी दलील देने का काम किया है। आज का आम बजट जीवनोपयोगी नहीं बल्कि कर्जदार बनाने वाला है।
महान संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर राजद ने प्रदेश कार्यालय में उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नतमस्तक कर श्रद्धांजलि दिया।
नीतिश/विनय
More News

अरुणाचल सरकार ने 2026-27 के लिए 701.43 करोड़ रुपये का घाटे वाला बजट पेश किया

10 Mar 2026 | 10:28 PM

ईटानगर, 10 मार्च (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री चाउना मेन ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 701.43 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया। .

see more..

राज्य में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, चिंता करने की आवश्यकता नहीं : आयुक्त

10 Mar 2026 | 10:25 PM

देहरादून 10 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड के आयुक्त खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की ओर से मंगलवार को जानकारी दी गई कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों तथा मध्य पूर्व एशिया में जारी संघर्ष को देखते हुए राज्य में गैस आपूर्ति की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस संबंध में खाद्य विभाग और ऑयल कंपनियों के साथ राज्य स्तर पर नियमित समीक्षा की जा रही है। .

see more..

टेलीग्राम ग्रुप के जरिए निवेश का झांसा देकर 5.58 लाख की साइबर ठगी

10 Mar 2026 | 10:21 PM

पिथौरागढ़, 10 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से निवेश का लालच देकर एक व्यक्ति से ₹5,58,800 की ठगी कर ली गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।.

see more..

कर्नाटक में विधान परिषद चुनावों के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा की

10 Mar 2026 | 10:21 PM

बेंगलुरु, 10 मार्च (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कर्नाटक विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची घोषित कर दी है।.

see more..

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत

10 Mar 2026 | 9:37 PM

देहरादून 10 मार्च (वार्ता) केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड राज्य को शहरी भूमि एवं नियोजन सुधारों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना (एसएएससीआइ) 2025–26 के अंतर्गत भाग– एक्सए अर्बन लैंड एंड प्लानिंग रिफॉर्म्स के तहत उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता (ऋण) स्वीकृत की गई है।.

see more..