Friday, Mar 13 2026 | Time 19:09 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


कॉर्बेट लैंडस्केप में वन्यजीव थीम का क्रेज: होटल-रिसॉर्ट्स में फाइबर से बने टाइगर-हाथी आकर्षण का केंद्र

रामनगर,06फरवरी(वार्ता)उत्तराखंड में कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए होटल, रिसॉर्ट और रेस्टोरेंट व्यवसायी नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। अब इन प्रतिष्ठानों में कॉर्बेट पार्क में पाए जाने वाले वन्यजीवों की फाइबर से बनी आकर्षक प्रतिमाएं लगाई जा रही हैं, जो पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बन रही हैं।
बताया जा रहा है कि कई होटल और रिसॉर्ट संचालक अपने परिसर को वन्यजीव थीम पर सजा रहे हैं। यहां टाइगर, हाथी, हिरण, भालू, गुलदार, मोर और पैंगोलिन जैसे वन्यजीवों की फाइबर से बनी प्रतिमाएं लगाई गई हैं। इन प्रतिमाओं को इस तरह से तैयार किया गया है कि ये बिल्कुल असली वन्यजीवों जैसी दिखाई देती हैं। पर्यटक जब इन प्रतिष्ठानों में पहुंचते हैं तो इन प्रतिमाओं को देखकर काफी उत्साहित नजर आते हैं।
खासकर बच्चों में इन वन्यजीव प्रतिमाओं को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पर्यटक और उनके बच्चे इन प्रतिमाओं के साथ फोटो और वीडियो बनाकर अपनी यात्रा को यादगार बना रहे हैं। होटल और रिसॉर्ट संचालकों का कहना है कि इस तरह की सजावट से पर्यटकों को कॉर्बेट के वन्यजीवों का अनुभव और भी करीब से महसूस करने का अवसर मिल रहा है।
व्यवसायि नरेश चौधरी एवं विनय चौधरी का मानना है कि वन्यजीव थीम आधारित सजावट से न केवल पर्यटक आकर्षित हो रहे हैं, बल्कि इससे क्षेत्र की पर्यटन पहचान को भी मजबूती मिल रही है। इसके साथ ही पर्यटकों को कॉर्बेट के वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया जा रहा है।
स्थानीय पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि कॉर्बेट क्षेत्र में हर साल बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में इस तरह के नवाचार पर्यटन को और अधिक बढ़ावा देने में मददगार साबित हो सकते हैं।
कॉर्बेट लैंडस्केप से जुड़े होटल, रिसॉर्ट और रेस्टोरेंट में वन्यजीवों की यह अनोखी सजावट पर्यटकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनती जा रही है और क्षेत्र के पर्यटन उद्योग को नई पहचान देने में अहम भूमिका निभा रही है।
सं सैनी
वार्ता
More News

टिहरी जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की

13 Mar 2026 | 6:55 PM

टिहरी, 13 मार्च (वार्ता) आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को टिहरी के जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित विभागों को यात्रा से पहले आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।.

see more..

मोदी ने कोकराझार को दी 4500 करोड़ रुपये की सौगात, घुसपैठ के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

13 Mar 2026 | 6:49 PM

गुवाहाटी, 13 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के कोकराझार में विकास की नयी शृंखला का आगाज करते हुए 4500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। .

see more..

हरिद्वार में एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने को सभी एजेंसियों पर नोडल अधिकारी तैनात

13 Mar 2026 | 6:45 PM

हरिद्वार, 13 मार्च (वार्ता) हरिद्वार में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों, उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी से एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली गई।.

see more..

रुद्रप्रयाग में सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 22 घरेलू सिलेंडर जब्त

13 Mar 2026 | 6:18 PM

रुद्रप्रयाग, 13 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी के निर्देशों में जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन द्वारा गठित टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीमों ने बाजारों और दुकानों का औचक निरीक्षण कर घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और उपयोग की जांच की।.

see more..

मिजोरम में 'चापचर कुट' की धूम: पारंपरिक हर्षोल्लास और 'चेराव' नृत्य के साथ मनाया गया राज्य का सबसे बड़ा त्योहार

13 Mar 2026 | 6:14 PM

आइजोल, 13 मार्च (वार्ता) मिजोरम का सबसे प्रिय और जीवंत पारंपरिक उत्सव 'चापचर कुट' उत्सव का मुख्य समारोह आइजोल के 'असम राइफल्स ग्राउंड' (लम्मुअल) में आयोजित किया गया, जहाँ भारी संख्या में लोग और गणमान्य व्यक्ति एकत्रित हुए।.

see more..