Friday, Mar 13 2026 | Time 19:10 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


स्वामी सत्य मित्रानंद गिरि की प्रतिमा का अनावरण, राजनाथ, खट्टर, योगी आदित्यनाथ और धामी ने दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार/देहरादून 06 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार के सप्त ऋषि क्षेत्र स्थित भारत माता मंदिर परिसर में ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव स्वामी सत्य मित्रानंद गिरि महाराज की समाधि मंदिर प्रतिमा स्थापना के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय भव्य समारोह का शुक्रवार को विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर समाधि मंदिर एवं प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया।
समारोह के समापन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक तथा जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज सहित अनेक संत-महात्मा एवं गणमान्य अतिथियों ने गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज के समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
रक्षा मंत्री ने गंगा तट पर आयोजित समारोह में मां गंगा को नमन करते हुए ऋषि-मुनियों की स्मृतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वामी सत्य मित्रानंद गिरि जी भले ही आज हमारे बीच उपस्थित नहीं हैं लेकिन उनकी साधना, विचार और जीवन दर्शन आज भी समाज को मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा उनके जीवन मूल्यों और विचारधारा को पुनः जागृत करने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार केवल एक तीर्थस्थल नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र है। यहीं से भारतीय संस्कृति की अखंड धारा प्रवाहित होती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा केवल भौगोलिक सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि उसकी सांस्कृतिक जड़ों की सुरक्षा भी उतनी ही आवश्यक है। यदि संस्कृति कमजोर होती है तो राष्ट्र भी कमजोर हो जाता है। उन्होंने सनातन संस्कृति, अद्वैत वेदांत, भक्ति परंपरा और गुरु-शिष्य संवाद को भारत की आत्मा बताया।
श्री सिंह ने कहा कि आधुनिकता और संस्कृति एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि पूरक हैं। तकनीकी ज्ञान के साथ संस्कार जुड़ जाएं तो राष्ट्र को कोई भी कमजोर नहीं कर सकता। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए देश की अखंडता, संप्रभुता और गौरव की रक्षा के लिए सामूहिक संकल्प लेने का संदेश दिया।
श्री धामी ने देवभूमि उत्तराखंड में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि गुरुदेव स्वामी सत्य मित्रानंद गिरि महाराज ने आध्यात्मिक साधना को समाज सेवा से जोड़कर एक विशिष्ट जीवन दर्शन प्रस्तुत किया। भारत माता मंदिर की स्थापना के माध्यम से उन्होंने राष्ट्र प्रेम और सांस्कृतिक गौरव को मूर्त रूप दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सनातन संस्कृति और विरासत को वैश्विक पहचान मिल रही है तथा उत्तराखंड विकास और विरासत के संतुलन के साथ आगे बढ़ रहा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी सत्य मित्रानंद गिरि जी सनातन परंपरा के सशक्त ध्वजवाहक थे। करुणा, मैत्री और राष्ट्रभक्ति उनके जीवन के मूल मूल्य थे। उन्होंने भारत माता मंदिर को राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह मंदिर जाति, क्षेत्र और भाषा की सीमाओं से ऊपर उठकर संपूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधता है।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण ने कहा कि स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी राष्ट्र, धर्म और मानव चेतना के अमर पथप्रदर्शक थे। उनका संपूर्ण जीवन सनातन संस्कृति, राष्ट्र धर्म और मानव कल्याण को समर्पित रहा।
भारत सरकार के ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि संत समाज से उन्हें सदैव प्रेरणा और मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है। उन्होंने इस आयोजन में सम्मिलित होने को सौभाग्य बताया।
कार्यक्रम में जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर श्री अवधेशानंद गिरि महाराज, कार्ष्णि पीठाधीश्वर स्वामी गुरु शरणानंद महाराज, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश म बृजेश पाठक, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक', विधायक प्रेमचंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में साधु-संत, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय इस भव्य आयोजन में देशभर से संत-महात्मा, धर्मगुरु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनीतिक नेतृत्व उपस्थित रहा। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र चेतना, सनातन संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा तथा मानव सेवा जैसे विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ।
सुमिताभ उप्रेती
वार्ता
More News

टिहरी जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की

13 Mar 2026 | 6:55 PM

टिहरी, 13 मार्च (वार्ता) आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को टिहरी के जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित विभागों को यात्रा से पहले आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।.

see more..

मोदी ने कोकराझार को दी 4500 करोड़ रुपये की सौगात, घुसपैठ के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

13 Mar 2026 | 6:49 PM

गुवाहाटी, 13 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के कोकराझार में विकास की नयी शृंखला का आगाज करते हुए 4500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। .

see more..

हरिद्वार में एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने को सभी एजेंसियों पर नोडल अधिकारी तैनात

13 Mar 2026 | 6:45 PM

हरिद्वार, 13 मार्च (वार्ता) हरिद्वार में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों, उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी से एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली गई।.

see more..

रुद्रप्रयाग में सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 22 घरेलू सिलेंडर जब्त

13 Mar 2026 | 6:18 PM

रुद्रप्रयाग, 13 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी के निर्देशों में जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन द्वारा गठित टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीमों ने बाजारों और दुकानों का औचक निरीक्षण कर घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और उपयोग की जांच की।.

see more..

मिजोरम में 'चापचर कुट' की धूम: पारंपरिक हर्षोल्लास और 'चेराव' नृत्य के साथ मनाया गया राज्य का सबसे बड़ा त्योहार

13 Mar 2026 | 6:14 PM

आइजोल, 13 मार्च (वार्ता) मिजोरम का सबसे प्रिय और जीवंत पारंपरिक उत्सव 'चापचर कुट' उत्सव का मुख्य समारोह आइजोल के 'असम राइफल्स ग्राउंड' (लम्मुअल) में आयोजित किया गया, जहाँ भारी संख्या में लोग और गणमान्य व्यक्ति एकत्रित हुए।.

see more..