Friday, Mar 13 2026 | Time 20:05 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


खंडूरी ने कपड़े की दुकान का नाम बदले जाने के घटनाक्रम पर दुख जताया

देहरादून ,06 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने शुक्रवार को पौड़ी जिले के कोटद्वार में गत 26 जनवरी को कपड़े की दुकान का नाम बदले जाने के विवाद के ग्यारह दिन बाद इस पूरे घटनाक्रम पर दुख जताया।
उन्होंने यमुना कॉलोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर पत्रकारों की तरफ से पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि यह बहुत दुखद है कि सामाजिक चीज को तुरंत राजनीतिक कर देना किसी के गले नहीं उतरती है।
उन्होंने कहा कि अब इसमें हर तरह का व्यक्ति कूद गया है। कोटद्वार मामले में इस तरह की बातचीत की जा रही है जैसे कोटद्वार में रहना दिक्कत की बात हो गई है। इससे पूरे भारतवर्ष में गलत असर हो रहा है।
उन्होंने कहा कि क्या वो लोग मसला खत्म करने के उद्देश्य से कोटद्वार पहुंच रहे हैं या फिर उस मसले को और उलझाने के लिए वहां पहुंच रहे हैं। यह समझ से परे है कि वहां किस तरह का वृत्तांत फैलाया जा रहा है। हम इन मसले को सुलझाने में पूरी तरह से सक्षम है।
सं , जांगिड़
वार्ता
More News

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने के आरोप में एक गिरफ्तार

13 Mar 2026 | 7:47 PM

साइबराबाद, 13 मार्च (वार्ता) तेलंगाना में साइबराबाद की साइबर अपराध पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।.

see more..

नंद किशोर यादव ने नागालैंड के राज्यपाल पद की शपथ ली

13 Mar 2026 | 7:36 PM

दिमापुर, 13 मार्च (वार्ता) श्री नंद किशोर यादव ने शुक्रवार को नागालैंड के 23वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। .

see more..

नैनीताल साहित्य महोत्सव का हुआ आगाज, साहित्यिक जगत के लोग रहे मौजूद

13 Mar 2026 | 7:29 PM

नैनीताल 13 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड के सरोवर नगरी में शुक्रवार को नैनीताल साहित्य महोत्सव का आगाज हुआ। चारखेत स्थित माउंटेन मैजिक में आयोजित साहित्य उत्सव का मुख्यमंत्री के सचिव और कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और साहित्यकार प्रो. पुष्पेश पंत ने शुभारंभ किया। आगामी 15 मार्च तक चलने वाले फेस्टिवल में देश-विदेश के लेखक, रचनाकार और साहित्यिक जगत के लोग प्रतिभाग कर रहे हैं। .

see more..

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक, परंपरा की पवित्रता के लिए लिया गया फैसला: हेमंत द्विवेदी

13 Mar 2026 | 7:13 PM

हल्द्वानी, 13 मार्च (वार्ता) बद्रीनाथ केदारनाथ टेंपल कमेटी के चेयरमैन हेमंत द्विवेदी ने बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक को लेकर कहा कि यह कोई नई व्यवस्था नहीं है,यह आदिकाल से आदि शंकराचार्य जी ने यह व्यवस्था बनाई थी।.

see more..

न्यायमूर्ति लिसा गिल ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

13 Mar 2026 | 7:09 PM

विजयवाड़ा, 13 मार्च (वार्ता) न्यायमूर्ति लिसा गिल ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।.

see more..