Friday, Apr 17 2026 | Time 05:03 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


चंपावत दौरे पर होली के रंग में रंगे धामी, काली कुमाऊं होली महोत्सव में लिया भाग

चम्पावत, 27 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड में चंपावत के दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पूरी तरह होली के रंग में रंगे नजर आये। उन्होंने होल्यारों के संग होली भी गायी।
मौका था लोहाघाट के रामलीला मैदान में आयोजित काली कुमाऊँ होली रंग महोत्सव का। काली कुमाऊं की होली उत्तराखंड खासकर कुमाऊं में बेहद प्रसिद्ध है। श्री धामी ने होली रंग महोत्सव में प्रतिभाग किया होली के रंग में रंगे नजर आये। उन्होंने जनसमूह के साथ खड़ी होली (शास्त्रीय होली) भी गायी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, परंपराएं और पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान के आधार स्तंभ हैं और चम्पावत के काली कुमाऊँ की होली अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। उन्होंने कहा होली समारोह जैसे आयोजन हमारी समृद्ध विरासत को संजोने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। साथ ही कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि सामाजिक एकता, सद्भाव और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। चम्पावत में आधुनिक परिवेश के बीच भी पारंपरिक संस्कृति को जीवंत बनाए रखना सराहनीय है।
श्री धामी ने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे महोत्सव सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रवीन्द्र उप्रेती वार्ता
More News

मेघालय की आधिकारिक भाषाएं बनेंगी खासी, गारो, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

17 Apr 2026 | 12:14 AM

शिलॉन्ग, 16 अप्रैल (वार्ता) मेघालय सरकार ने अंग्रेजी के बाद खासी और गारो को आधिकारिक भाषाओं के रूप में मान्यता दे दी है। .

see more..

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने किच्छा नगर पालिका चुनाव के मामले में चुनाव आयोग-सरकार से मांगा जवाब

16 Apr 2026 | 9:52 PM

नैनीताल, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ऊधम सिंह नगर की किच्छा नगर पालिका के चुनाव के मामले में राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग से मंगलवार को ठोस जवाब पेश करने को कहा।.

see more..

कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिये समस्याओं का समाधान करने के निर्देश

16 Apr 2026 | 9:15 PM

भीमताल 16अप्रैल (वार्ता) |उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को भीमताल विधानसभा के, शीतला, हरतोला, नथुवाखान, चाफी, अलचोना, ताडा, आदि गावों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के आदेश दिये। .

see more..

पश्चिम बंगाल चुनाव पहला चरण: 345 आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार मैदान में

16 Apr 2026 | 9:08 PM

कोलकाता, 16 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 345 ऐसे उम्मीदवार मैदान में हैं जिनके खिलाफ राज्यभर के विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। .

see more..

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता एवं भाजपा उम्मीदवार शुवेंदु अधिकारी के खिलाफ 29 आपराधिक मामले

16 Apr 2026 | 9:05 PM

कोलकाता, 16 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता एवं नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शुवेंदु अधिकारी के खिलाफ पूरे राज्य में 29 आपराधिक मामले दर्ज है। .

see more..