Friday, Apr 17 2026 | Time 06:06 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में लघु मत्स्य क्षेत्र के लिए प्रशासन में सुधार की तैयारी

चेन्नई, 27 फरवरी (वार्ता) बंगाल की खाड़ी (बीओबी) क्षेत्र में मत्स्य शासन व्यवस्था में व्यापक और सकारात्मक बदलाव की दिशा में अहम पहल की जा रही है। क्षेत्रीय देशों ने लघु मत्स्य (स्मॉल-स्केल फिशरीज) क्षेत्र के लिये राष्ट्रीय स्वामित्व वाले राष्ट्रीय कार्ययोजना तैयार करने की प्रतिबद्धता जतायी है।
संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा रेक्जाविक, आइसलैंड में आयोजित मत्स्य प्रबंधन पर उपसमिति (सीओएफआई-एफएम) की चार दिवसीय वैश्विक बैठक में बंगाल की खाड़ी कार्यक्रम अंतर-सरकारी संगठन (बीओबीपी-आईजीओ) ने एक रोडमैप पेश किया। इसमें (एफएओ) और क्षेत्रीय सहयोग के जरिये भारत, बांग्लादेश, मालदीव और श्रीलंका में लघु मत्स्य क्षेत्र को सशक्त बनाने की रणनीति पेश की गयी।
भारत में 40 लाख से अधिक समुद्री मछुआरे और लाखों अंतर्देशीय मत्स्यकर्मी हैं। ऐसे में समावेशी शासन, सामाजिक सुरक्षा और व्यावहारिक प्रबंधन उपकरणों पर जोर का सीधा असर आगामी राष्ट्रीय नीतियों और कार्यक्रमों पर पड़ने की उम्मीद है।
बीओबीपी-आईजीओ के निदेशक डॉ. पी. कृष्णन ने बताया कि क्षेत्र के मछली पकड़ने वाले बेड़े का बड़ा हिस्सा अपनी जीवन-चक्र की अंतिम अवस्था में है और उनके तत्काल प्रतिस्थापन तथा सतत निपटारे की आवश्यकता है।
उन्होंने पुराने जहाजों को चरणबद्ध तरीके से हटाने, चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और सुरक्षित एवं टिकाऊ नौका सामग्री अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। रोडमैप में समुद्री सुरक्षा, गरिमापूर्ण कार्य, बीमा और आजीविका सहयोग जैसे सामाजिक पहलुओं पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है। मत्स्य मूल्य श्रृंखला में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है।
इसके अलावा, वैज्ञानिक आंकड़ों को सरल नियमों और दिशा-निर्देशों के जरिये व्यावहारिक प्रबंधन में बदलने की बात कही गई, ताकि राष्ट्रीय एजेंसियां स्टॉक आकलन से लेकर कार्यान्वयन तक तेजी से कदम उठा सकें।
बीओबीपी-आईजीओ ने साझा और अंतर-सीमाई मछली भंडार के संयुक्त आकलन तथा समन्वित प्रबंधन के जरिए क्षेत्रीय सहयोग मजबूत करने की आवश्यकता भी रेखांकित की। इससे दीर्घकालिक मछली उपलब्धता बढ़ाने और अतिदोहन कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
इसके साथ ही अवैध तरीके से मछली पकड़ने पर अंकुश लगाने के लिए संयुक्त कार्रवाई तेज करने तथा मत्स्य निगरानी और रिपोर्टिंग को आधुनिक बनाने हेतु डिजिटल उपकरणों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित प्रणालियों को अपनाने की योजना है।
प्रस्तावित सुधारों से बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के लाखों मछुआरों और तटीय परिवारों की आय में सुधार, समुद्री सुरक्षा में वृद्धि और समुद्री संसाधनों की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित होने की उम्मीद है।
प्रदीप जितेन्द्र
वार्ता
More News

मेघालय की आधिकारिक भाषाएं बनेंगी खासी, गारो, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

17 Apr 2026 | 12:14 AM

शिलॉन्ग, 16 अप्रैल (वार्ता) मेघालय सरकार ने अंग्रेजी के बाद खासी और गारो को आधिकारिक भाषाओं के रूप में मान्यता दे दी है। .

see more..

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने किच्छा नगर पालिका चुनाव के मामले में चुनाव आयोग-सरकार से मांगा जवाब

16 Apr 2026 | 9:52 PM

नैनीताल, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ऊधम सिंह नगर की किच्छा नगर पालिका के चुनाव के मामले में राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग से मंगलवार को ठोस जवाब पेश करने को कहा।.

see more..

कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिये समस्याओं का समाधान करने के निर्देश

16 Apr 2026 | 9:15 PM

भीमताल 16अप्रैल (वार्ता) |उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को भीमताल विधानसभा के, शीतला, हरतोला, नथुवाखान, चाफी, अलचोना, ताडा, आदि गावों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के आदेश दिये। .

see more..

पश्चिम बंगाल चुनाव पहला चरण: 345 आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार मैदान में

16 Apr 2026 | 9:08 PM

कोलकाता, 16 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 345 ऐसे उम्मीदवार मैदान में हैं जिनके खिलाफ राज्यभर के विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। .

see more..

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता एवं भाजपा उम्मीदवार शुवेंदु अधिकारी के खिलाफ 29 आपराधिक मामले

16 Apr 2026 | 9:05 PM

कोलकाता, 16 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता एवं नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शुवेंदु अधिकारी के खिलाफ पूरे राज्य में 29 आपराधिक मामले दर्ज है। .

see more..