Friday, Apr 17 2026 | Time 05:23 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


होली पर प्रशासन सख्त: 4 मार्च को शाम 5 बजे तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें

हरिद्वार, 28 फ़रवरी (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार में रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार को हरिद्वार में चार मार्च को होली के अवसर पर देशी और विदेशी मदिरा की सभी दुकानों को शाम पांच बजे तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा की थोक एवं फुटकर दुकानें, बार अनुज्ञापन (एफएल-6 समिश्र, एफएल-7), एफएल-5 डीएस, एफएल-40, एफएल-1, एफएल-3, एफएलएम-3, एमए-4, पीडी-2, सैन्य कैंटीन (एफएल-9/9ए), एफएल-2, सीएल-2, बीडब्ल्यूएफएल-2, आसवानी एवं बॉटलिंग प्लांट सहित सभी आबकारी अनुज्ञापन निर्धारित अवधि तक पूर्णतः बंद रहेंगे। इस दौरान मदिरा की बिक्री, परिवहन और उपभोग पर रोक रहेगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराब बंद दिवस के एवज में वित्त वर्ष 2025-26 के निर्धारित राजस्व में किसी प्रकार की क्षतिपूर्ति या छूट देय नहीं होगी।
जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट, सभी उप जिलाधिकारियों, जिला आबकारी अधिकारी तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन का उद्देश्य है कि होली का पर्व शांति, सुरक्षा और भाईचारे के माहौल में संपन्न हो।
सं उप्रेती
वार्ता
More News

मेघालय की आधिकारिक भाषाएं बनेंगी खासी, गारो, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

17 Apr 2026 | 12:14 AM

शिलॉन्ग, 16 अप्रैल (वार्ता) मेघालय सरकार ने अंग्रेजी के बाद खासी और गारो को आधिकारिक भाषाओं के रूप में मान्यता दे दी है। .

see more..

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने किच्छा नगर पालिका चुनाव के मामले में चुनाव आयोग-सरकार से मांगा जवाब

16 Apr 2026 | 9:52 PM

नैनीताल, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ऊधम सिंह नगर की किच्छा नगर पालिका के चुनाव के मामले में राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग से मंगलवार को ठोस जवाब पेश करने को कहा।.

see more..

कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिये समस्याओं का समाधान करने के निर्देश

16 Apr 2026 | 9:15 PM

भीमताल 16अप्रैल (वार्ता) |उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को भीमताल विधानसभा के, शीतला, हरतोला, नथुवाखान, चाफी, अलचोना, ताडा, आदि गावों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के आदेश दिये। .

see more..

पश्चिम बंगाल चुनाव पहला चरण: 345 आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार मैदान में

16 Apr 2026 | 9:08 PM

कोलकाता, 16 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 345 ऐसे उम्मीदवार मैदान में हैं जिनके खिलाफ राज्यभर के विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। .

see more..

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता एवं भाजपा उम्मीदवार शुवेंदु अधिकारी के खिलाफ 29 आपराधिक मामले

16 Apr 2026 | 9:05 PM

कोलकाता, 16 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता एवं नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शुवेंदु अधिकारी के खिलाफ पूरे राज्य में 29 आपराधिक मामले दर्ज है। .

see more..