Tuesday, Apr 14 2026 | Time 10:51 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


बिशनपुर कुंडी में रंग विवाद पर लाठी-डंडों से जमकर हुई मारपीट, कई घायल

हरिद्वार 05 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार में होली के उत्सव के बीच पथरी थाना क्षेत्र के बिशनपुर कुंडी गांव में रंग लगाने को लेकर शुरू हुई मामूली कहासुनी हिंसक संघर्ष में बदल गई। दो पक्षों के बीच विवाद के बाद करीब 50 से अधिक लोग एकत्र होकर आपस में लाठी-डंडे और पथराव से भिड़ गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
स्थानीय निवासियों के अनुसार बुधवार को होली खेलने के दौरान युवक आपस में रंग लगा रहे थे, तभी रंग लगाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। विवाद कुछ ही समय में गंभीर झड़प में बदल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दोनों ओर से एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए।
घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें करीब 50 लोगों की भीड़ दूसरे पक्ष पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में महिलाओं की उपस्थिति भी देखी जा सकती है, जिससे घटना की गंभीरता और बढ़ गई है।
घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि अभी तक किसी की हालत गंभीर नहीं बताई गई है।
दोनों पक्षों ने पथरी पुलिस को तहरीर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पथरी पुलिस ने कहा है कि तफ्तीश के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्कता बरत रही है।
सं उप्रेती
वार्ता
More News
प्रधानमंत्री 28वीं बार आज आयेंगे उत्तराखंड, करेंगे दो बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

प्रधानमंत्री 28वीं बार आज आयेंगे उत्तराखंड, करेंगे दो बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

14 Apr 2026 | 8:52 AM

देहरादून, 14 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साढे चार साल के कार्यकाल में यह उनका 18वां दौरा है। प्रधानमंत्री इस दौरान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के साथ ही, टिहरी में 1 हजार मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे।

see more..

मोदी के दौरे के लिए 2350 वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी

14 Apr 2026 | 1:02 AM

देहरादून13 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे को लेकर परिवहन विभाग ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।.

see more..

मांडविया ने पूर्वोत्तर के युवाओं से राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय रूप से जुड़ने का आग्रह किया

14 Apr 2026 | 12:33 AM

शिलांग, 13 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के युवाओं से राष्ट्र-निर्माण, नीतिगत चर्चाओं और नवाचार-आधारित विकास में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया।.

see more..

प्रधानमंत्री से महिला आरक्षण और जनगणना में पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करने की अपील

13 Apr 2026 | 9:40 PM

हैदराबाद, 13 अप्रैल (वार्ता) तेलंगाना राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जी. निरंजन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से महिला आरक्षण और जनगणना में पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करने की अपील की है। श्री निरंजन ने सोमवार को प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में कहा कि जहां महिला आरक्षण एक ऐतिहासिक कदम है, वहीं पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए विशेष प्रावधानों की कमी, जनसंख्या में उनकी महत्वपूर्ण हिस्सेदारी के बावजूद गंभीर चिंताएं पैदा करती हैं।.

see more..

बढ़ती गर्मी में वाइल्डलाइफ हॉटस्पॉट बनते कॉर्बेट के वॉटर होल्स

13 Apr 2026 | 9:11 PM

रामनगर कॉर्बेट पार्क 13 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर स्थित विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व इन दिनों गर्मियों के मौसम में एक अलग ही रूप में नजर आ रहा है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, जंगल के भीतर बने प्राकृतिक और कृत्रिम वॉटर होल्स (जलकुंड) वन्यजीवों के लिए जीवनरेखा साबित हो रहे हैं। यही वजह है कि ये जलकुंड चाहे वह प्रकार्तिक हो या मैन मेड, अब 'वाइल्डलाइफ हॉटस्पॉट' के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं।.

see more..