Wednesday, Apr 15 2026 | Time 10:19 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


ग्लोबल चिप दिग्गज ग्लोबलफाउंड्रीज ने कोलकाता में एडवांस्ड सेमीकंडक्टर का काम शुरू किया : ओ'ब्रायन

नयी दिल्ली 05 मार्च (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग की बढ़ती मौजूदगी का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्लोबल चिप दिग्गज ग्लोबलफाउंड्रीज ने कोलकाता के साल्ट लेक स्थित एसटीपीआई आईटी पार्क में अपना उन्नत सेमीकंडक्टर डिजाइन और टेस्टिंग सेंटर शुरू कर दिया है, जो देश के चिप मिशन को बड़ी मजबूती प्रदान करेगा। यह केंद्र गैलियम नाइट्राइड और रेडियो फ्रीक्वेंसी तकनीक पर ध्यान केंद्रित करेगा।
श्री ओ'ब्रायन ने अपनी ऑनलाइन वीडियो शृंखला 'मॉर्निंग वॉक' के 13वें एपिसोड में सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा की। इस वीडियो में उन्होंने शहर में कंपनी द्वारा किए जा रहे उन्नत सेमीकंडक्टर डिजाइन और अनुसंधान कार्यों का उल्लेख किया। यह वीडियो तृणमूल नेता के उस डिजिटल अभियान का हिस्सा है, जिसमें वह राज्य में आर्थिक और तकनीकी विकास से जुड़े पहलुओं को उजागर कर रहे हैं।
वीडियो में श्री ओ'ब्रायन ने कहा कि दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी चिप डेवलपर कंपनी ग्लोबलफाउंड्रीज़ ने पिछले वर्ष सेक्टर-पांच में अपनी गतिविधियां शुरू की थीं और यहां अत्याधुनिक तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं।
अमेरिका स्थित इस सेमीकंडक्टर कंपनी ने साल्ट लेक के सेक्टर-पांच स्थित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) परिसर में एक डिजाइन, अनुसंधान और परीक्षण केंद्र स्थापित किया है। यह केंद्र चिप डिजाइन, परीक्षण और सत्यापन जैसी उन्नत तकनीकों पर काम कर रहा है, जिनमें गैलियम नाइट्राइड सेमीकंडक्टर, रेडियो-फ्रीक्वेंसी डिजाइन तकनीक और नॉन-वोलेटाइल मेमोरी जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
‎अधिकारियों के अनुसार कोलकाता में यह केंद्र पूर्वी भारत में सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। परियोजना में अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों और स्टार्टअप्स के साथ सहयोग तथा स्थानीय इंजीनियरिंग प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम की भी योजना है।
उन्होंने कहा कि कोलकाता में ग्लोबलफाउंड्रीज़ के प्रवेश की घोषणा भारत और अमेरिका के बीच तकनीकी सहयोग को मजबूत करने के प्रयासों के तहत की गई थी। यह देश में सेमीकंडक्टर डिजाइन और अनुसंधान क्षमताओं को बढ़ाने की व्यापक पहल का हिस्सा है।
शादाब उप्रेती
वार्ता
More News

मेघालय में छात्र संगठन ने बंद कराई कथित 'अवैध' मस्जिद

14 Apr 2026 | 11:26 PM

शिलांग, 14 अप्रैल (वार्ता) मेघालय में खासी स्टूडेंट्स यूनियन (केएसयू) ने लोअर लुमपारिंग स्थित कथित अवैध एक मस्जिद को बंद करा दिया है। .

see more..

प्रधान ने उड़िया नव वर्ष के अवसर पर राज्य में 375 करोड़ रुपये की योजनाओं का अनावरण किया

14 Apr 2026 | 10:18 PM

भुवनेश्वर, 14 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को ओडिशा में 375.36 करोड़ रुपये की 78 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जो राज्य में अवसंरचना एवं कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम है।.

see more..

शाह को बंगाल में भ्रष्टाचार के बारे में बात करने का नैतिक अधिकार नहीं : तृणमूल कांग्रेस

14 Apr 2026 | 10:12 PM

कोलकाता, 14 अप्रैल (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा और कहा कि उन्हें बंगाल में भ्रष्टाचार पर बात करने का कोई अधिकार नहीं है।.

see more..

उत्तराखंड बेलपड़ाव रेंज में घायल अवस्था में मिला बाध

14 Apr 2026 | 9:58 PM

रामनगर 14अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड में रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग की बेलपड़ाव रेंज में गश्त के दौरान वन कर्मियों को मंगलवार सुबह एक बाघ घायल अवस्था में दिखाई दिया। सूचना पर पहुचीं वन्यजीव चिकित्सकों की टीम ने बाघ को बचाव केंद्र में छोड़ दिया, जहां बाघ का उपचार किया जा रहा है। उपचार के बाद बाघ को वापस जंगल में आजाद किया जाएगा। .

see more..

उत्तराखंड में पर्वतारोहियों के लिये 15 अप्रैल से खुलेगा पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक

14 Apr 2026 | 9:32 PM

बागेश्वर, 14 अप्रैल (वार्ता) पर्वतारोहियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड के बागेश्वर स्थित विश्व प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर पर्वतारोहण के लिए आगामी 15 अप्रैल से खुलेगा। प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।.

see more..