Tuesday, Apr 14 2026 | Time 11:30 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


अनाज मंडी बीटीगंज में गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

हरिद्वार/रुड़की, 05 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड में रुड़की के अनाज मंडी बीटीगंज स्थित एक गोदाम में गुरुवार तड़के अचानक भीषण आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही अग्निशमन रुड़की की दो गाड़ियां, अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादव के नेतृत्व में मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से लाखों रुपये का सामान जलने से बच गया और बड़ा हादसा टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निशमन स्टेशन रुड़की को अनाज मंडी बीटीगंज, कोतवाली गंगनहर क्षेत्र स्थित एक दुकान की ऊपरी मंजिल पर बने गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। गोदाम में चिप्स, मुरमुरे और खील सहित अन्य खाद्य सामग्री का भंडारण किया गया था। सूचना मिलते ही अग्निशमन इकाई मौके पर पहुंची और मोटर फायर इंजन से दो होज पाइप लाइन बिछाकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया।
घटना स्थल पर धुएं से भरे माहौल के बीच दमकल कर्मियों ने जोखिम उठाते हुए आयरन कटर की मदद से खिड़की काटी और गोदाम में रखा काफी सामान बाहर निकाला। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत और सूझबूझ से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया तथा आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से भी रोक दिया गया।
आग की चपेट में आने से हालांकि गोदाम में रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो गया, वहीं गोदाम की विद्युत वायरिंग और फिटिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर कोतवाली गंगनहर से रात्रि अधिकारी उपनिरीक्षक नवीन शर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। गोदाम स्वामी और उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
सं उप्रेती
वार्ता
More News
प्रधानमंत्री 28वीं बार आज आयेंगे उत्तराखंड, करेंगे दो बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

प्रधानमंत्री 28वीं बार आज आयेंगे उत्तराखंड, करेंगे दो बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

14 Apr 2026 | 8:52 AM

देहरादून, 14 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साढे चार साल के कार्यकाल में यह उनका 18वां दौरा है। प्रधानमंत्री इस दौरान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के साथ ही, टिहरी में 1 हजार मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे।

see more..

मोदी के दौरे के लिए 2350 वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी

14 Apr 2026 | 1:02 AM

देहरादून13 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे को लेकर परिवहन विभाग ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।.

see more..

मांडविया ने पूर्वोत्तर के युवाओं से राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय रूप से जुड़ने का आग्रह किया

14 Apr 2026 | 12:33 AM

शिलांग, 13 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के युवाओं से राष्ट्र-निर्माण, नीतिगत चर्चाओं और नवाचार-आधारित विकास में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया।.

see more..

प्रधानमंत्री से महिला आरक्षण और जनगणना में पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करने की अपील

13 Apr 2026 | 9:40 PM

हैदराबाद, 13 अप्रैल (वार्ता) तेलंगाना राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जी. निरंजन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से महिला आरक्षण और जनगणना में पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करने की अपील की है। श्री निरंजन ने सोमवार को प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में कहा कि जहां महिला आरक्षण एक ऐतिहासिक कदम है, वहीं पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए विशेष प्रावधानों की कमी, जनसंख्या में उनकी महत्वपूर्ण हिस्सेदारी के बावजूद गंभीर चिंताएं पैदा करती हैं।.

see more..

बढ़ती गर्मी में वाइल्डलाइफ हॉटस्पॉट बनते कॉर्बेट के वॉटर होल्स

13 Apr 2026 | 9:11 PM

रामनगर कॉर्बेट पार्क 13 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर स्थित विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व इन दिनों गर्मियों के मौसम में एक अलग ही रूप में नजर आ रहा है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, जंगल के भीतर बने प्राकृतिक और कृत्रिम वॉटर होल्स (जलकुंड) वन्यजीवों के लिए जीवनरेखा साबित हो रहे हैं। यही वजह है कि ये जलकुंड चाहे वह प्रकार्तिक हो या मैन मेड, अब 'वाइल्डलाइफ हॉटस्पॉट' के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं।.

see more..