Tuesday, Apr 14 2026 | Time 10:59 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


यात्रा सीजन से पहले हरकी पैड़ी क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

हरिद्वार, 05 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड में आगामी यात्रा सीजन और बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को हरकी पैड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। कोतवाली नगर पुलिस की ओर से चौकी नगर क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई, जिसमें सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया।
पुलिस की टीम ने हरकी पैड़ी के आसपास के प्रमुख मार्गों और गलियों का निरीक्षण करते हुए दुकानों के बाहर लगाए गए अवैध शेड, ठेले, रेहड़ी और अन्य सामान को हटवाया। इस दौरान कई दुकानदारों और ठेला संचालकों को सख्त चेतावनी भी दी गई कि वे दोबारा सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगामी यात्रा सीजन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं। ऐसे में हरकी पैड़ी और आसपास के क्षेत्रों में भीड़ का दबाव काफी बढ़ जाता है। अतिक्रमण के कारण श्रद्धालुओं के आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है और सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य हरकी पैड़ी क्षेत्र में सुगम आवागमन, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके लिए पुलिस लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है और जरूरत पड़ने पर आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रखा जाएगा।
पुलिस ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वह प्रशासन का सहयोग करें और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें, ताकि यात्रा सीजन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
सं उप्रेती
वार्ता
More News
प्रधानमंत्री 28वीं बार आज आयेंगे उत्तराखंड, करेंगे दो बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

प्रधानमंत्री 28वीं बार आज आयेंगे उत्तराखंड, करेंगे दो बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

14 Apr 2026 | 8:52 AM

देहरादून, 14 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साढे चार साल के कार्यकाल में यह उनका 18वां दौरा है। प्रधानमंत्री इस दौरान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के साथ ही, टिहरी में 1 हजार मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे।

see more..

मोदी के दौरे के लिए 2350 वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी

14 Apr 2026 | 1:02 AM

देहरादून13 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे को लेकर परिवहन विभाग ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।.

see more..

मांडविया ने पूर्वोत्तर के युवाओं से राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय रूप से जुड़ने का आग्रह किया

14 Apr 2026 | 12:33 AM

शिलांग, 13 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के युवाओं से राष्ट्र-निर्माण, नीतिगत चर्चाओं और नवाचार-आधारित विकास में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया।.

see more..

प्रधानमंत्री से महिला आरक्षण और जनगणना में पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करने की अपील

13 Apr 2026 | 9:40 PM

हैदराबाद, 13 अप्रैल (वार्ता) तेलंगाना राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जी. निरंजन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से महिला आरक्षण और जनगणना में पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करने की अपील की है। श्री निरंजन ने सोमवार को प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में कहा कि जहां महिला आरक्षण एक ऐतिहासिक कदम है, वहीं पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए विशेष प्रावधानों की कमी, जनसंख्या में उनकी महत्वपूर्ण हिस्सेदारी के बावजूद गंभीर चिंताएं पैदा करती हैं।.

see more..

बढ़ती गर्मी में वाइल्डलाइफ हॉटस्पॉट बनते कॉर्बेट के वॉटर होल्स

13 Apr 2026 | 9:11 PM

रामनगर कॉर्बेट पार्क 13 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर स्थित विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व इन दिनों गर्मियों के मौसम में एक अलग ही रूप में नजर आ रहा है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, जंगल के भीतर बने प्राकृतिक और कृत्रिम वॉटर होल्स (जलकुंड) वन्यजीवों के लिए जीवनरेखा साबित हो रहे हैं। यही वजह है कि ये जलकुंड चाहे वह प्रकार्तिक हो या मैन मेड, अब 'वाइल्डलाइफ हॉटस्पॉट' के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं।.

see more..