Tuesday, Apr 14 2026 | Time 11:13 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


कर्नाटक सरकार कर रही है वित्तीय संकट का सामना : विजयेन्द्र येदियुरप्पा

हुबली, 05 मार्च (वार्ता) कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष विजयेन्द्र येदियुरप्पा ने गुरुवार को आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है, क्योंकि वह अपने चुनावी वादों, विशेष रूप से पांच गारंटी योजनाओं को पूरा करने के लिए संसाधन जुटाने में असमर्थ है।
श्री येदियुरप्पा ने कहा, "मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अपने वादों, पांच गारंटियों को पूरा करने के लिए संसाधन जुटाने में विफल रही है। इसी वजह से पिछले तीन वर्षों में मुख्यमंत्री ने बार-बार कीमतों में बढ़ोतरी का सहारा लिया है।"
अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ईंधन, आवश्यक वस्तुओं और बिजली की कीमतों में बार-बार हो रही वृद्धि सरकार के वित्तीय दबाव को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए, उसके बाद आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी वृद्धि की गयी।
श्री येदियुरप्पा ने कहा, "इसकी शुरुआत पेट्रोल और डीजल की कीमतों से हुई। फिर आवश्यक वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ा दी गईं और अब बिजली की दरों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है।" उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया के लंबे राजनीतिक अनुभव और उनके आगामी राज्य बजट के बावजूद, सरकार पर्याप्त संसाधन उत्पन्न करने में असमर्थ दिख रही है।
भाजपा नेता ने कहा, "यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि सबसे अनुभवी मुख्यमंत्री, जो अपना 17वां बजट पेश करने जा रहे हैं, अपने वादों को पूरा करने के लिए संसाधन नहीं जुटा पा रहे हैं।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण राज्य की वित्तीय स्थिति और खराब हो गयी है।
श्री येदियुरप्पा ने कहा, "इस कारण कर्नाटक पहले ही दिवालियेपन की ओर बढ़ चुका है और राज्य गंभीर संकट में है।" उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता इन घटनाक्रमों को देख रही है और आने वाले दिनों में इसका उचित जवाब देगी।
भारत जितेन्द्र
वार्ता
More News
प्रधानमंत्री 28वीं बार आज आयेंगे उत्तराखंड, करेंगे दो बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

प्रधानमंत्री 28वीं बार आज आयेंगे उत्तराखंड, करेंगे दो बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

14 Apr 2026 | 8:52 AM

देहरादून, 14 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साढे चार साल के कार्यकाल में यह उनका 18वां दौरा है। प्रधानमंत्री इस दौरान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के साथ ही, टिहरी में 1 हजार मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे।

see more..

मोदी के दौरे के लिए 2350 वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी

14 Apr 2026 | 1:02 AM

देहरादून13 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे को लेकर परिवहन विभाग ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।.

see more..

मांडविया ने पूर्वोत्तर के युवाओं से राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय रूप से जुड़ने का आग्रह किया

14 Apr 2026 | 12:33 AM

शिलांग, 13 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के युवाओं से राष्ट्र-निर्माण, नीतिगत चर्चाओं और नवाचार-आधारित विकास में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया।.

see more..

प्रधानमंत्री से महिला आरक्षण और जनगणना में पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करने की अपील

13 Apr 2026 | 9:40 PM

हैदराबाद, 13 अप्रैल (वार्ता) तेलंगाना राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जी. निरंजन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से महिला आरक्षण और जनगणना में पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करने की अपील की है। श्री निरंजन ने सोमवार को प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में कहा कि जहां महिला आरक्षण एक ऐतिहासिक कदम है, वहीं पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए विशेष प्रावधानों की कमी, जनसंख्या में उनकी महत्वपूर्ण हिस्सेदारी के बावजूद गंभीर चिंताएं पैदा करती हैं।.

see more..

बढ़ती गर्मी में वाइल्डलाइफ हॉटस्पॉट बनते कॉर्बेट के वॉटर होल्स

13 Apr 2026 | 9:11 PM

रामनगर कॉर्बेट पार्क 13 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर स्थित विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व इन दिनों गर्मियों के मौसम में एक अलग ही रूप में नजर आ रहा है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, जंगल के भीतर बने प्राकृतिक और कृत्रिम वॉटर होल्स (जलकुंड) वन्यजीवों के लिए जीवनरेखा साबित हो रहे हैं। यही वजह है कि ये जलकुंड चाहे वह प्रकार्तिक हो या मैन मेड, अब 'वाइल्डलाइफ हॉटस्पॉट' के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं।.

see more..