Tuesday, Apr 14 2026 | Time 12:39 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


गरीबों के घरों को गिराने की योजना बना रही है राज्य सरकार: केटीआर

हैदराबाद, 05 मार्च (वार्ता) भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव ने गुरुवार को आरोप लगाया कि तेलंगाना की मौजूदा कांग्रेस सरकार गरीबों के घरों को गिराने की योजना बना रही है।
श्री रामा राव ने मूसी नदी के किनारे उन इलाकों का निरीक्षण किया, जिनका पिछली बीआरएस सरकार के दौरान विकास किया गया था। इस दौरान उन्होंने उन परिवारों से बातचीत की, जिनका दावा है कि कांग्रेस सरकार के प्रस्तावित मुसी विकास योजना के तहत वे अपने घर खो सकते हैं।
बीआरएस नेता ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि मूसी नदी को घरों को गिराए बिना या गरीब परिवारों को बेघर किए बिना सुंदर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बीआरएस के शासन के दौरान नागोले जैसे इलाकों में एक भी घर को नुकसान पहुंचाए बिना रिवरफ्रंट विकसित किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार बड़े पैमाने पर तोड़-फोड़ की योजना बना रही है। लगभग 1.5 लाख घर खतरे में हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर घरों पर लाल निशान लगाने और नदी के किनारे रहने वाले लोगों में डर पैदा करने का आरोप लगाया।
उन्होंने आरोप लगाया कि परियोजना की लागत 16,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सौंदर्यीकरण नहीं है बल्कि लूटपाट में बदल रहा है। उनकी पार्टी मूसी के विकास का समर्थन करती है लेकिन गरीबों के घरों को गिराने का कड़ा विरोध करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि पार्टी लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाने की किसी भी कोशिश का विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा विधानसभा में उठाया जाएगा।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार बिना विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के घरों को गिराने की तैयारी कर रही है । प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाने में नाकाम रहने के लिए कांग्रेस की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, "अगर गरीबों के घर गिराकर भ्रष्टाचार किया जाता है, तो हम इसे निश्चित रूप से रोकेंगे।"
संतोष अशोक
वार्ता
More News

तमिलनाडु-पुड्डुचेरी में गहरे समुद्र में मछली पकड़ने पर 61 दिनों का लगा प्रतिबंध

14 Apr 2026 | 12:16 PM

चेन्नई, 14 अप्रैल (वार्ता) तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के पूर्वी तट पर स्वचालित नौकाओं से गहरे समुद्र में मछली पकड़ने पर 61 दिनों का वार्षिक प्रतिबंध मंगलवार मध्यरात्रि से शुरू होने जा रहा है, जिससे मछलियों की कीमतों में भारी उछाल आने की संभावना है।.

see more..

उत्साह के साथ मनाया गया तमिल नववर्ष

14 Apr 2026 | 11:55 AM

चेन्नई, 14 अप्रैल (वार्ता) तमिलनाडु में मंगलवार को तमिल नव वर्ष पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।तमिल नव वर्ष हर साल तमिल महीने 'चिथिरै' के पहले दिन मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग नये कपड़े पहनकर राज्य भर के विभिन्न मंदिरों में गये और पूजा-अर्चना की।.

see more..

स्टालिन ने डॉ. अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

14 Apr 2026 | 11:51 AM

चेन्नई, 14 अप्रैल (वार्ता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने मंगलवार को डॉ. बी. आर. अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।.

see more..

रामनगर में पेड़ पर चढ़ी गर्भवती गुलदार का रेस्क्यू, वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा

14 Apr 2026 | 10:29 AM

रामनगर,14अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर के लुटाबड़ क्षेत्र में आबादी के पास आज सुबह कटहल के पेड़ में चढ़े एक गुलदार (लेपर्ड) को वन विभाग ने कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के पशु चिकित्साधिकारी डॉ दुष्यंत शर्मा और उनकी टीम द्वारा ट्रेंकुलाइज कर जांच कर जंगल मे छोड़ने की कारवाई की जा रही है,बता दें कि यह लेपर्ड मादा है और जो गभर्वती भी है।.

see more..
प्रधानमंत्री 28वीं बार आज आयेंगे उत्तराखंड, करेंगे दो बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

प्रधानमंत्री 28वीं बार आज आयेंगे उत्तराखंड, करेंगे दो बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

14 Apr 2026 | 8:52 AM

देहरादून, 14 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साढे चार साल के कार्यकाल में यह उनका 18वां दौरा है। प्रधानमंत्री इस दौरान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के साथ ही, टिहरी में 1 हजार मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे।

see more..