Tuesday, Apr 14 2026 | Time 12:39 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


राज्यसभा चुनाव में तमिलनाडु से सभी छह उम्मीदवारों ने नामांकन भरा, निर्विरोध चुने जाने की संभावना

चेन्नई, 05 मार्च (वार्ता) तमिलनाडु से राज्यसभा की छह सीटों के लिये गुरुवार को नामांकन के अंतिम दिन सभी छह उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल कर दिए। इनमें सत्तारूढ़ दल के चार और विपक्ष के दो उम्मीदवार शामिल हैं।
इन सीटों पर 16 मार्च को मतदान निर्धारित है, लेकिन नाै मार्च को नाम वापसी की अंतिम तिथि के बाद सभी छह उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने की संभावना है। नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को होगी।
सत्तारूढ़ मोर्चे की ओर से श्री एन. शिवा, प्रो. जे. कॉन्स्टेंटाइन रविंद्रन, श्री क्रिस्टोफर तिलक और श्री एल.के. सुदीश ने नामांकन दाखिल किया। इनमें श्री एन. शिवा लगातार छठी बार राज्यसभा पहुंचने जा रहे हैं, जो एक रिकॉर्ड होगा। श्री एल.के. सुदीश दिवंगत अभिनेता-राजनेता विजयकांत की पार्टी डीएमडीके के कोषाध्यक्ष हैं। उनके राज्यसभा पहुंचने के साथ ही पार्टी के गठन (2005) के लगभग दो दशक बाद पहली बार संसद के उच्च सदन में डीएमडीके का प्रतिनिधित्व होगा।
नामांकन के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन, लोकसभा सांसद कनिमोझी करुणानिधि, तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष के. सेल्वपेरुंथगई सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
वहीं विपक्षी गठबंधन की ओर से वर्तमान सांसद एम. थंबीदुरई और पीएमके नेता अम्बुमणि रामदास ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पडी के. पलानीस्वामी और अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।
उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बुधवार देर रात की गई थी। द्रमुक-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर अंतिम समय तक खींचतान चली थी क्योंकि कांग्रेस ने अधिक विधानसभा सीटों और दो राज्यसभा सीटों की मांग की थी।
बताया गया है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के हस्तक्षेप के बाद दोनों दलों के बीच सहमति बनी और सीट बंटवारे पर समझौता हो गया।
234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में संख्या बल के आधार पर द्रमुक चार और अन्नाद्रमुक दो सीटें आसानी से जीत सकती है, जिसके कारण सभी छह उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचित होने की संभावना है।
प्रदीप जितेन्द्र
वार्ता
More News

तमिलनाडु-पुड्डुचेरी में गहरे समुद्र में मछली पकड़ने पर 61 दिनों का लगा प्रतिबंध

14 Apr 2026 | 12:16 PM

चेन्नई, 14 अप्रैल (वार्ता) तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के पूर्वी तट पर स्वचालित नौकाओं से गहरे समुद्र में मछली पकड़ने पर 61 दिनों का वार्षिक प्रतिबंध मंगलवार मध्यरात्रि से शुरू होने जा रहा है, जिससे मछलियों की कीमतों में भारी उछाल आने की संभावना है।.

see more..

उत्साह के साथ मनाया गया तमिल नववर्ष

14 Apr 2026 | 11:55 AM

चेन्नई, 14 अप्रैल (वार्ता) तमिलनाडु में मंगलवार को तमिल नव वर्ष पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।तमिल नव वर्ष हर साल तमिल महीने 'चिथिरै' के पहले दिन मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग नये कपड़े पहनकर राज्य भर के विभिन्न मंदिरों में गये और पूजा-अर्चना की।.

see more..

स्टालिन ने डॉ. अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

14 Apr 2026 | 11:51 AM

चेन्नई, 14 अप्रैल (वार्ता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने मंगलवार को डॉ. बी. आर. अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।.

see more..

रामनगर में पेड़ पर चढ़ी गर्भवती गुलदार का रेस्क्यू, वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा

14 Apr 2026 | 10:29 AM

रामनगर,14अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर के लुटाबड़ क्षेत्र में आबादी के पास आज सुबह कटहल के पेड़ में चढ़े एक गुलदार (लेपर्ड) को वन विभाग ने कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के पशु चिकित्साधिकारी डॉ दुष्यंत शर्मा और उनकी टीम द्वारा ट्रेंकुलाइज कर जांच कर जंगल मे छोड़ने की कारवाई की जा रही है,बता दें कि यह लेपर्ड मादा है और जो गभर्वती भी है।.

see more..
प्रधानमंत्री 28वीं बार आज आयेंगे उत्तराखंड, करेंगे दो बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

प्रधानमंत्री 28वीं बार आज आयेंगे उत्तराखंड, करेंगे दो बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

14 Apr 2026 | 8:52 AM

देहरादून, 14 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साढे चार साल के कार्यकाल में यह उनका 18वां दौरा है। प्रधानमंत्री इस दौरान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के साथ ही, टिहरी में 1 हजार मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे।

see more..