Tuesday, Apr 14 2026 | Time 12:01 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


हैदराबाद के ग्लेन ईगल्स अस्पताल ने हृदय उपचार के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल की

हैदराबाद, 06 मार्च (वार्ता) हैदराबाद के ग्लेन ईगल्स अस्पताल के डॉक्टरों ने हृदय उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। डॉक्टरों ने गंभीर 'ट्राइकसपिड रिगर्जिटेशन' और एडवांस्ड हार्ट फेलियर से जूझ रहे एक 75 वर्षीय मरीज पर दक्षिण भारत की पहली 'ट्रांसकैथेटर ट्राइकसपिड वॉल्व एज-टू-एज रिपेयर' (टी-टीईईआर) सफलतापूर्वक की।
हैदराबाद के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ एम साई सुधाकर के नेतृत्व में इस प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। इसमें भारत में देश में विकसित टीईईआर डिवाइस 'मायक्लिप' का पहला प्रत्यारोपण शामिल है।
डॉ. सुधाकर ने शुक्रवार को हैदराबाद में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मरीज को सांस लेने में भारी तकलीफ, थकान और शरीर में तरल पदार्थ जमा होने की समस्या थी। इससे उनका दैनिक जीवन काफी प्रभावित हो रहा था। विस्तृत मूल्यांकन के बाद, डॉक्टरों ने लीक हो रहे ट्राइकसपिड वॉल्व के इलाज के लिए कैथेटर-आधारित रिपेयर प्रक्रिया को चुना।
ट्राइकसपिड रिगर्जिटेशन तब होता है, जब हृदय के दाईं ओर का वॉल्व ठीक से बंद नहीं होता, जिससे रक्त पीछे की ओर बहने लगता है। इस स्थिति से पैरों और पेट में सूजन, थकान का बढ़ना और धीरे-धीरे हार्ट फेलियर हो सकता है।
इस न्यूनतम चीर-फाड़ वाली प्रक्रिया के माध्यम से डॉक्टरों ने पैर की नस के जरिये कैथेटर डाला और इमेजिंग तकनीक का उपयोग कर उसे हृदय तक पहुंचाया। इसके बाद लीक हो रहे वॉल्व पर एक छोटा क्लिप डिवाइस लगाया गया, ताकि वह ठीक से बंद हो सके और रक्त के पीछे की ओर बहाव को कम किया जा सके।
डॉ. सुधाकर ने बताया कि यह शल्य क्रिया लगभग तीन सप्ताह पहले की गयी थी और तब से मरीज का स्वास्थ्य काफी बेहतर हो गया है और बिना सांस की तकलीफ के अपनी नियमित गतिविधियों पर लौट आया है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस प्रक्रिया की लागत लगभग 15–18 लाख रुपये है, जिसका मुख्य कारण क्लिप डिवाइस की कीमत है। हालांकि, तकनीक का व्यापक उपयोग होने पर इसकी कीमतें कम होने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि 'मायक्लिप' जैसे घरेलू स्तर पर विकसित डिवाइस की उपलब्धता से उपचार की लागत कम करने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही उन मरीजों की पहुंच आधुनिक वॉल्व थेरेपी तक बढ़ सकती है, जो ओपन-हार्ट सर्जरी के लिए उपयुक्त उम्मीदवार नहीं हैं।अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि कैथ लैब, इमेजिंग, एनेस्थीसिया, नर्सिंग और क्रिटिकल केयर टीमों के समन्वित प्रयासों से इस प्रक्रिया की सफलता संभव हो सकी है।
आलम जितेन्द्र
वार्ता
More News

स्टालिन ने डॉ. अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

14 Apr 2026 | 11:51 AM

चेन्नई, 14 अप्रैल (वार्ता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने मंगलवार को डॉ. बी. आर. अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।.

see more..

प्रधानमंत्री उत्तराखंड पहुंचे, एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरिडार (देहरादून - दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर) का करेंगे लोकार्पण

14 Apr 2026 | 11:47 AM

देहरादून 14 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह करीब 10:30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गए। यहां से वे हेलिकॉप्टर से सहारनपुर के गणेशपुर स्थित हेलीपैड पर 10:50 बजे पहुंचे। इस समय वे एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देख रहे हैं। यहां पर उनका स्वागत फूल बरसाकर किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वहां मौजूद हैं।.

see more..

रामनगर में पेड़ पर चढ़ी गर्भवती गुलदार का रेस्क्यू, वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा

14 Apr 2026 | 10:29 AM

रामनगर,14अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर के लुटाबड़ क्षेत्र में आबादी के पास आज सुबह कटहल के पेड़ में चढ़े एक गुलदार (लेपर्ड) को वन विभाग ने कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के पशु चिकित्साधिकारी डॉ दुष्यंत शर्मा और उनकी टीम द्वारा ट्रेंकुलाइज कर जांच कर जंगल मे छोड़ने की कारवाई की जा रही है,बता दें कि यह लेपर्ड मादा है और जो गभर्वती भी है।.

see more..
प्रधानमंत्री 28वीं बार आज आयेंगे उत्तराखंड, करेंगे दो बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

प्रधानमंत्री 28वीं बार आज आयेंगे उत्तराखंड, करेंगे दो बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

14 Apr 2026 | 8:52 AM

देहरादून, 14 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साढे चार साल के कार्यकाल में यह उनका 18वां दौरा है। प्रधानमंत्री इस दौरान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के साथ ही, टिहरी में 1 हजार मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे।

see more..

मोदी के दौरे के लिए 2350 वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी

14 Apr 2026 | 1:02 AM

देहरादून13 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे को लेकर परिवहन विभाग ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।.

see more..