Friday, Apr 17 2026 | Time 04:57 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


तिरुचिरापल्ली में द्रमुक का विशाल राजनीतिक सम्मेलन इतिहास रचेगा : स्टालिन

चेन्नई, 07 मार्च (वार्ता) द्रविड मुनेत्र कषगम(द्रमुक) अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने शनिवार को कहा कि तिरुचिरापल्ली में होने वाला द्रमुक का विशाल राजनीतिक सम्मेलन इतिहास रचेगा और 2026 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का मार्ग प्रशस्त करेगा।
पार्टी कैडर को लिखे अपने संदेश में श्री स्टालिन ने कहा-"लेट त्रिची रोअर, लेट द्रमुक विन"। उन्होंने कहा कि तिरुचिरापल्ली (त्रिची) के पास सिरुगनुर में होने वाला यह सम्मेलन आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी की ताकत का प्रदर्शन करेगा। उन्होंने मशहूर कहावत "ऑल रोड्स लीड टू रोम" का जिक्र करते हुए कहा कि इस समय तमिलनाडु की सभी सड़कें "मलैक्कोट्टई सिटी" यानी त्रिची की ओर जा रही हैं तथा सम्मेलन में काले-लाल झंडों की भीड़ मानव सागर जैसी दिखेगी और पार्टी की एकजुटता का संदेश देगी।
मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि करीब 70 साल पहले त्रिची में हुए द्रमुक के दूसरे राजनीतिक सम्मेलन में पार्टी संस्थापक सी. एन. अन्नादुरई ने ऐतिहासिक आह्वान किया था। उसके बाद 1957 में द्रमुक ने पहली बार चुनाव लड़ा और तमिलनाडु विधानसभा में 15 विधायक तथा संसद में दो सांसद भेजे, जो पार्टी के इतिहास में बड़ा मोड़ साबित हुआ।
श्री स्टालिन ने पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि को भी याद करते हुए कहा कि 1970 के त्रिची सम्मेलन में उन्होंने सामाजिक न्याय, हिंदी थोपने का विरोध और संघीय ढांचे में राज्यों की स्वायत्तता जैसे पांच प्रमुख नारे दिए थे।
उन्होंने 2021 में सिरुगनूर में हुए सम्मेलन का भी जिक्र किया, जहां उन्होंने "कलैग्नार मगलीर उरिमै थोगई" योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत महिला परिवार प्रमुखों को हर महीने 1,000 रुपये दिए जाते हैं और वर्तमान में राज्य की 1.31 करोड़ से अधिक महिलाएं इसका लाभ उठा रही हैं।
श्री स्टालिन ने कहा कि द्रमुक सरकार के चार वर्षों में "द्रविड़ मॉडल" प्रशासन के तहत राज्य ने 11.19 प्रतिशत की दो अंकों की आर्थिक वृद्धि दर्ज की है और शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि तथा बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय विकास हुआ है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी तेज करने का आह्वान करते हुए कहा कि तमिलनाडु में द्रमुक सरकार को लगातार दूसरा कार्यकाल मिलना चाहिए।
अपने संदेश के अंत में स्टालिन ने फिर दोहराया- "लेट तिरुचि रोअर… लेट द्रमुक विन… लेट सिरुगनूर कॉन्फ्रेंस क्रिएट हिस्ट्री।"
प्रदीप अशोक
वार्ता
More News

मेघालय की आधिकारिक भाषाएं बनेंगी खासी, गारो, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

17 Apr 2026 | 12:14 AM

शिलॉन्ग, 16 अप्रैल (वार्ता) मेघालय सरकार ने अंग्रेजी के बाद खासी और गारो को आधिकारिक भाषाओं के रूप में मान्यता दे दी है। .

see more..

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने किच्छा नगर पालिका चुनाव के मामले में चुनाव आयोग-सरकार से मांगा जवाब

16 Apr 2026 | 9:52 PM

नैनीताल, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ऊधम सिंह नगर की किच्छा नगर पालिका के चुनाव के मामले में राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग से मंगलवार को ठोस जवाब पेश करने को कहा।.

see more..

कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिये समस्याओं का समाधान करने के निर्देश

16 Apr 2026 | 9:15 PM

भीमताल 16अप्रैल (वार्ता) |उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को भीमताल विधानसभा के, शीतला, हरतोला, नथुवाखान, चाफी, अलचोना, ताडा, आदि गावों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के आदेश दिये। .

see more..

पश्चिम बंगाल चुनाव पहला चरण: 345 आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार मैदान में

16 Apr 2026 | 9:08 PM

कोलकाता, 16 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 345 ऐसे उम्मीदवार मैदान में हैं जिनके खिलाफ राज्यभर के विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। .

see more..

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता एवं भाजपा उम्मीदवार शुवेंदु अधिकारी के खिलाफ 29 आपराधिक मामले

16 Apr 2026 | 9:05 PM

कोलकाता, 16 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता एवं नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शुवेंदु अधिकारी के खिलाफ पूरे राज्य में 29 आपराधिक मामले दर्ज है। .

see more..