Tuesday, Apr 14 2026 | Time 11:15 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


ओम बिरला सदन में विपक्षी नेताओं को बोलने का पर्याप्त मौका नहीं देते: किरण कुमार रेड्डी

ओम बिरला सदन में विपक्षी नेताओं को बोलने का पर्याप्त मौका नहीं देते: किरण कुमार रेड्डी

हैदराबाद, 09 मार्च (वार्ता) तेलंगाना में भुवनगिरी लोक सभा सीट से कांग्रेस सांसद चमाला किरण कुमार रेड्डी ने सोमवार को कहा कि विपक्षी दल के सदस्यों को लोकसभा में मुद्दों को उठाने के लिए पर्याप्त अवसर नहीं देने के कारण अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है।




बजट सत्र के दूसरे चरण के शुरू होने से पहले एक वीडियो बयान में, श्री रेड्डी ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित विपक्षी सांसदों को बोलने से रोकते हैं। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से जुड़े सांसदों को प्राथमिकता दी जा रही है।


 


सांसद ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे अध्यक्ष को सभी सदस्यों को अपने विचार व्यक्त करने का समान अवसर देना चाहिए। उन्होंने हालांकि आरोप लगाया कि 18वीं लोकसभा में विपक्षी दलों को पर्याप्त प्राथमिकता नहीं दी जा रही है और श्री गांधी जब भी बोलने का प्रयास करते हैं, उन्हें बार-बार रोका जाता है।


 


श्री रेड्डी ने दावा किया कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और अनुराग ठाकुर सहित कुछ सांसदों को बार-बार बोलने की अनुमति दी जा रही है, भले ही इसकी आवश्यकता न हो। उन्होंने आरोप लगाया कि सदन की ऐसी कार्यप्रणाली देश की जनता को गलत संकेत दे रही है।


 


कांग्रेस नेता ने कुछ महिला सांसदों द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमले के प्रयासों के कथित झूठे बयानों की भी आलोचना की और कहा कि इन घटनाक्रमों के कारण ही विपक्ष को अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना पड़ा।


 


सांसद ने कहा कि लोकसभा में ईरान-इजरायल संघर्ष, आठ सांसदों के निलंबन और गैस एवं कच्चे तेल की कीमतों में भारी वृद्धि सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि निलंबित सांसदों को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान करने की अनुमति दी जाये।


 


श्री रेड्डी ने घोषणा की कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और सार्वजनिक मुद्दों पर सांसदों को बोलने के समान अवसर की मांग को लेकर विपक्षी दल संसद के ‘मकर द्वार’ पर धरना देंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा के सभी 543 सदस्यों को अविश्वास प्रस्ताव पर मत डालने की अनुमति दी जानी चाहिए।


 


सरकार की विदेश नीति की आलोचना करते हुए सांसद ने आरोप लगाया कि श्री मोदी आयात शुल्क और कच्चे तेल की खरीद जैसे मुद्दों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और उसे किसी विदेशी नेता के प्रभाव में काम नहीं करना चाहिए।


 


श्री रेड्डी ने मांग की कि प्रधानमंत्री देश को समझायें कि भारत कथित तौर पर अमेरिका के दबाव का सामना क्यों कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संसद में विपक्ष के विचारों को ध्यान में रखा जाना चाहिए।


 


भारत.श्रवण

वार्ता

More News
प्रधानमंत्री 28वीं बार आज आयेंगे उत्तराखंड, करेंगे दो बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

प्रधानमंत्री 28वीं बार आज आयेंगे उत्तराखंड, करेंगे दो बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

14 Apr 2026 | 8:52 AM

देहरादून, 14 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साढे चार साल के कार्यकाल में यह उनका 18वां दौरा है। प्रधानमंत्री इस दौरान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के साथ ही, टिहरी में 1 हजार मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे।

see more..

मोदी के दौरे के लिए 2350 वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी

14 Apr 2026 | 1:02 AM

देहरादून13 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे को लेकर परिवहन विभाग ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।.

see more..

मांडविया ने पूर्वोत्तर के युवाओं से राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय रूप से जुड़ने का आग्रह किया

14 Apr 2026 | 12:33 AM

शिलांग, 13 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के युवाओं से राष्ट्र-निर्माण, नीतिगत चर्चाओं और नवाचार-आधारित विकास में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया।.

see more..

प्रधानमंत्री से महिला आरक्षण और जनगणना में पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करने की अपील

13 Apr 2026 | 9:40 PM

हैदराबाद, 13 अप्रैल (वार्ता) तेलंगाना राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जी. निरंजन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से महिला आरक्षण और जनगणना में पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करने की अपील की है। श्री निरंजन ने सोमवार को प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में कहा कि जहां महिला आरक्षण एक ऐतिहासिक कदम है, वहीं पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए विशेष प्रावधानों की कमी, जनसंख्या में उनकी महत्वपूर्ण हिस्सेदारी के बावजूद गंभीर चिंताएं पैदा करती हैं।.

see more..

बढ़ती गर्मी में वाइल्डलाइफ हॉटस्पॉट बनते कॉर्बेट के वॉटर होल्स

13 Apr 2026 | 9:11 PM

रामनगर कॉर्बेट पार्क 13 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर स्थित विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व इन दिनों गर्मियों के मौसम में एक अलग ही रूप में नजर आ रहा है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, जंगल के भीतर बने प्राकृतिक और कृत्रिम वॉटर होल्स (जलकुंड) वन्यजीवों के लिए जीवनरेखा साबित हो रहे हैं। यही वजह है कि ये जलकुंड चाहे वह प्रकार्तिक हो या मैन मेड, अब 'वाइल्डलाइफ हॉटस्पॉट' के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं।.

see more..