Tuesday, Apr 14 2026 | Time 10:43 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


मणिपुर विधानसभा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी

इंफाल, 09 मार्च (वार्ता) मणिपुर विधानसभा में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
मुख्यमंत्री वाई खेमचंद और अन्य सदस्यों ओ इबोबी सिंह, एन बीरेन सिंह, के मेघचंद्र, केएच जॉयकिशन सिंह, डॉ एस रंजन, एस राजेन, खशुम वाशुम, अवांगबो न्यूमई ने देश के लिए डॉ सिंह के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। डॉ. सिंंह का निधन दिसंबर 2024 में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद विधानसभा की यह पहली बैठक है।
सदस्यों ने पूर्व प्रधानमंत्री और अन्य सदस्यों के कार्यों और देश तथा देशवासियों के लिए उनके योगदान को याद किया। इस दौरान डॉ सिंह के नेतृत्व में किये गये आर्थिक सुधारों, सूचना का अधिकार अधिनियम की शुरुआत को याद किया गया।
सदस्यों ने दिवंगत पूर्व राज्यपाल, सदस्यों, विधानसभा सचिव ला गणेशन सहित मणिपुर के पूर्व राज्यपाल को भी श्रद्धांजलि अर्पित की जिनमें थौदम देबेंद्र, बीडी बेहरिंग, हेनम लोखोन सिंह, वुंगज़ागिन वाल्टे, डॉ. खशिम रुइवा, एन कायिसि, थांगमिनलेन किपगेन, मीनम भोरोट सिंह, पीटर फेरेई, अरिबम बिमोला, युमनाम मणि सिंह, थोकचोम बाबू सिंह, और राजकुमार मोधुसाना शामिल है।
आज सत्र शुरू होते ही शोक संदेश दिया गया। वाई खेमचंद के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सत्र पहला सत्र होगा। उन्होंने पिछली नौ फरवरी को विश्वास मत हासिल किया था। सत्र में सात बैठकें होंगी और यह 17 मार्च तक चलेगा।
उसी दिन सदन राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा करेगा। सत्र में अनुदान पूरक मांगों 2025-26 पर आम चर्चा, अनुदान पूरक मांगों 2025-26 पर चर्चा और मतदान, बजट अनुमान 2026-27 पर आम चर्चा और मणिपुर विनियोग (नंबर 1) विधेयक 2026 पेश किया जाएगा।
इस विधेयक पर 11 मार्च को विचार किया जाएगा और उसे पारित किया जाएगा, इसके अलावा अनुदान मांगों 2026-27 पर चर्चा और मतदान भी होगा। चर्चा और मतदान 12 मार्च से 17 मार्च तक जारी रहेगा।

जांगिड़ जितेन्द्र
वार्ता
More News
प्रधानमंत्री 28वीं बार आज आयेंगे उत्तराखंड, करेंगे दो बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

प्रधानमंत्री 28वीं बार आज आयेंगे उत्तराखंड, करेंगे दो बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

14 Apr 2026 | 8:52 AM

देहरादून, 14 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साढे चार साल के कार्यकाल में यह उनका 18वां दौरा है। प्रधानमंत्री इस दौरान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के साथ ही, टिहरी में 1 हजार मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे।

see more..

मोदी के दौरे के लिए 2350 वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी

14 Apr 2026 | 1:02 AM

देहरादून13 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे को लेकर परिवहन विभाग ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।.

see more..

मांडविया ने पूर्वोत्तर के युवाओं से राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय रूप से जुड़ने का आग्रह किया

14 Apr 2026 | 12:33 AM

शिलांग, 13 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के युवाओं से राष्ट्र-निर्माण, नीतिगत चर्चाओं और नवाचार-आधारित विकास में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया।.

see more..

प्रधानमंत्री से महिला आरक्षण और जनगणना में पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करने की अपील

13 Apr 2026 | 9:40 PM

हैदराबाद, 13 अप्रैल (वार्ता) तेलंगाना राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जी. निरंजन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से महिला आरक्षण और जनगणना में पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करने की अपील की है। श्री निरंजन ने सोमवार को प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में कहा कि जहां महिला आरक्षण एक ऐतिहासिक कदम है, वहीं पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए विशेष प्रावधानों की कमी, जनसंख्या में उनकी महत्वपूर्ण हिस्सेदारी के बावजूद गंभीर चिंताएं पैदा करती हैं।.

see more..

बढ़ती गर्मी में वाइल्डलाइफ हॉटस्पॉट बनते कॉर्बेट के वॉटर होल्स

13 Apr 2026 | 9:11 PM

रामनगर कॉर्बेट पार्क 13 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर स्थित विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व इन दिनों गर्मियों के मौसम में एक अलग ही रूप में नजर आ रहा है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, जंगल के भीतर बने प्राकृतिक और कृत्रिम वॉटर होल्स (जलकुंड) वन्यजीवों के लिए जीवनरेखा साबित हो रहे हैं। यही वजह है कि ये जलकुंड चाहे वह प्रकार्तिक हो या मैन मेड, अब 'वाइल्डलाइफ हॉटस्पॉट' के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं।.

see more..