Wednesday, Apr 15 2026 | Time 09:17 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


अरुणाचल में 165 उग्रवादियों का आत्मसमर्पण, सरकार दे रही है पुनर्वास प्रशिक्षण

ईटानगर, 9 मार्च (वार्ता) अरुणाचल प्रदेश गृहमंत्री मामा नतुंग ने सोमवार को विधानसभा में बताया कि 2020 से 2025 के बीच राज्य के उग्रवाद प्रभावित तिरप-चांगलांग-लोंगडिंग (टीसीएल) इलाके में कुल 165 भूमिगत उग्रवादियों ने हथियार डाल दिए हैं।
गृहमंत्री मामा नतुंग ने सदन में एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तिरप, चांगलांग और लोंगडिंग जिलों वाला यह क्षेत्र लंबे समय से भारत-म्यांमार सीमा पर सक्रिय उग्रवादी गुटों की गतिविधियों का गवाह रहा है।
विधानसभा में पेश किए गए सालाना आंकड़ों के अनुसार, लोंगडिंग में सबसे ज्यादा 77 बागियों ने आत्मसमर्पण किया। इसके बाद तिरप में 47 और चांगलांग में 41 उग्रवादियों ने हथियार डाले। साल 2021 में सबसे अधिक 62 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद 2022 में 42 और 2023 में 34 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किए।
श्री नतुंग ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले इन लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार आत्मसमर्पण और पुनर्वास योजना चला रही है। इसके तहत उन्हें आर्थिक मदद, काम-धंधे की ट्रेनिंग और अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। आर्थिक मदद के तौर पर, पहले बैच के 21 लोगों के लिए 18 महीने (जनवरी 2025 से जून 2026) के लिए 22.68 लाख रूपये की आर्थिक सहायता मंजूर की गयी है। इसके अलावा, दूसरे बैच के पांच लोगों को 13 महीने के लिए 3.9 लाख रूपये दिये गये हैं। सरकार ने 26 पूर्व उग्रवादियों के बैंक खातों में 4-4 लाख रूपये की रकम सावधि जमा के रूप में जमा की है। नियम के अनुसार सुधार कैंप में तीन साल रहने के बाद वे इस धन को निकाल सकेंगे।
उन्होंने बताया कि रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए, नवंबर 2025 से रोइंग स्थित आईटीआई में छोटे समय के ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं। इसमें लोअर दिबांग घाटी जिले के पुनर्वास शिविर में रह रहे सभी 26 लोग शामिल हैं। सरकार ने इस साल के बजट में इन प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए ₹8.17 लाख रखे हैं।
गृह मंत्री ने हालांकि स्पष्ट किया कि इस योजना के तहत फिलहाल सीधे तौर पर सरकारी नौकरी या घर देने का कोई प्रावधान नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि इस व्यावसायिक प्रशिक्षण से उन्हें काम ढूंढने में मदद मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि सरकार इन लोगों के जीवन पर नजर रख रही है और पूर्वी अरुणाचल में शांति बनाए रखने के लिए इन सुधार कार्यों को और मजबूत कर रही है।
मनोज अशोक
वार्ता
More News

मेघालय में छात्र संगठन ने बंद कराई कथित 'अवैध' मस्जिद

14 Apr 2026 | 11:26 PM

शिलांग, 14 अप्रैल (वार्ता) मेघालय में खासी स्टूडेंट्स यूनियन (केएसयू) ने लोअर लुमपारिंग स्थित कथित अवैध एक मस्जिद को बंद करा दिया है। .

see more..

प्रधान ने उड़िया नव वर्ष के अवसर पर राज्य में 375 करोड़ रुपये की योजनाओं का अनावरण किया

14 Apr 2026 | 10:18 PM

भुवनेश्वर, 14 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को ओडिशा में 375.36 करोड़ रुपये की 78 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जो राज्य में अवसंरचना एवं कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम है।.

see more..

शाह को बंगाल में भ्रष्टाचार के बारे में बात करने का नैतिक अधिकार नहीं : तृणमूल कांग्रेस

14 Apr 2026 | 10:12 PM

कोलकाता, 14 अप्रैल (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा और कहा कि उन्हें बंगाल में भ्रष्टाचार पर बात करने का कोई अधिकार नहीं है।.

see more..

उत्तराखंड बेलपड़ाव रेंज में घायल अवस्था में मिला बाध

14 Apr 2026 | 9:58 PM

रामनगर 14अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड में रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग की बेलपड़ाव रेंज में गश्त के दौरान वन कर्मियों को मंगलवार सुबह एक बाघ घायल अवस्था में दिखाई दिया। सूचना पर पहुचीं वन्यजीव चिकित्सकों की टीम ने बाघ को बचाव केंद्र में छोड़ दिया, जहां बाघ का उपचार किया जा रहा है। उपचार के बाद बाघ को वापस जंगल में आजाद किया जाएगा। .

see more..

उत्तराखंड में पर्वतारोहियों के लिये 15 अप्रैल से खुलेगा पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक

14 Apr 2026 | 9:32 PM

बागेश्वर, 14 अप्रैल (वार्ता) पर्वतारोहियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड के बागेश्वर स्थित विश्व प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर पर्वतारोहण के लिए आगामी 15 अप्रैल से खुलेगा। प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।.

see more..