Friday, Apr 17 2026 | Time 05:09 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


मणिपुर में अवैध पिस्तौल, गोला-बारूद बरामद ,दो लोग गिरफ्तार

इम्फाल, 16 मार्च (वार्ता) मणिपुर के इम्फाल पश्चिम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान अवैध हथियारों और गोला-बारूद के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, रविवार को लैंफेल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत लाइफाम खुनौ मायाई लीकाई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान बोइचा सिंह के रूप में हुई है। अभियान के दौरान, सुरक्षाकर्मियों ने उसके पास से एक .32 पिस्टल, दो मैगज़ीन और दस जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके अलावा, एक मोबाइल फोन और एक आधार कार्ड भी जब्त किया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति और जब्त की गई वस्तुएं कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस स्टेशन को सौंप दी गई हैं।
एक अन्य घटना में, सुरक्षा बलों ने इम्फाल पूर्वी जिले में चलाए गए एक अभियान के दौरान प्रतिबंधित संगठन के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया। संदिग्ध सदस्य को लामलाई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले सवोंबुंग खुंजाओ इलाके से गिरफ्तार किया गया।
अभय जितेन्द्र
वार्ता
More News

मेघालय की आधिकारिक भाषाएं बनेंगी खासी, गारो, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

17 Apr 2026 | 12:14 AM

शिलॉन्ग, 16 अप्रैल (वार्ता) मेघालय सरकार ने अंग्रेजी के बाद खासी और गारो को आधिकारिक भाषाओं के रूप में मान्यता दे दी है। .

see more..

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने किच्छा नगर पालिका चुनाव के मामले में चुनाव आयोग-सरकार से मांगा जवाब

16 Apr 2026 | 9:52 PM

नैनीताल, 16 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ऊधम सिंह नगर की किच्छा नगर पालिका के चुनाव के मामले में राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग से मंगलवार को ठोस जवाब पेश करने को कहा।.

see more..

कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिये समस्याओं का समाधान करने के निर्देश

16 Apr 2026 | 9:15 PM

भीमताल 16अप्रैल (वार्ता) |उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को भीमताल विधानसभा के, शीतला, हरतोला, नथुवाखान, चाफी, अलचोना, ताडा, आदि गावों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के आदेश दिये। .

see more..

पश्चिम बंगाल चुनाव पहला चरण: 345 आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार मैदान में

16 Apr 2026 | 9:08 PM

कोलकाता, 16 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 345 ऐसे उम्मीदवार मैदान में हैं जिनके खिलाफ राज्यभर के विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। .

see more..

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता एवं भाजपा उम्मीदवार शुवेंदु अधिकारी के खिलाफ 29 आपराधिक मामले

16 Apr 2026 | 9:05 PM

कोलकाता, 16 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता एवं नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शुवेंदु अधिकारी के खिलाफ पूरे राज्य में 29 आपराधिक मामले दर्ज है। .

see more..