Tuesday, May 12 2026 | Time 08:32 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


नरेंद्र नगर राजदरबार से 8 अप्रैल को श्रीनगर गढ़वाल पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा

पौड़ी(श्रीनगर)गढ़वाल,05अप्रेल(वार्ता) उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत तथा श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार 7 अप्रैल को गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा रात्रि विश्राम हेतु मंदिर समिति की रेलवे रोड स्थित चेला चेतराम धर्मशाला पहुंचेगी।
वहीं। मीडिया प्रभारी बीकेटीसी दुवारा आज बताया गया कि बुधवार 8 अप्रैल की सुबह श्रद्धालु यहां गाडू घड़ा तेल कलश के दर्शन करेंगे । दर्शन, पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण के पश्चात यात्रा अगले पड़ाव लक्ष्मण झूला होते हुए श्रीनगर गढ़वाल हेतु रवाना होगी। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी तेलकलश के दर्शन को पहुंचेंगे।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार 7 अप्रैल राजदरबार नरेंद्र नगर से महाराजा मनुजयेंद्र शाह श्री बदरीनाथ गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा का शुभारंभ करेंगे इसी दिन राजमहल में महारानी मालाराज्य लक्ष्मी शाह सहित सुहागिन महिलाएं तिलों का तेल पिरो कर तेल कलश डिमरी पंचायत को सौंपेगे।पवित्र तेलकलश गाडूघड़ा देर शाम मंदिर समिति के चेला चेतराम धर्मशाला रेल्वे रोड ऋषिकेश पहुंचेगा।
गौरतलब है कि भगवान बदरीविशाल के अभिषेक में प्रयुक्त तेल कलश कुछ दिनों तक डिमरी तीर्थ पुरोहितों के मूल गांव डिम्मर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में रखा जाएगा, जहां इसकी प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।
यात्रा की निर्धारित तिथियों में 19 अप्रैल को तेल कलश पाखी गांव पहुंचेगा, 20 अप्रैल को नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ तथा रविग्राम, 21 अप्रैल को पांडुकेश्वर में रात्रि विश्राम रहेगा। तेलकलश 22 अप्रैल की शाम तक श्री बदरीनाथ धाम पहुंच जाएगा।
इसके पश्चात गुरुवार 23 अप्रैल को प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर विधि-विधान के साथ बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
इस अवसर पर डिमरी पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी, मंदिर समिति सदस्य राजेंद्र डिमरी,सचिव भगवती डिमरी, पूर्व अध्यक्ष विनोद डिमरी,प्रबंधक विशाल पंवार, प्रबंधक भूपेंद्र राणा, सहायक प्रबंधक सोबन सिह रावत, गुलशन तलवार, वेद किशोर नौटियाल, कुलदीप नेगी आदि मौजूद रहेंगे।
सं सैनी
वार्ता
More News

नोएडा में मेट्रो स्टेशन से कूदकर एक व्यक्ति ने दी जान

11 May 2026 | 10:07 PM

नोएडा 11 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्महत्या कर ली। .

see more..

केरल में अगले मुख्यमंत्री के चयन में देरी पर आईयूएमएल ने जतायी नाराजगी

11 May 2026 | 10:03 PM

कोझिकोड, 11 मई (वार्ता) केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) के दूसरे सबसे बड़े घटक दल, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी पर चिंता जतायी है और एक सप्ताह की देरी के कारण राजनीतिक परिणामों की चेतावनी दी है।.

see more..

हरिद्वार में कुंभ 2027 की तैयारी तेज, रेलवे और मेला प्रशासन ने बनाई संयुक्त रणनीति

11 May 2026 | 9:48 PM

हरिद्वार, 11 मई, (वार्ता ) उत्तराखंड के हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 को लेकर रेलवे और मेला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। .

see more..

अन्नाद्रमुक में फूट पड़ने की आशंका

11 May 2026 | 9:44 PM

चेन्नई, 11 मई (वार्ता) तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक अभी भी विधानसभा चुनावों में मिली बुरी हार से उबर नहीं पाई है और सोमवार को 234 सदस्यों वाली विधानसभा में विधायक दल के नेता के पद पर दावा करने के लिए दो गुटों ने अलग-अलग पत्र जमा किए हैं।.

see more..

बीजद ने सीईओ से राज्यसभा चुनाव के दौरान दूसरे बैलेट पेपर जारी करने के मामले में दखल की मांग की

11 May 2026 | 9:34 PM

भुवनेश्वर, 11 मई (वार्ता) ओडिशा में विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) से मुलाकात की और 2026 के राज्यसभा चुनावों के दौरान कथित तौर पर दूसरे बैलेट पेपर गैर-कानूनी तरीके से जारी करने के मामले में तुरंत दखल देने की मांग की।.

see more..